मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

सपा को वोट देने का मतलब- गुंडा राज, माफिया राज: वोट डालने के बाद बोलीं मायावती

लखनऊ: Uttar Pradesh Elections 2022: उत्तर प्रदेश में चौथे चरण के लिए बुधवार को मतदान जारी है। इसी बीच बसपा सुप्रीमो मायावती मतदान करने के लिए लखनऊ के निगम नर्सरी स्कूल पहुंचीं। उन्होंने वोट डालने के…

सपा को वोट देने का मतलब- गुंडा राज, माफिया राज: वोट डालने के बाद बोलीं मायावती
सपा को वोट देने का मतलब- गुंडा राज, माफिया राज: वोट डालने के बाद बोलीं मायावती | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: Uttar Pradesh Elections 2022: उत्तर प्रदेश में चौथे चरण के लिए बुधवार को मतदान जारी है। इसी बीच बसपा सुप्रीमो मायावती मतदान करने के लिए लखनऊ के निगम नर्सरी स्कूल पहुंचीं। उन्होंने वोट डालने के बाद सपा पर करारा हमला बोला। बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि प्रदेश के लोगों ने वोट देने से पहले ही समाजवादी पार्टी को नकार दिया है। मायावती ने कहा कि,''समाजवादी पार्टी से खुश नहीं हैं मुसलमान ...वे उन्हें वोट नहीं देंगे। यूपी के लोगों ने वोट देने से पहले ही सपा को नकार दिया है क्योंकि सपा को वोट देने का मतलब गुंडा राज, माफिया राज है। सपा सरकार में हुए दंगे सपा नेताओं के चेहरे बता रहे हैं कि वे सत्ता में नहीं आ रहे हैं|




बसपा प्रमुख मायावती ने कहा कि ,''बसपा को अकेले सभी वर्गों का वोट मिल रहा है। भाजपा, सपा जीत का दावा कर रहे हैं, कई ऐसा ना हो कि उनके दावे धरे के धरे रह जाए। जब नतीजे आएंगे तो बसपा को 2007 की तरह पूर्ण बहुमत मिलेगा| मायावती ने कहा कि ,''अल्पसंख्यक लोग सपा की कार्यशैली से बहुत दुखी है। सपा जो सरकार बनाने का सपना देख रही है इनका सपना चकनाचूर हो जाएगा। जब-जब समाजवादी पार्टी सत्ता में रही है, उस दौरान सबसे ज़्यादा उत्पीड़न दलितों और पिछड़ों का हुआ हैं|




बसपा प्रमुख मायावती ने कहा कि ,''सपा को वोट देने का मतलब है गुंडा राज, माफिया राज को समर्थन देना। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज भी सपा से खुश नहीं हैं, वे उन्हें वोट नहीं देंगे। सपा सरकार में हुए दंगे उसकी असली तस्वीर है। समाजवादी पार्टी के नेताओं के चेहरे बताते हैं कि वे इस बार सत्ता में नहीं आ रहे हैं।




उत्तर प्रदेश में चौथे चरण के तहत जिन नौ जिलों में आज मतदान चल रहा है। इनमें बांदा, फतेहपुर, हरदोई, लखीमपुर खीरी, लखनऊ, रायबरेली, सीतापुर, पीलीभीत और उन्नाव शामिल हैं। यहां की 59 सीटों पर कुल 624 प्रत्याशी मैदान में हैं। पिछली बार इनमें से 50 सीटें भाजपा के खाते में गई थीं, जबकि एक सीट पर अपना दल (सोनेलाल) ने कब्जा जमाया था। अन्य आठ सीटों में से चार पर सपा, जबकि दो-दो सीटों पर कांग्रेस और बसपा ने जीत हासिल की थी। इस चरण की 59 में से 29 सीटें ऐसी हैं, जिन्हें रेड अलर्ट जोन में रखा गया है। दरअसल, इन 29 विधानसभा सीटों पर खड़े होने तीन या इससे अधिक प्रत्याशी आपराधिक छवि वाले हैं।







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 23 फ़रवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।