हरिद्वार: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने हरिद्वार में 'उत्तराखंडी स्वाभिमान' रैली ('Uttarakhandi Swabhiman' Rally) को किया संबोधित, PM मोदी और बीजेपी पर जमकर साधा निशाना| उन्होंने कहा, "''नरेंद्र मोदी को लगता है कि उनसे सबको डर लगता है। उनको लगता है कि ED, CBI से वह किसी को भी दबा देंगे। मुझे उनसे डर नहीं लगता। मुझे उल्टा उनके अहंकार को देखकर हसी आती है। वह देश से कहते हैं कि पिछले 70 सालों में कुछ नहीं हुआ। यह सड़कें, फैक्ट्री, ट्रेन सब जादू से बनी है|
हरिद्वार में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा,''अगर हमारी सरकार आती है तो हम राज्य में 4 लाख नौकरियां देंगे। हम 5 लाख गरीब परिवारों को हर साल 40,000 रुपये उनके बैंक खाते में डलवाएंगे। हम एंबुलेंस, मोटरसाइकिल और ड्रोन के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं को आपके घर तक पहुंचाएंगे|
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा,' बीजेपी ने उत्तराखंड में तीन मुख्यमंत्री इसलिए बदले क्योंकि इनके मुख्यमंत्री भ्रष्ट थे। बीजेपी में चोरों की लाइन लगी हुई है|