लखनऊ: उत्तर प्रदेश में ब्लॉक प्रमुख चुनाव को लेकर गुरुवार को सभी जिलों में प्रत्याशियों ने नॉमिनेशन दाखिल किए| ब्लॉक प्रमुख चुनाव को लेकर सभी जिलों में, हिंसा की घटनाएं, झड़प, लाठीचार्ज, बमबाजी, फायरिंग देखने को मिली हैं| कहीं नामांकन से पहले प्रत्याशी के अपहरण को लेकर बवाल मचा, कहीं पर्चा छीनने की बात सामने आई है|
यूपी ब्लाक प्रमुख चुनाव हुई हिंसक घटनाओं को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने PM मोदी-CM योगी पर करारा हमला बोला है| यूपी ब्लाक प्रमुख चुनाव हुई हिंसक घटनाओं के लिए प्रियंका गांधी ने PM मोदी-CM योगी को बधाई देते हुए कहा,'' यूपी में आपके कार्यकर्ताओं ने बमबाजी, गोलीबारी, पत्थरबाजी की, लोगों का पर्चा लूटा, पत्रकारों को पीटा, महिलाओं से बदतमीजी की इसके लिए पीएम साहब और सीएम साहब को बधाई|
वीडियो शेयर करते हुए कहा कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने,'' पीएम साहब और सीएम साहब इसके लिए भी बधाई दीजिए कि, यूपी में आपके कार्यकर्ताओं ने कितनी जगह बमबाजी, गोलीबारी, पत्थरबाजी की...कितने लोगों का पर्चा लूटा, कितने पत्रकारों को पीटा, कितनी जगह महिलाओं से बदतमीजी की|
यूपी ब्लाक प्रमुख चुनाव हुई हिंसा पर प्रियंका गांधी ने PM मोदी-CM योगी से पूछा,''लोकतंत्र या लाठीतंत्र?...यूपी में ये सब किसके आदेश पर हो रहा है। बमबाजी, गोलीबारी, पत्थरबाजी, पत्रकारों को पीटना, विपक्षी उम्मीदवारों को पीटना, महिलाओं से बदतमीजी। क्या यही है भाजपा की चुनावी मशीनरी?
प्रियंका गांधी ने कहा, कानून व्यवस्था की आंख पर पट्टी बांधकर, लोकतंत्र का चीरहरण चल रहा है।