मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

गोंडा की 3 सीटों पर कांग्रेस ने घोषित किए प्रत्याशी: 2 सीटों पर बदले कैंडिडेट, गौरा से चुनाव लड़ेंगे राम प्रताप सिंह और तारबगंज से त्वरिता सिंह

लखनऊ: कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश चुनावों के लिए गोंडा जिले की 3 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिया है| मानकपुर (एससी) से कमला सिसोदिया की जगह संतोष कुमारी, गौरा से सत्येंद्र दुबे का टिकट काटकर प…

गोंडा की 3 सीटों पर कांग्रेस ने घोषित किए प्रत्याशी: 2 सीटों पर बदले कैंडिडेट, गौरा से चुनाव लड़ेंगे राम प्रताप सिंह और तारबगंज से त्वरिता सिंह
गोंडा की 3 सीटों पर कांग्रेस ने घोषित किए प्रत्याशी: 2 सीटों पर बदले कैंडिडेट, गौरा से चुनाव लड़ेंगे राम प्रताप सिंह और तारबगंज से त्वरिता सिंह — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश चुनावों के लिए गोंडा जिले की 3 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिया है|  मानकपुर (एससी) से कमला सिसोदिया की जगह संतोष कुमारी, गौरा से सत्येंद्र दुबे का टिकट काटकर पूर्व विधायक राम प्रताप सिंह को मैदान में उतारा गया है। वही, जिले की तारबगंज विधानसभा सीट से  घोषित उम्मीदवार सविता पांडे के भाजपा में शामिल होने के बाद उनकी जगह त्वरिता सिंह को टिकट दिया गया है।



बता दें कि,राम प्रताप सिंह का टिकट काट कर समाजवादी पार्टी ने संजय विद्यार्थी को मैदान में उतारा गया है। टिकट कटने से नाराज राम प्रताप सिंह कांग्रेस में शामिल हो गए, इसके बाद  कांग्रेस ने गौरा से दुबे का टिकट काटकर राम प्रताप सिंह को मैदान में उतार दिया है।



गोंडा जिले की कुल सात विधानसभा सीटों में से एक गौरा की सीट जिले की सियासत में महत्वपूर्ण मानी जाती है| इस विधानसभा सीट के लिए सात चरणों में हो रहे यूपी चुनाव के पांचवे चरण में 27 फरवरी को मतदान होना है|


https://www.thevirallines.net/gonda-news-uttar-pradesh-girl-murdered-after-gang-rape-in-gonda-both-the-accused-arrested-in-police-encounter



गौरा विधानसभा सीट के चुनावी अतीत की बात करें तो ये सीट अधिक पुरानी नहीं है| इस विधानसभा सीट के लिए साल 2012 में पहली दफे विधानसभा चुनाव हुए थे| साल 2012 के चुनाव में इस सीट से समाजवादी पार्टी (सपा) के उम्मीदवार को जीत मिली थी| सपा के कुंवर आनंद सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के अब्दुल कलाम मलिक को 7,095 वोट के अंतर से शिकस्त दी थी| 



https://www.thevirallines.net/gonda-news-uttar-pradesh-bjp-mp-brijbhushan-s-controversial-statement-if-you-become-afzal-or-kasab-you-will-die



2017 का जनादेश

गौरा विधानसभा सीट से साल 2017 के विधानसभा चुनाव में सपा ने राम प्रताप सिंह को उम्मीदवार बनाया था| भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) से से प्रभात कुमार वर्मा, कांग्रेस से तरुणेंद्र चंद्र पटेल और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) से अब्दुल कलाम चुनाव मैदान में थे| बीजेपी के उम्मीदवार प्रभात कुमार वर्मा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सपा के राम प्रताप सिंह को 29855 वोट से हरा दिया था|



https://www.thevirallines.net/bulandshahr-news-uttar-pradesh-police-is-trying-to-suppress-the-case-says-priyanka-gandhi-vadra-on-bulandshahr-rape-case



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 7 फ़रवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।