मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

UP Chunav 2022: यूपी में युवाओं को 10 लाख नौकरी और 300 यूनिट मुफ्त बिजली, सपा का वादा, पार्टी दफ्तर के बाहर लगे पोस्टर

लखनऊ: यूपी में विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी बड़ा दांव खेलने के मूड में है| इसकी झलक देखने को भी मिलने लगी है| लखनऊ में समाजवादी पार्टी कार्यालय के बाहर पोस्टर लगाए गए हैं| इसमें फ्री बिजली…

UP Chunav 2022: यूपी में युवाओं को 10 लाख नौकरी और 300 यूनिट मुफ्त बिजली, सपा का वादा, पार्टी दफ्तर के बाहर लगे पोस्टर
UP Chunav 2022: यूपी में युवाओं को 10 लाख नौकरी और 300 यूनिट मुफ्त बिजली, सपा का वादा, पार्टी दफ्तर के बाहर लगे पोस्टर | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: यूपी में विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी बड़ा दांव खेलने के मूड में है| इसकी झलक देखने को भी मिलने लगी है| लखनऊ में समाजवादी पार्टी कार्यालय के बाहर पोस्टर लगाए गए हैं| इसमें फ्री बिजली और नौकरी देने का ऐलान किया गया| इन पोस्टर्स में लिखा है- 'पूरे किए थे वादे, अब हैं नए इरादे|




उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले यूपी में युवाओं को 10 लाख नौकरी और 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने का दावा करने वाली समाजवादी पार्टी के पोस्टर उनके पार्टी कार्यालय के बाहर लगाए गए हैं|




लखनऊ में सपा कार्यालय के बाहर पोस्टर लगाए गए, जिसमें फ्री बिजली और नौकरी देने का ऐलान किया गया। इन पोस्टर्स में लिखा है, 'पूरे किये थे वादे, अब हैं नये इरादे'। इसके नीचे वादे करते हुए लिखा है- समाजवादी सरकार बनते ही पहली कैबिनेट की मीटिंग में 10 लाख युवाओं को नौकरी व 300 यूनिट फ्री बिजली पूरे उत्तर प्रदेश में देने का फैसला लिया जाएगा। हालांकि, अभी तक अखिलेश यादव की ओर से ऐसी कोई घोषणा नहीं की गई है।


बता दें, केजरीवाल की आम जनता पार्टी पंजाब, उत्तराखंड और गोवा जैसे सभी चुनावी राज्यों में मुफ्त बिजली देने की बात कर रही है। 'आप' ने कहा है कि अगर इन राज्यों में हमारी सरकार बनती है तो राज्य में फ्री बिजली दी जाएगी। केजरीवाल सरकार दिल्ली चुनाव में इस स्कीम का इस्तेमाल कर चुकी है। अब यूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी भी 'आप' की तर्ज पर चुनाव में जीत की कोशिश में जुटी है।



कुछ दिनों पहले आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने अखिलेश यादव से लखनऊ में मुलाक़ात की थी|गौरतलब है,'' केजरीवाल की आम जनता पार्टी पंजाब, उत्तराखंड और गोवा जैसे सभी चुनावी राज्यों में मुफ्त बिजली देने की बात कर रही है|








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 12 जुलाई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।