मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

वोट की चोट को अच्छे-अच्छे नहीं झेल पाएं, किसी को हल्का ना आंका जाए:अखिलेश के खिलाफ करहल से नामांकन दाखिल करने पर केंद्रीय मंत्री एसपी बघेल

मैनपुरी: उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का रण दिनों दिन दिलचस्‍प होता जा रहा है। इस चुनाव में मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ और पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं और दोनों…

वोट की चोट को अच्छे-अच्छे नहीं झेल पाएं, किसी को हल्का ना आंका जाए:अखिलेश के खिलाफ करहल से नामांकन दाखिल करने पर केंद्रीय मंत्री एसपी बघेल
वोट की चोट को अच्छे-अच्छे नहीं झेल पाएं, किसी को हल्का ना आंका जाए:अखिलेश के खिलाफ करहल से नामांकन दाखिल करने पर केंद्रीय मंत्री एसपी बघेल | फ़ोटो: TVL News

मैनपुरी: उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का रण दिनों दिन दिलचस्‍प होता जा रहा है। इस चुनाव में मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ और पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं और दोनों को उनके ही गढ़ में घेरने की कोशिश एक-दूसरे के दल कर रहे हैं। सपा जहां गोरखपुर से कोई दमदार प्रत्‍याशी उतारने की तैयारी में है तो वहीं भाजपा ने कभी मुलायम सिंह यादव के सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) रहे आगरा से सांसद और केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल को करहल से मैदान में उतार दिया है। खास बात यह है कि आज ही अखिलेश यादव ने नामांकन किया तो कुछ देर बाद ही सत्यपाल सिंह बघेल (एसपी सिंह बघेल) ने भी अपना पर्चा भर दिया। 



अखिलेश यादव के खिलाफ करहल से नामांकन दाखिल करने पर भाजपा उम्मीदवार और केंद्र सरकार में राज्य मंत्री एस.पी. सिंह बघेल ने कहा,''प्रधानमंत्री मोदी और राज्य सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं और संगठन के माध्यम से करहल में कमल खिलेगा। विकास और विनाश के बीच ये चुनाव होगा|



अखिलेश यादव के खिलाफ नामांकन दाखिल करने पर भाजपा नेता एस.पी. सिंह बघेल ने कहा,'''अखिलेश यादव ने भी मेरे ख़िलाफ़ नामांकन किया है। किसी को हल्का ना आंका जाए। वोट की चोट को अच्छे-अच्छे नहीं झेल पाएं हैं। मैं सभी शोषित, पीड़ित वंचित लोगों से अपील करता हूं कि सब लोग एक होकर आ जाए फिर हमेशा के लिए यहां से गुंडागर्दी को समाप्त करते हैं|



अखिलेश यादव के ख़िलाफ़ भाजपा के एस.पी. सिंह बघेल के नामांकन पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा,''''एस.पी. सिंह बघेल बहुत मज़बूती के साथ चुनाव लड़ेंगे। अखिलेश यादव को अभी से ड़र सताने लग गया है। कहीं ऐसा ना हो कि अखिलेश यादव दो जगहों से चुनाव लड़ने के बारे में सोचे|

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 31 जनवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।