ब्रेकिंग न्यूज: ध्रुव हत्या कांड का 12 घंटे में खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार
बस्ती, उत्तर प्रदेश | 2 जून 2025:बस्ती जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र में हुई सनसनीखेज हत्या का पुलिस ने महज 12 घंटे के अंदर खुलासा कर बड़ी सफलता हासिल की है। ध्रुवचंद चौधरी की हत्या के मामले में एसओ…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें
ब्रेकिंग न्यूज: ध्रुव हत्या कांड का 12 घंटे में खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News
बस्ती, उत्तर प्रदेश | 2 जून 2025: बस्ती जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र में हुई सनसनीखेज हत्या का पुलिस ने महज 12 घंटे के अंदर खुलासा कर बड़ी सफलता हासिल की है। ध्रुवचंद चौधरी की हत्या के मामले में एसओजी टीम और कप्तानगंज पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक ध्रुव चौधरी का शव गन्ने के खेत में पाया गया था, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया था। जांच में पता चला कि मामूली विवाद के चलते आरोपी रमई उर्फ रामबहादुर ने लाठी-डंडे, लात-घूंसों से पीट-पीटकर ध्रुव की हत्या कर दी और फिर शव को गन्ने के खेत में छिपा दिया।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष टीम में थानाध्यक्ष सुनील कुमार गौड़ एवं एसओजी प्रभारी की अहम भूमिका रही। पुलिस ने आरोपी के पास से हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल भी बरामद कर लिया है।
पुलिस की इस तेज कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने सराहना की है। फिलहाल आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और आगे की विधिक कार्यवाही जारी है।
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 2 जून 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 2 जून 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?
बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।