उत्तर प्रदेश के शामली जिले बदमाशों के साथ एनकाउंटर में घायल हुए यूपी एसटीएफ के इंस्पेक्टर सुनील कुमार की इलाज दौरान मौत हो गई.
बीते सोमवार को हुए एनकाउंटर में सुनील कुमार के पेट में तीन गोलियां लगी थीं.
उन्हें इलाज के लिए पहले तो जिला अस्पताल ले जाया गया था, फिर गुरुग्राम के मेदांता में भर्ती कराया गया,
जहां बुधवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.
एसटीएफ मेरठ यूनिट के इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार द्वारा दर्ज एफआईआर के अनुसार, सोमवार सुबह 11 बजे ही उन्हें मुखबिर से एक लाख के इनामी अरशद और उसके साथी के आने और किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की सूचना थी,
जिस पर पुलिस ने दिन में ही उदपुर ईंट भट्ठे के पास अपनी फील्डिंग जमा ली थी।
पुलिस को सफलता रात तक मिली। दोनों ओर से 30 मिनट तक जमकर फायरिंग हुई जिसमें पूरा क्षेत्र दहल उठा।
बदमाशों के पास से तमंचे, कारबाइन, कारतूस और कार को पुलिस ने जब्त कर लिया। मौके पर पहुंचे डीआईजी अजय साहनी ने टीम का हौंसला बढ़ाया।