मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

यूपी विस चुनाव के लिए सपा ने जारी की 8 उम्मीदवारों की सूची, बांसी से अमर सिंह चौधरी को टिकट

Uttar Pradesh Elections 2022: समाजवादी पार्टी ने आगामी 7 चरणों में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 8 उम्मीदवारों की सूची जारी की | इस सूची में बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, गोरखपुर,कुशीनगर ,चं…

यूपी विस चुनाव के लिए सपा ने जारी की 8 उम्मीदवारों की सूची, बांसी से अमर सिंह चौधरी को टिकट
यूपी विस चुनाव के लिए सपा ने जारी की 8 उम्मीदवारों की सूची, बांसी से अमर सिंह चौधरी को टिकट | फ़ोटो: TVL News

Uttar Pradesh Elections 2022:  समाजवादी पार्टी ने आगामी 7 चरणों में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 8 उम्मीदवारों की सूची जारी की | इस सूची में बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, गोरखपुर,कुशीनगर ,चंदौली और भदोही से उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है। 



इसमें पार्टी ने बलरामपुर की तुलसीपुर सीट से मसूद आलम को टिकट दिया है। इसके अलावा, उतरौला से हसीब हसन, सिद्धार्थनगर के बांसी से अमर सिंह चौधरी, गोरखपुर से चौरी-चौरा से कैप्टन बृजेश चंद्र लाल, कुशीनगर की हाटा से रणविजय, चंदौली की चकिया सीट से जितेंद्र कुमार, भदोही के ज्ञानपुर से डॉ. विनोद कुमार बिंद और ओराई से अंजन सरोज को उतारा है।



उत्तर प्रदेश में 7 चरणों में होंगे चुनाव

यूपी में सात चरणों में विधानसभा चुनाव होने हैं और मतों की गिनती 10 मार्च को होगी| यूपी में पहले चरण का चुनाव 10 फरवरी को होगा, जिसमें कुल 58 सीटों पर मतदान किया जाएगा| इसके बाद दूसरे चरण का मतदान 14 फरवरी को होगा जिसमें राज्य की 55 सीटों पर वोटिंग होगी, तीसरे चरण में 20 फरवरी को 59 सीटों पर मतदान होगा, चौथे चरण में 23 फरवरी को 60 सीटों पर मतदान, पांचवें चरण में 27 फरवरी को 60 सीटों पर, छठे चरण में 3 मार्च को 57 सीटों और सातवें फेज में 7 मार्च को 54 सीटों पर मतदान किया जाएगा|




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 8 फ़रवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।