मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

यूपी विस चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की 28 उम्मीदवारों की सूची: अमेठी से आशीष शुक्ला और कुंडा से योगेश यादव को टिकट

लखनऊ: कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश चुनाव के पांचवें और छठे चरण के चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश चुनावों के लिए 28 उम्मीदवारों की आठवीं सूची जारी की| अमेठी से आश…

यूपी विस चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की 28 उम्मीदवारों की सूची: अमेठी से आशीष शुक्ला और कुंडा से योगेश यादव को टिकट
यूपी विस चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की 28 उम्मीदवारों की सूची: अमेठी से आशीष शुक्ला और कुंडा से योगेश यादव को टिकट | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश चुनाव के पांचवें और छठे चरण के चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश चुनावों के लिए 28 उम्मीदवारों की आठवीं सूची जारी की| अमेठी से आशीष शुक्ला को टिकट द???या गया है। इसमें ब्राह्मण, यादव, मुस्लिम उम्मीदवारों की संख्या चार-चार है। वहीं 10 महिलाओं पर कांग्रेस ने दांव लगाया है। मानकपुर (एससी) से कमला सिसोदिया की जगह संतोष कुमारी, गौरा से सत्येंद्र दुबे का टिकट काटकर राम प्रताप सिंह को मैदान में उतारा गया है।



अमेठी से आशीष शुक्ला को उतारा

कांग्रेस ने अमेठी से आशीष शुक्ला को उम्मीदवार बनाया है। अब तक कांग्रेस ने 373 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। इसमें से 173 महिलाओं को टिकट दिया गया है। बता दें कि कांग्रेस ने 'लड़की हूं-लड़ सकती हूं' अभियान के तहत 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को देना की घोषणा की है।



जानें कहां से, किसे मिला टिकट-

विधानसभा सीटप्रत्याशी
अमेठीआशीष शुक्ला
इसौलीबीएम यादव
कुंडायोगेश यादव
बिश्वनाथगंजप्रंशात सिंह
चैलतालत अजीम
सरोनमनोज पासी
फूलपुरसिद्धार्थ मौर्य
हंडियारीना देवी
मेजामाध्वी राय
करछनारिंकी सुनील पटेल
इलाहाबाद वेस्टतासलीमुद्दीन
करौनराम कृपाल कोल
कटेहरीनिशात फातिमा
बल्लाहकिरण भारती
महसीराजेश तिवारी
ताराबगंजत्वारिता सिंह
मंकापुरसंतोष कुमारी
गौराराम प्रताप सिंह
कपिलवस्तुदेवेंद्र सिंह गुड्‌डी
चैन प्रयागराजसुरेंद्र निषाद
सहजनवांमनोज यादव
चौरी चौराजितेंद्र पांडेय
बांसगांवपूनम आजाद
चिल्लूपारसोनिया शुक्ला
खड्‌डाधनंजय सिंह पहलवान
पडरौनामोहम्मद जहीरुद्दीन
फाजिलनगरसुनील मनोज सिंह
घोसीप्रियंका यादव



उत्तर प्रदेश में 7 चरणों में होंगे चुनाव

गौर हो कि उत्‍तर प्रदेश व‍िधानसभा चुनाव में 403 व‍िधानसभा सीट के ल‍िए पहले चरण का मतदान 10 फरवरी, दूसरा चरण 14 फरवरी, तीसरा चरण 20 फरवरी, चौथा चरण 23 फरवरी, पांचवां चरण 27 फरवरी, छठा चरण 3 मार्च और अंतिम चरण का मतदान 7 मार्च को है, चुनाव मतगणना 10 मार्च को होगी।



यूपी में सात चरणों में विधानसभा चुनाव होने हैं और मतों की गिनती 10 मार्च को होगी| यूपी में पहले चरण का चुनाव 10 फरवरी को होगा, जिसमें कुल 58 सीटों पर मतदान किया जाएगा| इसके बाद दूसरे चरण का मतदान 14 फरवरी को होगा जिसमें राज्य की 55 सीटों पर वोटिंग होगी, तीसरे चरण में 20 फरवरी को 59 सीटों पर मतदान होगा, चौथे चरण में 23 फरवरी को 60 सीटों पर मतदान, पांचवें चरण में 27 फरवरी को 60 सीटों पर, छठे चरण में 3 मार्च को 57 सीटों और सातवें फेज में 7 मार्च को 54 सीटों पर मतदान किया जाएगा|


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 7 फ़रवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 22 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।