लखनऊ: कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी की। इस सूची में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, गुलाम नबी आजाद, अशोक गहलोत, सचिन पायलट का नाम शामिल है। पूर्व भारतीय कप्तान अजहर भी लिस्ट में शामिल है| वहीं इस स्टार प्रचारक लिस्ट में पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, कांग्रेस के अध्यक्ष सोनिया गांधी के नाम नहीं हैं। ये नेता 20 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए प्रचार-प्रसार करेंगे|
लिस्ट में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अजय कुमार लल्लू, दीपेंद्र सिंह हुड्डा, नसीमुद्दीन सिद्दीकी, आचार्य प्रमोद कृष्णम, राशिद अल्वी, जफर अली नकवी, कुलदीप विश्नोई, वर्षा गायकवाड़, हार्दिक पटेल, फूलो देवी नेतम और सुप्रिया श्रीनेत, इमरान प्रतापगढ़ी, कन्हैया कुमार, प्रनिति शिंदे, धीरज गुर्जर और तौकीर आलम कांग्रेस के लिए तीसरे चरण में यूपी में प्रचार करेंगे।
वहीं लिस्ट में कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का नाम शामिल नहीं है। साथ ही कांग्रेस के पूर्व यूपी अध्यक्ष राजबब्बर भी स्टार प्रचारक में शामिल नहीं है।
उत्तर प्रदेश में 7 चरणों में होंगे चुनाव
गौर हो कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में 403 विधानसभा सीट के लिए पहले चरण का मतदान 10 फरवरी, दूसरा चरण 14 फरवरी, तीसरा चरण 20 फरवरी, चौथा चरण 23 फरवरी, पांचवां चरण 27 फरवरी, छठा चरण 3 मार्च और अंतिम चरण का मतदान 7 मार्च को है, चुनाव मतगणना 10 मार्च को होगी।
यूपी में सात चरणों में विधानसभा चुनाव होने हैं और मतों की गिनती 10 मार्च को होगी| यूपी में पहले चरण का चुनाव 10 फरवरी को होगा, जिसमें कुल 58 सीटों पर मतदान किया जाएगा| इसके बाद दूसरे चरण का मतदान 14 फरवरी को होगा जिसमें राज्य की 55 सीटों पर वोटिंग होगी, तीसरे चरण में 20 फरवरी को 59 सीटों पर मतदान होगा, चौथे चरण में 23 फरवरी को 60 सीटों पर मतदान, पांचवें चरण में 27 फरवरी को 60 सीटों पर, छठे चरण में 3 मार्च को 57 सीटों और सातवें फेज में 7 मार्च को 54 सीटों पर मतदान किया जाएगा|