मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

भाजपा की राजनीति बड़े-बड़े उद्योगपतियों के लिए है, दो लोगों को सारी संपत्तियां बेची जा रह??? हैं, और जो बची हैं उन्हें भी..: UP में वर्चुअल रैली में प्रियंका गांधी

लखनऊ: Uttar Pradesh Elections 2022: उत्तर प्रदेश में वर्चुअल रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा,'' प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश में बोल रहे थे कि हजारों लखपति ब…

भाजपा की राजनीति बड़े-बड़े उद्योगपतियों के लिए है, दो लोगों को सारी संपत्तियां बेची जा रह??? हैं, और जो बची हैं उन्हें भी..: UP में वर्चुअल रैली में प्रियंका गांधी
भाजपा की राजनीति बड़े-बड़े उद्योगपतियों के लिए है, दो लोगों को सारी संपत्तियां बेची जा रह??? हैं, और जो बची हैं उन्हें भी..: UP में वर्चुअल रैली में प्रियंका गांधी | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ:  Uttar Pradesh Elections 2022: उत्तर प्रदेश में वर्चुअल रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा,'' प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश में बोल रहे थे कि हजारों लखपति बन गए हैं। मैं गांव, ज़िलों में जातीं हूं मुझे कोई लखपति नहीं दिख रहा है, मुझे तो उल्टा दिख रहा है कि जो लखपति था, वह भी गरीब होने लगा है। BJP की राजनीति बड़े उद्योगपतियों के लिए हैं| जिन पूंजीपतियों को सारी संपत्ति बेची जा रही है, वे रोजगार नहीं बनाते। रोजगार बनते हैं पीएसयू से और छोटे छोटे उद्योगों से। सारी कंपनियां दो लोगों को बेची जा रही हैं और जो बची हैं, वे भी उन्हीं को बेचने की योजना है। 



कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा,'''नेता का धर्म होता है जनता की सेवा करना। ये सारे नेता ये धर्म भूल चुके हैं। जब आप पर संकट आया तब ये सब बाहर ही नहीं निकले, न आपसे पूछा कि आप कैसे हैं। 



प्रियंका गांधी ने कहा,''आज किसानों की सबसे बड़ी समस्या आवारा पशु की है। पहली बार इस चुनाव में ये आवारा पशु की बात कर रहे हैं। हमने लिखकर भी भेजा लेकिन हमारी बात नहीं सुनी। हमने छत्तीसगढ़ में 2 रुपये किलो गोबर खरीदना शुरू किया और लोगों ने जानवर आवारा छोड़ना बंद कर दिया।


https://www.thevirallines.net/uttar-pradesh-news-up-chunav-2022-congresss-up-youth-manifesto-20-lakh-jobs-guaranteed-read-full


उन्होंने कहा''आपको राशन के बोरे पर निर्भर कर दिया। ठीक है कि आपको राशन मिल रहा है। लेकिन आप कैसे बढ़ेंगे? क्या जिंदगी सिर्फ एक बोरे राशन से चलती है? आपका विकास कैसे होगा? ये आपको इसी तरह निर्भर रखना चाहते हैं। वे जानते हैं कि आप सक्षम हो जाएंगे तो सवाल पूछेंगे। 



प्रियंका गांधी ने कहा,महिलाओं को एक मुफ्त सिलेंडर दे दिया। क्या एक सिलेंडर से महिलाएं सशक्त होंगी? बिना पढ़े लिखे, बिना आत्मनिर्भर बने वे सशक्त कैसे होंगी? क्या आप नहीं चाहते कि आपकी बेटी सक्षम और सशक्त बने? यह एक सिलेंडर से नहीं हो सकता। 



https://www.thevirallines.net/lucknow-news-uttar-pradesh-up-chunav-2022-congresss-unnati-vidhan-manifesto-increase-in-salary-of-school-cooks-to-5000


कांग्रेस महासचिव ने कहा,''महिला को सशक्त बनना है तो सबसे पहले उसकी पढ़ाई-लिखाई, उसके लिए रोजगार, उसके लिए सुरक्षा चाहिए। तब वह सक्षम बनेगी। इसी तरह नौजवानों के साथ किया जा रहा है। ऐसे नौजवान हैं जिन्होंने अपनी जिंदगी के कई गवां दिए लेकिन रोजगार नहीं मिल रहा।  



उन्होंने कहा,''यूपी में 12 लाख पद खाली पड़े हैं लेकिन युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। सरकार नौकरी नहीं दे रही है। हमने पूरा खाका बनाया है कि भर्ती प्रक्रिया होगी। परीक्षा कैलेंडर बनेगा। हर भर्ती के नियम पारदर्शी होंगे और निगरानी के लिए भर्ती आयोग बनाया जाएगा। 


https://www.thevirallines.net/lucknow-news-uttar-pradesh-up-chunav-2022-congresss-unnati-vidhan-manifesto-20-lakh-govt-jobs-s-promise


प्रियंका गांधी ने कहा,''जो आपके सामने जाति-धर्म की बातें करते हैं, आपको आपस में लड़ाने की बातें करते हैं, इससे आपका फायदा नहीं है। इससे उनका फायदा है। आप सबका परिवार है। आप बताइए कि क्या परिवार का मुखिया भाई-भाई को आपस में लड़ाता है? आपस में लड़ेंगे तो विकास कैसे होगा? ..प्रियंका गांधी ने कहा,'' पूछते हैं कि आपने 70 सालों में क्या किया? हमने बनाया नहीं होता तो आप बेचते क्या? वो बंदरगाह, वो कंपनियां, वो तमाम संस्थान जो बेच रहे हैं, किसने बनाया? कांग्रेस ऐसी पार्टी है जिसने काम किया है और आज आपसे अपने काम के आधार पर समर्थन मांग रही है। 


https://www.thevirallines.net/uttar-pradesh-news-up-chunav-2022-priyanka-gandhi-released-women-s-manifesto-in-lucknow





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 18 फ़रवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।