मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

कांग्रेस ने 6 उम्मीदवारों की 5वीं सूची जारी की, खुशी दुबे की मां को मिला टिकट; लखनऊ पूर्व से पंकज तिवारी मैदान में

नई दिल्ली: कांग्रेस ने सोमवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 6 उम्मीदवारों की 5वीं सूची जारी कर दी। जिन प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया है वे तीसरे, चौथे, पांचवें चरण के हैं। इनमें तीन महिल…

कांग्रेस ने 6 उम्मीदवारों की 5वीं सूची जारी की, खुशी दुबे की मां को मिला टिकट; लखनऊ पूर्व से पंकज तिवारी मैदान में
कांग्रेस ने 6 उम्मीदवारों की 5वीं सूची जारी की, खुशी दुबे की मां को मिला टिकट; लखनऊ पूर्व से पंकज तिवारी मैदान में — लखनऊ, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: कांग्रेस ने सोमवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 6 उम्मीदवारों की 5वीं सूची जारी कर दी। जिन प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया है वे तीसरे, चौथे, पांचवें चरण के हैं। इनमें तीन महिलाओं को टिकट दिया है। इस लिस्ट में शायर मुनव्वर राणा की बेटी उरुसा इमरान राणा का भी नाम है। पार्टी ने उन्हें उन्नाव की पुरवा सीट से प्रत्याशी बनाया है। वहीं, लखनऊ की तीन विधानसभा सीटों पर भी उम्मीदवारों की घोषणा की है।



कांग्रेस ने लखनऊ पूर्व से पंकज तिवारी, लखनऊ पश्चिम से शहाना सिद्दीकी, लखनऊ उत्तर से अजय श्रीवास्तव उर्फ अज्जू को टिकट दिया है। वहीं, लंभुआ से विनय विक्रम सिंह और कल्याणपुर से गायत्री तिवारी को टिकट दिया है। गायत्री तिवारी कानपुर के बिकरू कांड में सह आरोपी खुशी दुबे की मां हैं। खुशी दुबे फिलहाल जेल में बंद हैं। 



बता दें कि कांग्रेस ने यूपी चुनाव के लिए अबतक 322 उम्मीदवारों की घोषणा की है। इनमें 130 टिकट महिलाओं को दिए हैं। दरअसल प्रियंका गांधी ने यूपी चुनाव में 40% टिकट महिलाओं को देने का वादा किया था।




खुशी दुबे की मां को मिला टिकट, वोटर लिस्ट में नाम नही
कानपुर के बिकरू कांड में शामिल होने के आरोप में जेल में बंद खुशी दुबे की मां गायत्री तिवारी को कानपुर की कल्याणपुर विधानसभा सीट से गायत्री तिवारी को प्रियंका गांधी ने टिकट दिया है, लेकिन वोटर लिस्ट में नाम न होने की वजह से गायत्री तिवारी अभी नामांकन दाखिल नहीं कर सकती। पार्टी के उम्मीदवार का वोटर लिस्ट में नाम होने के चलते कांग्रेस ने मामले की डीएम नेहा शर्मा से शिकायत की है। 



निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने वर्ष 2017 से मतदाता पुनरीक्षण का पूरा रिकॉर्ड चेक किया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी दयानंद प्रसाद ने बताया कि वर्ष 2017 से 22 जनवरी 2022 तक कहीं भी वोटर लिस्ट में नाम न होने को लेकर न ही कोई आपत्ति जताई गई और न ही कोई नया आवेदन किया गया। जबकि परिवार के अन्य सदस्यों का नाम वोटर लिस्ट में नाम है।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 31 जनवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

लखनऊ की और खबरें कहाँ पढ़ें?

लखनऊ की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।