उत्तर प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में मौसम ने बृहस्पतिवार को अचानक करवट लिया है।
तराई, पूर्वी यूपी और अवध के क्षेत्र में बुधवार देर रात से बृहस्पतिवार देर सुबह तक घना कोहरा छाया रहा।
शुक्रवार को प्रदेश के तराई और पूर्वी इलाकों समेत 42 जिलों में घना कोहरा छाने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
बृहस्पतिवार को सुबह राजधानी लखनऊ समेत कई इलाकों में कोहरा इतना घना था
कि दृश्यता 100 मीटर से भी नीचे तक सिमट गई जिन इलाकों में दोपहर बाद धूप खिली भी, तो उसमें गर्माहट कम थी।
पूर्वानुमानों के मुताबिक बुधवार की देर रात पश्चिमी यूपी के नोएडा व गाजियाबाद में बूंदाबांदी देखने को मिली।
मौसम विभाग के मुताबिक घने कोहरे और बेअसर धूप की वजह से यूपी के ज्यादातर इलाकों में अगले 48 घंटों में तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट देखने को मिलेगी।
वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में बृहस्पतिवार को भी हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है।