उत्तरकाशी: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में एक बड़ा दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। मध्य प्रदेश के पन्ना ज़िले से 28 तीर्थयात्रियों को लेकर जा रही बस उत्तरकाशी जिले में यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर दमटा के पास खाई में गिर गई| हादसे में 26 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल हुए हैं। | बताया जा रहा है कि बस में 30 यात्री सवार थे, अभी तक 26 शव बरामद किए गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची है। बचाव कार्य जारी है।
उत्तराखंड स्थानीय प्रशासन के अनुसार, 25 तीर्थयात्रियों की मृत्यु हो गई है और 6 लोग घायल हुए हैं।स्थानीय प्रशासन और एसडीआरएफ की टीमें बचाव कार्य में लगी हुई हैं। मौके पर एनडीआरएफ की टीम भी पहुंची।
ड्राइवर और कंडक्टर सहित 30 लोग सवार थे। दुर्घटना यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर डामटा और बर्नीगाड के बीच हुई है। रविवार शाम करीब सवा सात बजे यमुनोत्री धाम से 70 किलोमीटर पहले डामटा के पास यह हादसा हुआ।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा,अब तक 25 लोगों की मौत की खबर आई है। हमारी तरफ से सभी राहत और बचाव कार्य किए जा रहे हैं। डीएम और एसपी को मौके पर भेजा गया है। गृहमंत्री ने NDRF की टीम मौके पर भेजी है। SDRF की टीम मौके पर पहुंच गई है|दमटा, देहरादून और उत्तरकाशी बीच में है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री से भी फोन पर बात हुई है। लगातार हम लोग संपर्क में हैं:
डीजीपी अशोक कुमार ने बताया,''मध्य प्रदेश के पन्ना ज़िले से 28 तीर्थयात्रियों को लेकर जा रही एक बस उत्तरकाशी ज़िले के दमटा के पास खाई में गिर गई। पुलिस और एसडीआरएफ मौके पर मौजूद हैं|
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उत्तराखंड के उत्तरकाशी में तीर्थयात्रियों की बस दुर्घटना से संबंधित राहत अभियान का जायजा लेने देहरादून के लिए रवाना हुए।
अमित शाह ने धामी से बात की
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी से उत्तरकाशी में खाई में गिरे 28 तीर्थयात्रियों को लेकर बस के संबंध में बात की है।उन्होंने ट्वीट किया, "स्थानीय प्रशासन और एसडीआरएफ की टीमें बचाव कार्य में लगी हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा है। एनडीआरएफ जल्द पहुंचेगा।"
पीएम ने जताया दुख
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दुर्घटना में लोगों की मौत पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। PMO के ट्वीट में, प्रधानमंत्री ने कहा:“ उत्तराखंड में हुआ बस हादसा अत्यंत पीड़ादायक है। इसमें जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति मैं अपनी शोक-संवेदना व्यक्त करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन मौके पर हरसंभव सहायता में जुटा है|
मृतकों के परिवारों के लिए 2-2 लाख और घायलों के लिए 50,000: PMO
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड में हुई बस दुर्घटना में मृतकों के परिवारों के लिए 2-2 लाख रुपए और घायलों के लिए 50,000 रुपए की अनुग्रह राशि की घोषणा की।
अमित शाह ने जताया दुख
उत्तराखंड में श्रद्धालुओं की बस के खाई में गिरने की सूचना अत्यंत दुःखद है। इस पर मैंने मुख्यमंत्री CM पुष्कर सिंह धामी से बात की है। स्थानीय प्रशासन व SDRF की टीमें बचाव कार्य में लगी हैं और घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया जा रहा है। NDRF भी शीघ्र वहाँ पहुँच रही है।
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने जताया दुख
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा,“जनपद उत्तरकाशी के डाम्टा में यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त होने का समाचार प्राप्त हुआ, जिसमें 25 यात्री हताहत हो गए हैं एवं 16 लोग अकाल कालकल्वित हुये हैं, का समाचार सुनकर मुझे अत्यंत दु:ख हुआ। भगवान, मृत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं उनके परिजनों को इस असहनीय दु:ख को सहने की शक्ति प्रदान करें। मैं दुर्घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूंँ एवं राज्य सरकार से उनके उचित उपचार हेतु तत्काल आवश्यक मदद करने का अनुरोध करता हूं|
