मैनपुरी: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के खिलाफ भाजपा ने करहल से एसपी बघेल को मैदान में उतारा है| टिकट की घोषणा से पहले सोमवार को एसपी बघेल अचानक मैनपुरी पहुंचे और करहल विधानसभा सीट से पर्चा दाखिल कर हर किसी को चौंका दिया। इससे पहले करहल सीट से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पर्चा दाखिल किया था|
यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दावा किया है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में अखिलेश यादव करहल से चुनाव हारेंगे| भाजपा के उम्मीदवार प्रो एस पी सिंह बघेल करहल से चुनाव जीतेंगे| उन्होंने ट्वीट कर लिखा,''करहल से जीतेगी BJP ..जीतेंगे प्रो एस पी सिंह बघेल| 2022 में करहल से चुनाव हारेंगे श्री यादव अखिलेश, ..जीतेगी भाजपा, खिलेगा कमल,... रहेगा सुशासन,होता रहेगा विकास,
मैनपुरी में केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि,'' 2014, 2017 और 2019 से भी तेज हवा 2022 के चुनाव में है।आप भारी मतदान करिए और यह सोच बदल दीजिए कि मैनपुरी समाजावदी पार्टी का गढ़ है। यह बता दीजिए की ये भारतीय जनता पार्टी का किला है और इस किले में कोई सेंध नहीं लगा सकता है।
वहीँ,अखिलेश यादव के खिलाफ नामांकन दाखिल करने पर भाजपा नेता एस.पी. सिंह बघेल ने कहा,'''अखिलेश यादव ने भी मेरे ख़िलाफ़ नामांकन किया है। किसी को हल्का ना आंका जाए। वोट की चोट को अच्छे-अच्छे नहीं झेल पाएं हैं। मैं सभी शोषित, पीड़ित वंचित लोगों से अपील करता हूं कि सब लोग एक होकर आ जाए फिर हमेशा के लिए यहां से गुंडागर्दी को समाप्त करते हैं|