बस्ती। दुबौलिया थाना क्षेत्र के मझियार निवासी वैभव वर्मा ने जेईई एड़वास की परीक्षा को उत्तीर्ण कर अपने नाम को रोशन किया। वैभव वर्मा की इस सफलता पर लोगों ने बधाई दी है।
मझियार गांव निवासी राम प्रताप वर्मा शिक्षक पीएम श्री कम्पोजिट विद्यालय वेदपुर नचना का बेटा वैभव वर्मा ने जेईई एड़वास परीक्षा में 11340वीं रैंक हासिल कर नाम को रोशन किया। वैभव वर्मा ने बताया कि दूसरी वार मे सफतला मिली है। उन्होने हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट देल्हली स्कूल बस्ती से उत्तीर्ण किए है। इसके बाद से तैयारी से जुट गए। पहली बार सफलता नहीं मिली। दूसरे प्रयास में 11340 रैंक लाकर नाम को रोशन किया। वैभव ने कहा कठिन परिश्रम करने से सफलता जरुर मिलती है। प्रयास सही दिशा में करने की जरुरत है।
वैभव की सफलता पर पिता राम प्रकाश वर्मा, माता नीलम चौधरी, दादा सभाजीत चौधरी, दादी शोभावती, चाचा विजय प्रताप वर्मा शिक्षक, चाची प्रज्ञा सिंह शिक्षिका, कृपा राम चौधरी, प्रफुल्ल पटेल, रामपाल चौधरी ने बधाई देते का कहा कि वैभव वर्मा ने क्षेत्र एवं गांव का नाम रोशन किया है।
Powered by Froala Editor