BASTI Block Pramukh Chunav: ब्लॉक प्रमुख के चुनावों के लिए नामांकन समाप्त हो गया है| बस्ती जिले से भाजपा के 12 उम्मीदवार हुए निर्विरोध। बस्ती जिले के 14 ब्लाकों में से भाजपा के 12 उम्मीदवार हुए निर्विरोध| निर्विरोध हुए भाजपा के 12 उम्मीदवार में से गौर ब्लॉक और बनकटी ब्लॉक से प्रतिद्वंदियों का पर्चा खारिज हो गया है|
गौर ब्लॉक से प्रमुख पद की प्रत्याशी विजयकांति पत्नी अरविंद सिंह का पर्चा खारिज हो गया है| बनकटी में आरबीएस समर्थित ब्लॉक प्रमुख पद की उम्मीदवार संजू देवी का पर्चा खारिज हो गया है|
वहीँ गौर से प्रमुख पद की प्रत्याशी विजयकांति पत्नी अरविंद सिंह का पर्चा खारिज होने के बाद 40 सालो बाद गौर में ब्लॉक प्रमुख बदला|
40 सालो से महेश सिंह के परिवार का ही गौर ब्लॉक पर कब्ज़ा रहा है| अब जटाशंकर शुक्ला ने गौर ब्लॉक पर अपनी सरकार बना ली है| गौर ब्लॉक से भाजपा की समर्थित उम्मीदवार कांति शुक्ला पत्नी जटाशंकर शुक्ला को कल यानी शुक्रवार को नाम वापसी के बाद निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा की जाएगी|
वहीँ बस्ती जिले के 14 ब्लाकों में से 10 ब्लाकों में भाजपा उम्मीदवार के सामने किसी ने भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया है| 14 ब्लाकों में से भारतीय जनता पार्टी के 10 निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख चुने गए हैं और 2 ब्लाकों में पर्चा खारिज हो गया है|अब कल यानी शुक्रवार को नाम वापसी के बाद निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा की जाएगी।
निर्विरोध हुए भाजपा की समर्थित उम्मीदवार:
1. बस्ती जिले के कुदरहा ब्लॉक से अनिल दुबे निर्विरोध
2.बस्ती जिले के कप्तानगंज ब्लाक से मिथिलेश निषाद निर्विरोध
3.बस्ती के परसरामपुर से शांति देवी माता शिरीष पांडेय निर्विरोध
4.बस्ती जिले के सदर ब्लाक से राकेश श्रीवास्तव निर्विरोध
5. बस्ती जिले के बहादुरपुर ब्लाक से रामकुमार निर्विरोध
6.बस्ती जिले के विक्रमजोत से कृष्ण कुमार सिंह निर्विरोध
7.बस्ती जिले रामनगर ब्लाक से यशकांत सिंह निर्विरोध
8.बस्ती जिले के साल्टौआ गोपालपुर से गीता देवी पत्नी अशोक कुमार निर्विरोध
9.बस्ती जिले के साउघाट ब्लाक से अभिषेक कुमार निर्विरोध
10.बस्ती जिले के हरैया ब्लाक से विकास कुमार निषाद निर्विरोध
11. बनकटी ब्लाक से मेवाती पत्नी खुल्लर निर्विरोध
12. गौर ब्लाक से कांति शुक्ला पत्नी जटाशंकर निर्विरोध