गाज़ियाबाद : Kanpur Violence Case: कानपुर हिंसा मामले पर उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि,कानपुर के मामले में लोगों को चिह्नित किया जा रहा है, जो लोग भी दोषी पाए जाएंगे उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी"
कानपुर में कल हुई हिंसा पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि,''कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कोई समझौता नहीं होगा। कड़ी कार्रवाई होगी"
वहीँ, कानपुर हिंसा मामले पर लखनऊ (Call 112) के SP अजय पाल शर्मा ने कहा कि,''अभी स्थिति पूर्ण रूप से सामान्य है। हमारे पास जो भी सबूत आ रहे हैं उनके आधार पर हम लगातार कार्रवाई कर रहे हैं। जो भी दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी|
भाजपा प्रवक्ता की 'विवादास्पद टिप्पणी' के विरोध में दुकान बंद करने को लेकर दो समुदायों में हिंसक झड़प
कानपुर जिले के बेकनगंज इलाके में शुक्रवार को बवाल हो गया था। पैगंबर मोहम्मद साहब पर भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा की गई विवादित टिप्पणी के बाद ''बाजार बंद करने के आह्वान' को लेकर शुक्रवार को दो समुदाय भिड़ गए थे| एक समूह ने दूसरे समूह के बुलाए गए बंद का विरोध किया, जिसके बाद पथराव की घटना हुई थी| भीड़ को तितर-बितर करने और आगे की हिंसा को रोकने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े|