मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

लोकतंत्र की हत्या में शामिल अफसरों की सूची बना रही सपा: चुनावी हिंसा पर बोले अखिलेश- जिला प्रशासन ने BJP कार्यकर्ता की तरह किया काम, ..भूलेंगे नहीं

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में ब्लॉक प्रमुख चुनाव के नामांकन के दौरान गुरुवार को जमकर बवाल हुआ। इसको लेकर भाजपा सरकार विपक्षी दलों के निशाने पर आ गई है। शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने…

लोकतंत्र की हत्या में शामिल अफसरों की सूची बना रही सपा: चुनावी हिंसा पर बोले अखिलेश- जिला प्रशासन ने BJP कार्यकर्ता की तरह किया काम, ..भूलेंगे नहीं
लोकतंत्र की हत्या में शामिल अफसरों की सूची बना रही सपा: चुनावी हिंसा पर बोले अखिलेश- जिला प्रशासन ने BJP कार्यकर्ता की तरह किया काम, ..भूलेंगे नहीं | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में ब्लॉक प्रमुख चुनाव के नामांकन के दौरान गुरुवार को जमकर बवाल हुआ। इसको लेकर भाजपा सरकार विपक्षी दलों के निशाने पर आ गई है। शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ में प्रेस कॉफ्रेंस कर कहा कि ब्लॉक प्रमुख चुनाव में प्रशासन गुंडों के साथ खड़ा है। महिलाओं का अपमान किया गया। भाजपा ने गुंडों को छूट दे रखी है। अफसरों ने मोबाइल बंद किया था। ऐसे अफसरों की सपा सूची बना रही है।



समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा ने लोकतंत्र को भारी क्षति पहुंचाई है। भाजपा ने पहले जिला पंचायत अध्यक्ष और अब ब्लाक प्रमुख का चुनाव जीतने के लिए पूरे प्रदेश में नंगानाच और खुली गुंडागर्दी की है। जिला प्रशासन और पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ता की तरह काम किया। लोकतंत्र की हत्या में शामिल अधिकारियों की लिस्ट तैयार की जा रही है, समाजवादी पार्टी की सरकार बनते ही उन पर कार्यवाही होगी। समाजवादी पार्टी इस अत्याचार को भूलेगी नहीं। 



अखिलेश यादव आज यहां पार्टी कार्यालय में बड़ी संख्या में एकत्र कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग को जो भी काम करना था वह काम नहीं किया। चुनाव पर उसका नियंत्रण नहीं रहा। उन्होंने कहा अपने को अनुशासित पार्टी होने का दावा करने वाली भाजपा के लोग इतने नीचे स्तर पर उतर आए कि महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करने में भी लोकलाज नहीं रही। उन्होंने महिलाओं की इज्जत को तार-तार करने का पाप किया है। पूर्व स्पीकर श्री माता प्रसाद पाण्डेय को अपमानित किया गया। सरकार बताए कि हर जगह गुण्डई की इतनी आजादी किसने दे रखी है?



 अखिलेश यादव ने कहा कि लोकतंत्र में इतने अन्याय की कल्पना भी नहीं की जा सकती। भाजपा ने नोटबंदी करके काला धन के जरिए अर्थव्यवस्था को चैपट कर दिया है। भाजपा ने देश को बर्बाद करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। उसके द्वारा दिखाये जाने वाले झूठे सपनों पर अब कोई भरोसा नहीं करेगा। 



 यादव ने कहा कि इन च??नावों में भाजपा ने डी.एम.-एस.पी. का उपयोग अपने राजनीतिक स्वार्थ साधन में किया है। भाजपा का नकाब उतर चुका है। समाजवादी पार्टी के समर्थकों का हर प्रकार से उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्हें फर्जी मुकदमों में फंसाया जा रहा है। 




 अखिलेश यादव ने कहा किसान, नौजवान, व्यापारी, गरीब सभी तो भाजपा को हराना चाहते हैं। भाजपा का विकास से कोई मतलब नहीं है। समाजवादी पार्टी ही विकास के लिए प्रतिबद्ध है। भाजपा नफरत का एजेण्डा चलाती है। यह स्पष्ट हो चुका है, प्रदेश की जनता समाजवादी पार्टी के साथ है। सन्2022 में भाजपा को उखाड़ने के लिए जनता संकल्पित है।

                       




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 9 जुलाई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।