लखनऊ: लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ,''10 मार्च को जब चुनाव परिणाम आएंगे तो बख्शी का तालाब के साथ ही उत्तर प्रदेश में बीजेपी 325 सीट से अधिक सीट जीतेगी|
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ,''हमने बहन-बेटियों की रक्षा के लिए एंटी रोमियो टास्क फोर्स का गठन किया और जो लोग दूसरों की संपत्तियों पर अवैध रूप से कब्जा करते हैं उनके ख़िलाफ़ ऐंटी भू-माफिया टास्क फोर्स बनाया है|
यह फोर्स गरीबों, व्यापारियों, किसानों की संपत्तियों और भूमी पर अवैध कब्ज़े से मुक्त कराकर लोगों को वापस देने का कार्य कर रही है। हमने अब तक इसके तहत 64,000 हेक्टेयर भूमी को कब्ज़े से मुक्त कराने का कार्य किया है|
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि,''जब हम नौजवानों को टैबलेट और स्मार्टफोन देने का काम करते हैं तो SP चुनाव आयोग को शिकायत करती है। हम एक करोड़ युवाओं को टैबलेट और स्मार्टफोन दे रहे हैं, सरकार बनेगी और अगले 5 वर्ष में 2 करोड़ नौजवानों को टैबलेट और स्मार्टफोन बांटने का काम किया जाएगा|
योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट किया,'' जनपद इटावा, इतिहास रचने जा रहा है...
'आतंकियों के रहनुमा' और अपराधियों के सरपरस्त' यहां पस्त होंगे।
इटावा ने ठाना है, हर बूथ पर कमल का फूल खिलाना है...
धन्यवाद इटावा!