महापंचायत और ट्रेक्टर मार्च के लिए भाकियू की रणनीति तय जिलाध्यक्ष नवीन राठी की अधिकारियों को चेतावनी,
किसानों का शोषण बंद नहीं हुआ तो आंदोलन में बदेगी महापंचायत
भारतीय किसान यूनियन ने आगामी 26 जनवरी 2025 को गणतंत्र दिवस के मौके पर आयोजित होने वाले ट्रैक्टर मार्च और 17 फरवरी 2025 को मुजफ्फरनगर में होने वाली महापंचायत को लेकर एक अहम बैठक आयोजित कर विचार-विमर्श किया और आगे की कार्य योजना तैयार किया।
ये बैठक शहर के महावीर चौक स्थित भाकियू के जिला कार्यालय में हुई, जिसमें भाकियू के पदाधिकारियों ने आगामी आंदोलनों की रणनीति पर चर्चा की।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए भाकियू के जिला अध्यक्ष चौधरी नवीन राठी ने कहा कि मुजफ्फरनगर बाबा टिकैत का जिला है और यहा??? की महापंचायतों ने हमेशा इतिहास रचा है।
इस बार 17 फरवरी की महापंचायत भी ऐतिहासिक होगी, जिसमें जिले के पदाधिकारी किसानों के लिए हर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।
उन्होंने 26 जनवरी को जिले के सभी 9 ब्लॉकों में ट्रैक्टर मार्च निकालने का ऐलान किया और कहा कि ये मार्च किसानों की ताकत और एकता का प्रतीक बनेगा।
चौधरी नवीन राठी ने ये भी कहा कि अगर अधिकारियों ने किसानों का शोषण बंद नहीं किया, तो 17 फरवरी की महापंचायत आंदोलन का रूप ले सकती है।
उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे इस आंदोलन में सक्रिय रूप से भाग लें और इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए हर संभव प्रयास करें।
बैठक में जिला मीडिया प्रभारी चौधरी शक्ति सिंह ने बताया कि 28 जनवरी से जिले के प्रत्येक ब्लॉक में 5-5 बैठकें आयोजित की जाएंगी,
ताकि किसानों में जागरूकता फैलाई जा सके और 17 फरवरी की महापंचायत को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक किसानों को जोड़ा जा सके।
इस बैठक में प्रमुख किसान नेता भारतवीर आर्य, नरेश पुंडीर, योगेश बालियान, जितेंद्र बालियान, संजय त्यागी, सोनू चौधरी, गुलबहार राव,
अंकित मलिक, मानसिंह मलिक, सरदार अमीर सिंह, देव अहलावत, रंधोल राठी, पीयूष पवार, मोहब्बत अली, राहुल बालियान, अंकुश प्रधान,
दीपक चौधरी, अश्विनी तंवर, अहसान त्यागी, बिट्टू प्रधान, विकास त्यागी, बंटी अग्रवाल, विवेक राठी और संजीव करवाड़ा सहित कई अन्य नेता उपस्थित रहे।