Karnataka Hijab Row: कर्नाटक में हिजाब को लेकर चल रहे विवाद के बीच राज्य सरकार ने अगले तीन दिन के लिए स्कूल-कॉलेजों को बंद करने का निर्देश दिया है। राज्य के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने अपने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। हिजाब विवाद के बीच कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने राज्य में अगले तीन दिनों के लिए सभी हाई स्कूल और कॉलेज बंद करने का आदेश दिया है।
इससे पहले कर्नाटक हाईकोर्ट में मंगलवार को हिजाब मामले में मुस्लिम छात्राओं की 4 याचिकाओं पर सुनवाई हुई। जस्टिस कृष्णा दीक्षित ने कहा कि हम कारणों और कानून के मुताबिक चलेंगे। किसी के जुनून या भावनाओं से नहीं। जो संविधान कहेगा, हम वही करेंगे। संविधान ही हमारे लिए भगवद्-गीता है। कोर्ट बुधवार को एक बार फिर ढाई बजे मामले पर सुनवाई करेगी।
हिजाब पर प्रतिबंध को लेकर सवाल उठाते हुए उडुपी के एक सरकारी कॉलेज की पांच महिलाओं ने कर्नाटक हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई है| हाईकोर्ट ने इस मुद्दे पर आज सुनवाई की, यह सुनवाई बुधवार को भी जारी रहेगी| कोर्ट ने स्टूडेंट और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है| जस्टिस कृष्णा श्रीपाद ने कहा, 'इस अदालत को जनता की बुद्धिमता पर पूरा भरोसा है और इसे उम्मीद है कि इसका ध्यान रखा जाएगा|
फिलहाल कर्नाटक के कॉलेज मजहबी अखाड़ा बन गए हैं। मामला कोर्ट में हैं, फैसला भी जल्द ही आ सकता है, लेकिन हिजाब v/s भगवा का यह प्रदर्शन नारेबाजी और पत्थरबाजी तक पहुंच गया है। बानगी देखने मिली मांड्या के PES कॉलेज में, जहां हिजाब पहन कर आई एक मुस्लिम छात्रा को जय श्रीराम के नारे लगा रहे प्रदर्शनकारियों ने घेर लिया।हालांकि नारे सुनकर तिलमिलाई लड़की खामोश नहीं रही, उसने भी भीड़ के नारों का जवाब अल्लाह-हू-अकबर के नारे लगाकर दिया|
वीडियो में कॉलेज की युवा लड़की अपना स्कूटर पार्क कर कॉलेज बिल्डिंग की ओर बढ़ रही होती है तभी भगवा पट्टे डाले लड़कों का एक समूह उस बुर्का पहनी लड़की की ओर "जय श्री राम" के नारे लगाता हुआ बढ़ता है. मुस्लिम लड़की ने भी जवाब में "अल्लाह हू अकबर" के नारे लगाए| इसके बाद लड़की चिल्लाती हुई क्लास की ओर बढ़ जाती है और लड़कों का समूह उसके पीछे जाता दिखता है| इस बीच कॉलेज का स्टाफ लड़कों को रोकता हुआ दिखता है और लड़की को साथ ले जाता हुआ दिखता है|