लखनऊ: Uttar Pradesh Elections 2022:उत्तर प्रदेश में चौथे चरण के तहत नौ जिलों में आज मतदान जारी है। इसी बीच बहुजन समाज पार्टी के नेता सतीश चंद्र मिश्रा ने दावा करते हुए कहा,''बहुजन समाज पार्टी पूर्ण बहुमत की ओर अग्रसर है, अबकी बार भी 2007 की तरह पूर्ण बहुमत की सरकार बनना निश्चित हो चुका है|
सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा,''बसपा पूर्ण बहुमत की ओर अग्रसर है। पहले 3 चरणों और आज के मतदान को ध्यान में रखते हुए, आप पाएंगे कि बसपा के लिए मतदान हुआ। 2007 की तरह ही बसपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी, मायावती 5वीं बार यूपी की सीएम बनेंगी|
यूपी विधानसभा के चौथे चरण में आज 9 जिलों की 59 सीटों पर वोटिंग हो रही है। ये 59 विधानसभा सीटें पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, बांदा और फतेहपुर जिलों में फैली हुई हैं| चुनाव लड़ रहे सभी 624 उम्मीदवारों का भाग्य आज इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) में सील कर दिया जाएगा|