मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

डिप्टी CM ने UP को बर्बाद करने के अलावा कोई काम नहीं किया: केपी मौर्य पर अखिलेश यादव ने साधा निशाना

कौशांबी: केशव प्रसाद मौर्य पर हमला बोलते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, 'उप-मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश को बरबाद करने के अलावा कोई काम नहीं किया। यह कैसे पिछड़े उप मुख्यमंत्री हैं जिनको सम्मान मे…

डिप्टी CM ने UP को बर्बाद करने के अलावा कोई काम नहीं किया: केपी मौर्य पर अखिलेश यादव ने साधा निशाना
डिप्टी CM ने UP को बर्बाद करने के अलावा कोई काम नहीं किया: केपी मौर्य पर अखिलेश यादव ने साधा निशाना | फ़ोटो: TVL News

कौशांबी:  केशव प्रसाद मौर्य पर हमला बोलते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, 'उप-मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश को बरबाद करने के अलावा कोई काम नहीं किया। यह कैसे पिछड़े उप मुख्यमंत्री हैं जिनको सम्मान में स्टूल मिला, जो पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यकों के साथ धोखा होता रहा हो उसे देखते रहे। जनता भाजपा को 440 वोल्ट का झटका देगी|



अखिलेश यादव ने कहा,''कौशांबी में नहीं खुलेगा बीजेपी का खाता|  महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की समस्या से यहां के लोग ठगे गए| इसका जवाब बीजेपी नहीं दे सकती| डिप्टी सीएम ने राज्य को बर्बाद करने के अलावा कुछ नहीं किया| सबसे ज्यादा भेदभाव उनकी सरकार में है|



कौशांबी में जनसभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा,''सिराथू के लोगों ने राय बना ली है। लखनऊ की घबराहट ठीक है। इसीलिए भाजपा के यहां के नेता काम नहीं आ रहे हैं। बाहर के नेता बुलाए जा रहे हैं।  देख लेना आज का जनसमर्थन जो जुटा है। इसके बाद वो रंग और कपड़े बदलकर यहां से निकल जाएंगे|



लॉकडाउन में हमारे मजदूर भाई बच्चों को गोदी में लेकर पैदल चलकर पहुंचे थे।  जब बीमारी आई कोरोना की तब दवाई और ऑक्सीजन की जरूरत भी नहीं पूरी कर पाई भाजपा सरकार| आपके बगल में बनारस और गाजीपुर में लाशें तैर रही थी गंगा जी में  ये संविधान बचाने का चुनाव है ये स्टूल वाले मंत्री हैं, इन्होंने आपको धोखा दिया है आपके यहां चौड़ी सड़क भी नहीं बनाई, ये कमाल के मंत्री थे|



अखिलेश यादव ने कहा,'''मैंने सुना था कि एक बार स्टूल वाले मंत्री (केशव प्रसाद मौर्य) भूल गए कि वो स्टूल वाले मंत्री है।  उन्होंने मुख्यमंत्री के कमरे में अपनी तख्ती लगा ली।  डीजीपी की बैठक भी कर ली।  मुख्यमंत्री को जब पता चल तब उन्होंने तख्ती और कुर्सी दोनों फेंक दी|



https://www.thevirallines.net/unnao-news-uttar-pradesh-priyanka-gandhis-road-show-in-support-of-congress-candidate-asha-singh-from-unnao 



अखिलेश यादव ने कहा,''सपा गठबंधन ने सिराथू में यहां की बहू को उतारा है | पल्लवी पटेल जी अपने चुनाव चिन्ह पर भी चुनाव लड़ सकती थीं लेकिन हमने ही इनसे कहा कि आप साइकिल सिंबल पर लड़िए तो... फिर किसकी जिम्मेदारी है इनको जिताने की... सपा सरकार में यहां का विकास करेंगे| 



https://www.thevirallines.net/india-news-nse-scam-congress-attacks-modi-govt-why-are-pm-modi-and-fm-silent-on-indias-biggest-financial-scam-ever-ask-9-questions


अखिलेश यादव ने कहा,'''यहां के स्टूल मंत्री (केशव प्रसाद मौर्य) ने वसूली से अपने करियर की शुरुआत की, काहे कि वसूली करते थे। ये भी बताना पड़ेगा क्या? ....अखिलेश यादव ने कहा,''''सड़कों पर गड्ढे हो गए हैं। तीन महीने में ही सड़क उखड़ रही है। हम सरकार बनने पर इसकी जांच कराएंगे|


https://www.thevirallines.net/lucknow-news-uttar-pradesh-up-chunav-2022-congresss-unnati-vidhan-manifesto-20-lakh-govt-jobs-s-promise


डॉ पल्लवी पटेल ने कहा,'''आम जनता को परेशान किया गया है व्यापारी भाइयों से वसूली की गई है। हमारा सहयोग करिए सब के सम्मान और सुरक्षा के लिए काम होगा।



स्टूल मंत्री जो यहां के बेटा बनकर गए थे। इन्होंने झूठ, धोखा और लूट करने का काम किया। इन्हें सबक सिखाओगे कि नहीं? ..स्टूल मंत्री पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के उद्घाटन में नहीं पहुंच पाए वो सिराथू का विकास क्या करेंगे|


https://www.thevirallines.net/uttar-pradesh-news-up-chunav-2022-priyanka-gandhi-s-big-attack-problem-of-unemployment-is-the-result-of-the-policies-of-the-bjp-govt 



अखिलेश यादव ने कहा,'''झूठ बोलने वाले बीजेपी के लोग आज फिर आपके बीच वोट मांगने आए हैं। लेकिन जनता का सपा के प्रति समर्थन बता रहा है कि भाजपा को लोहे के चने चबाने पड़ जाएंगे| अखिलेश यादव ने कहा,'बच्चों की शिक्षा व्यवस्था को भाजपा ने बर्बाद कर दिया है। सरकारी विभागों में 11 लाख पद रिक्त हैं।  सपा सरकार बनने पर सभी रिक्त पदों को भरने का काम करेंगे|



https://www.thevirallines.net/uttar-pradesh-news-up-chunav-2022-priyanka-gandhi-released-women-s-manifesto-in-lucknow


अखिलेश यादव ने कहा,'''69000 शिक्षक भर्ती में जो घोटाला हुआ है। उसमें न्याय देने का काम किया जाएगा महिला शिक्षकों को उनके गृह जनपद में ही पोस्टिंग देंगे महिलाओं को सरकारी नौकरी मेें 33 फीसदी आरक्षण देने का काम करेंगे| 100 नंबर जो 112 हो गई। उसका भाजपा ने कबाड़ा कर दिया सपा सरकार बनने पर 100 नंबर की गाड़ियों को दोगुना करेंगे|


https://www.thevirallines.net/uttar-pradesh-news-up-chunav-2022-congresss-up-youth-manifesto-20-lakh-jobs-guaranteed-read-full


अखिलेश यादव ने कहा,''अभी एक और उद्योगपति 28 बैंकों का हजारों करोड़ लेकर भाग गया। गरीब अगर पैसा ना दे पाए तो बैंक उसे परेशान करते हैं। लेकिन लगातार लोग पैसा लेकर भाग रहे हैं। जो पहले भागे थे वो भी कहां के थे जो अभी भागा वो भी कहां का है|


https://www.thevirallines.net/lucknow-news-uttar-pradesh-up-chunav-2022-congresss-unnati-vidhan-manifesto-increase-in-salary-of-school-cooks-to-5000


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 22 फ़रवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।