Samajwadi Party Manifesto: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों (UP Assembly Elections 2022)के मद्देनजर समाजवादी पार्टी ने मंगलवार को अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है| इसे 'समाजवादी वचन पत्र' का नाम दिया गया है। मैनिफेस्टो की टैगलाइन सत्य वचन, अटूट वादा है|अखिलेश यादव ने एक प्रेस कांफ्रेंस में इसमें किए गए वादों के बारे में जानकारी दी| अखिलेश ने लड़कियों को केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा देने से लेकर यूपी के हर जिले में समाजवादी कैंटीन की शुरुआत करके 10 रुपये में खाना देने का वादा किया है|इसके अलावा उन्होंने दुपहिया वाहन मालिकों को 1 लीटर और चार पहिया वाहन मालिकों को 3 लीटर पेट्रोल देने का भी वादा किया है|
2 बोरी डीएपी और 5 बोरी यूरिया किसानों को मुफ़्त दी जाएगी महीने में दो पहिया चालको को 1 लीटर पेट??रोल और ऑटो चालकों को 3 लीटर पेट्रोल व 6 किलो सीएनजी मुफ्त मिलेगी|
दो पहिया वाहन चालकों को प्रतिमाह एक लीटर पेट्रोल मुफ्त
सभी बीपीएल परिवारों को प्रतिवर्ष 2 सिलेंडर मुफ्त दिया जाएगा। सभी दो पहिया वाहन मालिकों को प्रतिमाह एक लीटर पेट्रोल औऱ ऑटो रिक्शा चालकों प्रतिमाह तीन लीटर पेट्रोल एवं 6 किलो सीएनजी मुफ्त में मिलेगी।
महिलाओं के लिए क्या खास
महिलाओं को सरकारी नौकरी में 33 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा। पुलिस समेत सभी नौकरियों में यह आरक्षण मिलेगा। वुमेन पावर लाइन को मजबूत किया जाएगा। 1090 के तहत ईमेल और व्हाट्सऐप के तहत एफआईआर की व्यवस्था होगा। लड़कियों की शिक्षा को KG से लेकर PG तक मुफ्त किया जाएगा। कन्या विद्याधन योजना को फिर से शुरु किया जाएगा। 12वीं पास करने के बाद 36 हजार की धनराशि मिलेगी।
पेंशन योजना होगी शुरु, 10 रु में मिलेगी भरपेट थाली
समाजवादी पेंशन योजना को फिर से शुरु किया जाएगा। समाजवादी कैंटीन एवं किराना स्टोर स्थापित होगा। जहां गरीबों को छूट पर सामान मिलेगा। यहां 10 रुपए में खाने की थाली मिलेगी। इसका लक्ष्य राज्य से भूख की समस्या को मिटना है। 1098 मजदूर पावर लाइन की स्थापना होगी। यह मजदूरों और श्रमिकों की समस्या का निदान करेगी।
कानून व्यवस्था
सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों की व्यवस्था सभी गावों और कस्बों में होगी। डायल 112 को बेहतर किया जाएगा। इसका रिस्पांस टाइम 15 मिनट और उससे कम करने पर काम होगा। हेट क्राइम के प्रति जीरो टालरेंस की व्यवस्था होगी।
विश्विद्यालय की सीट होंगी दोगुनी, लैपटॉप वितरण होगा शुरु
विश्विद्यालय की सीटों को दोगुना किया जाएगा। इसी के साथ 12 पास विद्यार्थियों को लैपटाप का वितरण किया जाएगा। प्राथमिक शिक्षा को गुणवत्ता पूर्ण किया जाएगा।
स्वास्थ सेवा
सभी गरीबों को उच्च कोटि की स्वास्थ सेवा प्रदान किया जाएगा। हेल्थ सेक्टर के बजट को तीन गुना किया जाएगा। यह राज्य के बजट का लगभग 10 गुना होगा।
जानिए सपा के घोषणापत्र मुख्य बातें
● घरेलू इस्तेमाल की जाने वाली बिजली 300 यूनिट फ्री होगी
● सभी फसलों के लिए एमएसपी दी जाएगी और गन्ना किसानों के लिए 15 दिनों में भुगतान किया जाएगा
● सभी किसानों को 4 साल के भीतर यानी 2025 तक कर्ज मुक्त किया जाएगा|
● सभी किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली, ब्याज मुक्त लोन दिया जाएगा|
● किसान आंदोलन के दौरान शहीद किसानों के परिजनों को 25 लाख रुपये दिए जाएंगे, साथ ही स्मारक भी बनाया जाएगा|
● केजी से पीजी तक की शिक्षा लड़कियों के लिए मुफ्त होगी|
● समाजावादी पेंशन फिर से शुरू होगा|
● समाजवादी कैंटीन और किराना स्टोर स्थापित होंगे
● बीपीएल परिवारों को 2 गैस सिलेंडर मुफ्त दिए जाएंगे
● डायल 1809 मजदूर पावर लाइन की स्थापना की जाएगी
● CCTV कैमरा और ड्रोन सर्विलांस किया जाएगा
● पुलिस का रिस्पॉन्स टाइम 15 मिनट से कम करने की कोशिश होगी
● सभी थानों व तहसीलों से भ्रष्टाचार कम किए जाएंगे
● विश्वविद्यालयों की सीटें दोगुनी की जाएंगी
● 12वीं पास सभी छात्रों लैपटॉप वितरित किया जाएगा
● हेल्थ बजट को मौजूदा स्तर से 3 गुना ज्यादा किया जाएगा
● उद्योगों के लिए सिंगल रूफ क्लियरेंस सिस्टम बनाया जाएगा
● ईऑफिस मोबाइल ऑफिस की स्थापना की जाएगी
● पुरानी पेंशन योजना को बहाल करते हुए 2005 से पहले की व्यवस्था लागू की जाएगी
● किसानों को 4 साल के भीतर कर्ज मुक्त किया जाएगा ऋण मुक्ति कानून बनेगा. अर्बन एम्प्लॉयमेंट गारंटी एक्ट बनेगा
● महिलाओ को सरकारी नौकरी में 33 फीसदी आरक्षण
● अंत्योदय योजना को दोबारा शुरू किया जाएगा
● कॉल सेंटर और वृद्धा आश्रम चलाया जाएगा
● UP पुलिस बल में महिलाओं को 33% प्रतिनिधित्व
● संविदा की व्यवस्था खत्म की जाएगी
● शिक्षा से जुड़ी भर्तियां 1 साल में भरी जाएंगी
● साइबर क्राइम पर कंट्रोल के लिए सभी जिलों में साइबर यूनिट बनाई जाएगी.
● सीएम जनसुरक्षा सेल का गठन होगा