मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

दिव्यांगों-बुजुर्गों के बैलेट वोट जबरन बीजेपी को दिलाने का आरोप: बैलेट से वोट डलवाने में धांधली के मामले में अधिकारी ने कहा “एक वोट से कुछ होता है क्या”, तो भड़के अखिलेश, बोले- एक्शन हो

लखनऊ: यूपी विधानसभा चुनाव के आज से ठीक तीन दिन बाद राज्य में पहले चरण का मतदान शुरू हो जाएगा। पहले चरण से पहले वृध्दों और दिव्यांगों से वोट घर-घर जाकर पोस्टल बैलेट के जरिए डलवाएं जा रहे हैं। लेकिन पो…

दिव्यांगों-बुजुर्गों के बैलेट वोट जबरन बीजेपी को दिलाने का आरोप: बैलेट से वोट डलवाने में धांधली के मामले में अधिकारी ने कहा “एक वोट से कुछ होता है क्या”, तो भड़के अखिलेश, बोले- एक्शन हो
दिव्यांगों-बुजुर्गों के बैलेट वोट जबरन बीजेपी को दिलाने का आरोप: बैलेट से वोट डलवाने में धांधली के मामले में अधिकारी ने कहा “एक वोट से कुछ होता है क्या”, तो भड़के अखिलेश, बोले- एक्शन हो | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: यूपी विधानसभा चुनाव के आज से ठीक तीन दिन बाद राज्य में पहले चरण का मतदान शुरू हो जाएगा। पहले चरण से पहले वृध्दों और दिव्यांगों से वोट घर-घर जाकर पोस्टल बैलेट के जरिए डलवाएं जा रहे हैं। लेकिन पोस्टल बैलेट से हो रही वोटिंग पर सवाल उठने लगे हैं| आगरा जिले के फतेहाबाद विधानसभा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पोस्टल बैलेट से वोट डलवाने पहुंचे अफसरों पर ग्रामीण मनमाना वोट डलवाने का आरोप लगा रहे हैं|  इसके बाद वहां ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया| इसकी सूचना पाकर अधिकारी गांव पहुंचे, वायरल वीडियो में एसडीएम को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि “एक वोट से कुछ होता है क्या”,  'एक वोट से कुछ नहीं होता है |



वीडियो सामने आने के बाद समाजवादी पार्टी के मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग से कार्रवाई की मांग की है| अखिलेश यादव ने कहा कि,'बैलेट से वोट डलवाने में धांधली के मामले में एक प्रशासनिक अधिकारी का सरेआम ये कहना कि “एक वोट से कुछ होता है क्या”,  यह बहुत ही गंभीर मामला है। अखिलेश ने कहा कि ''ऐसे अधिकारियों को चिन्हित कर के तुरंत सस्पेंड किया जाए।



समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट में लिखा,'','बैलेट से वोट डलवाने में धांधली के मामले में एक प्रशासनिक अधिकारी का सरेआम ये कहना कि “एक वोट से कुछ होता है क्या” बेहद गंभीर मामला है। चुनाव आयोग से अपेक्षा है कि ऐसे अधिकारियों को चिन्हित कर के तुरंत सस्पेंड किया जाए।



अखिलेश ने कहा कि''''वृद्धों और दिव्यांगों से वोट डलवाने में धांधली के मामले में फतेहाबाद विधानसभा में पोलिंग पार्टी पर, मतदाता की इच्छा के विरूद्ध, ख़ुद ही मनमाना वोट डालने का गंभीर आरोप लगा है| चुनाव आयोग तत्काल कार्रवाई करे| सपा-गठबंधन के सभी समर्थक और कार्यकर्ता वोटिंग के समय पूरी निगरानी रखें|


'ये यूपी में किस प्रकार की अंधेरगर्दी और लोकतंत्र का चीरहरण हो रहा है?: समाजवादी पार्टी

दिव्यांगों-बुजुर्गों के बैलेट वोट जबरन बीजेपी को दिलाने पर समाजवादी पार्टी ने कहा कि '''ये उत्तर प्रदेश में किस प्रकार की अंधेरगर्दी और लोकतंत्र का चीरहरण हो रहा है?.. समाजवादी पार्टी ने,''भारत चुनाव आयोग (ECI) , मुख्य चुनाव अधिकारी यूपी, (CEO) और राज्य चुनाव आयोग उत्तर प्रदेश (SEC) से पूछा- क्या ये विधानसभा के चुनाव भारतीय लोकतांत्रिक इतिहास में काला अध्याय साबित होंगे? क्या इस चुनाव से चुनाव आयोग अपनी विश्वसनीयता खो देगा? ये लोकतंत्र पर बड़ा धब्बा है!



साइकिल पर वोट डालना चाहता था विकलांग, अधिकारियों ने फूल पर डलवा दिया,
आगरा जिले के फतेहाबाद में एक दिव्यांग मतदाता ने आरोप लगाया है कि पोलिंग पार्टी ने उसका वोट अपने आप डाल दिया| यह वीडियो दिव्यांग मतदाता सुरेंद्र की शिकायत के बाद सुर्खियों में आया| गांव जगराजपुर के रहने वाले दिव्यांग सुरेंद्र ने पोलिंग पार्टी पर आरोप लगाया था कि वह साइकिल पर वोट डालना चाहता था लेकिन पोलिंग पार्टी ने उसका वोट भाजपा में डलवा दिया| इस मामले को लेकर फतेहाबाद के जगराजपुर में मौके पर विरोध भी हुआ| यह विरोध स्थानीय गांव के लोगों ने किया|



''आपको बता दें कि, चुनाव आयोग ने बुजुर्गों और दिव्यांग मतदाताओं के लिए डाक मतपत्र की व्यवस्था की है| इसी के तहत गांव-गांव वोट डलवाए जा रहे हैं| यह प्रक्रिया रविवार से शुरू हुई|



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 7 फ़रवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।