ये दुर्भाग्यपूर्ण और दर्दनाक हादसा :CM शिवराज
उत्तरकाशी में हुए बस हादसे पर मध्य प्रदेश CM शिवराज सिंह चौहान ने कहा,''ये दुर्भाग्यपूर्ण और दर्दनाक हादसा है। पन्ना के भाई बहन जो चार धाम यात्रा पर गए थे उनकी एक बस खाई में गिर गई जिसमें कई लोगों की दुखद मृत्यु हुई है।
शिवराज बोले- उत्तराखंड सीएम से बात की
चौहान ने कहा,;;मैंने तत्काल उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी से बात की| सभी अधिकारी वहां लोगों को निकालने में लगे हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमारी एक टीम दिल्ली से उत्तराखंड के लिए रवाना हो चुकी है जो वहां पर बचाव, राहत, इलाज और जो भाई बहन नहीं रहे उन्हें वहां से लाने का काम करेगी|
मृतकों के परिवार को 5 लाख रुपए और घायलों के परिजनों को 50,000 रुपए दिए जाएंगे : शिवराज
चौहान ने कहा,;मृतकों के परिवार को 5 लाख रुपए और घायलों के परिजनों को 50,000 रुपए दिए जाएंगे। मैंने फैसला किया है कि मैं खुद रात को ही देहरादून रवाना हो रहा हूं। मेरे साथ मंत्री विजेंद्र सिंह, DGP, होम सेक्रेट्ररी और मेरे OSG सभी उच्च स्तरीय लोगों की टीम यहां से मेरे साथ जाएगी|
घायलों के इलाज और मृतकों को वापस लाने की व्यवस्था हो रही: CM
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा,उत्तराखंड में बस के खाई में गिरने से पन्ना ज़िले के तीर्थयात्रियों की मौत दुर्भाग्यपूर्ण है। हमारी टीम उत्तराखंड सरकार के लगातार संपर्क में है। घायलों के इलाज और मृतकों को वापस लाने की व्यवस्था हो रही है|
शिवराज सिंह चौहान ने अपने ट्वीट में कहा, उत्तराखंड में चारधाम की तीर्थयात्रा पर यमुनोत्री धाम जा रही बस के खाई में गिरने से मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के तीर्थयात्रियों की मृत्यु बेहद दुखद, पीड़ाजनक है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिजनों को गहन दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ।।ॐ शांति।।
शिवराज ने कहा,''मैं और मेरी टीम उत्तराखंड सरकार एवं स्थानीय जिला प्रशासन के सतत संपर्क में है। घायलों के इलाज और मृतकों के शव को मध्यप्रदेश लाने की व्यवस्था की जा रही है। दुःख की इस घड़ी में परिवार स्वयं को अकेला ना समझे, हम सब शोकाकुल परिवारों के साथ हैं।
पूर्व सीएम कमलनाथ ने जताया दुख
एमपी के पूर्व सीएम कमलनाथ ने अपने ट्वीट में कहा,''उत्तराखंड के उत्तरकाशी में मप्र के पन्ना जिले के तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से कई तीर्थयात्रियों की मृत्यु होने और 6 के गंभीर रूप से घायल होने का दुखद समाचार है। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुर्घटना की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने हादसे पर दुख जताया। साथ ही अधिकारियों को घायलों को समुचित उपचार देने के निर्देश दिए हैं। धामी ने दुर्घटना पर शोक व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन को तेजी से राहत व बचाव कार्य करने के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री ने घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था के निर्देश भी दिये हैं। बताया गया है कि एसडीएम, तहसीलदार बडकोट, एसडीआरएफ, पुलिस और एंबुलेंस तैनात की गई है। रेस्क्यू कार्य गतिमान है।
ये हैं यात्रियों के नाम
बस में ड्राइवर और कंडक्टर के अलावा 14 पुरुष और 14 महिलाएं सवार थे| राजकुमार (38) राजकुंवर (58, महिला) मेनका प्रसाद (56) सरोज (54, महिला) बद्रीप्रसाद (63) करन सिंह (62) उदय सिंह (63) हक्की राजा (60) चंद्रकली (61, महिला) मोतीलाल (62) बलदेव (77, महिला) कुसुम बाई (77, महिला) अनिल कुमारी (50, महिला) कारसन बिहारी (69) प्रभा (63, महिला) शकुंतला (60, महिला) पार्वती (62, महिला) शीला बाई (61, महिला) विश्वकांत (39) चंद्रकला (57, महिला) कंछेदीलाल (62) राजाभाई (59) धनीराम (72) कामबाई (57, महिला) वृंदावन (61) कमला (59, महिला) रामसखी (63) गीताबाई (55, महिला)।