मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 सितंबर 2026

सपा ने जताई काउंटिंग के दौरान गड़बड़ी की आशंका, SP+ के सभी प्रत्याशियों व मतगणना एजेंटों को अंतिम परिणाम घोषित होने तक अपनी-अपनी टेबल पर मुस्तैदी के साथ डटे रहने को कहा

लखनऊ: मतगणना में गड़बड़ी की आशंका के संबंध में जताते हुए समाजवादी पार्टी ने समाजवादी पार्टी व गठबन्धन के सभी प्रत्याशियों व उनके निर्वाचन अभिकर्ता, मतगणना अभिकतोओं को अपनी-अपनी टेबल पर अन्तिम परिणाम…

सपा ने जताई काउंटिंग के दौरान गड़बड़ी की आशंका, SP+ के सभी प्रत्याशियों व मतगणना एजेंटों को अंतिम परिणाम घोषित होने तक अपनी-अपनी टेबल पर मुस्तैदी के साथ डटे रहने को कहा
सपा ने जताई काउंटिंग के दौरान गड़बड़ी की आशंका, SP+ के सभी प्रत्याशियों व मतगणना एजेंटों को अंतिम परिणाम घोषित होने तक अपनी-अपनी टेबल पर मुस्तैदी के साथ डटे रहने को कहा | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: मतगणना में गड़बड़ी की आशंका के संबंध में जताते हुए समाजवादी पार्टी ने समाजवादी पार्टी व गठबन्धन के सभी प्रत्याशियों व उनके निर्वाचन अभिकर्ता, मतगणना अभिकतोओं को अपनी-अपनी टेबल पर अन्तिम परिणाम की घोषणा होने तक मुस्तैदी के साथ डटे रहने को कहा है|



समाजवादी पार्टी ने कहा,''10 मार्च को प्रातः 8 बजे से पोस्टल बैलेट की गिनती शुरू होगी। पांच सौ पर एक टेबल, एक हजार पर दो टेबल और 1500 पोस्टल बैलेट होने पर तीन टेबल लगेंगी। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती शुरू होगी, पोस्टल बैलेट की गिनती शुरू हो जाने के 30 मिनट (आधा घण्टा) बाद ई0वी0एम0 मतों की गणना शुरू की जा सकती है। आर0ओ0 टेबल पर पोस्टल मतों की गिनती जारी रहेंगी और मतगणना कक्ष में ई0वी0एम0 मतों की गिनती होती रहेगी। 



ई0वी0एम0 मतों की गिनती पूरी होने पर जीत हार का अन्तर यदि रिजिक्टेड (निरस्त या अवैध) पोस्टल मतों से कम होगा तो, रिजिक्टेड (निरस्त या अवैध) पोस्टल मतों को अनिवार्य रूप से रि-बेरीफाईड (पुर्नसत्यापन या निरस्त मतों की फिर से जांच) की जायेगी। 



पार्टी ने कहा,''समाजवादी पार्टी व गठबन्धन के समस्त प्रत्याशी व उनके निर्वाचन अभिकर्ता, मतगणना अभिकतोओं को अपनी-अपनी टेबल पर अन्तिम परिणाम की घोषणा होने तक मुस्तैदी के साथ डटे रहना है और प्रत्याशी को विजयी होने का प्रमाण-पत्र प्राप्त होने तक मतगणना कक्ष में अनिवार्य रूप से मौजूद रहना है।  बता दें कि,समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार और उनके समर्थकों ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) की निगरानी भी डट कर रहे है|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 6 मार्च 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।