मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

वैशाली में गाड़ी पार्किंग विवाद में युवक की क्रूर हत्या: गले में गमछा बांध जिप्सी में फंसाकर युवक को सड़क पर दूर तक घसीटा, मौत; FIR दर्ज़

वैशाली: बिहार के वैशाली के बेलसर थाना क्षेत्र में जिप्सी गाड़ी को पार्किंग में लगाने के विवाद में एक किशोर की हत्या कर दी गई। वैशाली के बेलसर थाना क्षेत्र के मनोरा गांव में पार्किंगर्किंग लगाने के वि…

वैशाली में गाड़ी पार्किंग विवाद में युवक की क्रूर हत्या: गले में गमछा बांध जिप्सी में फंसाकर युवक को सड़क पर दूर तक घसीटा, मौत; FIR दर्ज़
वैशाली में गाड़ी पार्किंग विवाद में युवक की क्रूर हत्या: गले में गमछा बांध जिप्सी में फंसाकर युवक को सड़क पर दूर तक घसीटा, मौत; FIR दर्ज़ | फ़ोटो: TVL News

 वैशाली: बिहार के वैशाली के बेलसर थाना क्षेत्र में जिप्सी गाड़ी को पार्किंग में लगाने के विवाद में एक किशोर की हत्या कर दी गई। वैशाली के बेलसर थाना क्षेत्र के मनोरा गांव में पार्किंगर्किंग लगाने के विवाद में युवक की गाड़ी से घसीट कर हत्या कर दी गई। वरदाद का सीसीटीवी फुटेज ( CCTV Footage) सामने आया है| वीडियो में साफ तौर से दिखाई दे रहा है कि किस तरीके से युवक के गले के गमछे बांधकर गाड़ी से घसीटा गया| तस्वीरों में देखा जा सकता है कि युवक को घसीटते हुए गाड़ी को तेजी से भगाया जा रहा है और गाड़ी के पीछे दर्जनों लोग दौड़ रहे हैं| युवक की बेरहमी से हत्या का सीसीटीवी फुटेज देख किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाए|



मृतक की पहचान बेलसर ओपी थाना क्षेत्र के श्यामपुर गांव निवासी विनोद सिंह के 17 वर्षीय पुत्र सुशांत कुमार के रूप में की गई है। वह अपने ननिहाल  बेलसर ओपी थाना क्षेत्र के मनोरा गांव में रहकर पढ़ाई करता था। बेलसर पुलिस ने शव को पोस्‍टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्‍पताल भेज दिया। घटना के विरोध में लोगों ने सड़क भी जाम कर दिया।  



फर्स्‍ट डिविजन से पास की थी मैट्रिक की परीक्षा

सुशांत स्‍व राजेंद्र सिंह का नाती था। अपने ननिहाल में दो वर्षों से रह रहा था। चिंतावनीपुर मदरना हाई स्कूल में पढ़ता था। हाल में बिहार बोर्ड से उसने फर्स्‍ट डिवीजन से मैट्रिक की परीक्षा पास की थी। गांव में हो रहे यज्ञ में वह कमेटी का सदस्‍य था। बताया जाता है कि रात में जिप्‍सी से कुछ लोग आए थे। बेतरतीब गाड़ी पार्क करने पर सुशांत समेत अन्‍य युवकों ने उन्‍हें टोका था। इसपर विवाद हुुुुआ। लोगों का कहना है कि विवाद के बाद जिप्‍सी सवार वहां से गाड़ी लेकर लौटने लगा तो सुशांत को भी उठा ले गया।




युवक को गाड़ी में बांधकर सड़क पर घसीटा

इसके बाद युवक को गमछे से लपेट कर जिप्सी में फंसा कर सड़क पर घसीटा गया,  उसका शव मलंग स्‍थान के समीप पड़ा था।इसकी सूचना स्‍वजनों को मिली। वहीं, भाग रहे जिप्सी को घेरने के क्रम में एक अन्य व्यक्ति जख्मी हो गए है| जिनका इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है| घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने वारदात में शामिल जिप्सी को मौके से बरामद कर लिया है| वही फरार आरोपी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है|



घटना के बाद लोगों ने गोरौल-सरैया मार्ग को जाम कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर लोगों को शांत कराया। जिप्सी को भी बरामद कर लिया। पु‍लिस जिप्‍सी लेकर आए रोशन कुमार की तलाश कर रही है। घटना के सीसीटीवी फुटेज में भी विवाद की झलक दिख रही है।



आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी: एसडीपीओ

सदर के SDPO राघव दयाल ने बताया,''बेलसर थाना क्षेत्र के एक गांव में गाड़ी पार्किंग को लेकर विवाद हुआ। जिप्सी सवार लोगों ने एक व्यक्ति को गमछा लगाकर जिप्सी में फंसा कर खींचा जिसके कारण व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया और इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। FIR दर्ज़ किया गया है|



सदर एसडीपीओ ने बताया कि मनोरा में एक यज्ञ चल रहा था| जहां पार्किंग के विवाद में एक व्यक्ति के कंधे में गमछा लगाकर चलती जिप्सी से उसे घसीटा गया| अस्पताल ले जाने के क्रम में उसकी मौत हो गई है| इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है| मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रहे हैं|




RJD नेता के भाई की गोली मारकर हत्या

वही, राघोपुर में गोली मारकर एक युवक की हत्या कर दी गई। राघोपुर जुड़ावनपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर पश्चिमी पंचायत में एक युवक की गोली मार कर हत्या की गई है। मृतक की पहचान राघोपुर जुड़ावनपुर के पहाड़पुर पश्चिमी निवासी स्व.योगेंद्र राय के 40 वर्षीय पुत्र राजीव रंजन के रूप में हुई है। मृतक राजीव रंजन का भाई नवल किशोर राय RJD नेता है। इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है।



चुनावी रंजिश में हत्या की आशंका

घटना का कारण विधान परिषद चुनाव की रंजिश बताई जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार राजीव रंजन शुक्रवार सुबह छठ घाट से लौट रहा था। इसी दौरान बदमाशों ने उसपर फायरिंग कर दी। राजीव को दो गोली लगी। उसे आनन फानन में इलाज के राघोपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे बेहतर इलाज के लिए एनएमसीएच पटना रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। गोली मारने का आरोप पहाड़पुर पश्चिमी वार्ड नंबर तीन की वार्ड सदस्य मीना देवी के पुत्र बिंदु राय समेत चार लोगों पर लगाया जा रहा है।



गुरुवार की शाम भी हुआ था विवाद

गोलीबारी के दौरान राजीव रंजन के साथ परिवार का सदस्य विक्रम कुमार मौजूद था। उसने बताया कि- बिंदु राय के घर के पास सड़क पर ब्रेकर बना है। इसे लेकर राजीव रंजन और बिंदु राय के बीच गुरुवार की शाम नोकझोंक हुई थी। आज सुबह छठ घाट से लौटने के दौरान बिंदु राय राय व चार पांच लोगों ने राजीव रंजन को घेर लिया और फायरिंग शुरू कर दी। इसमें दो गोली राजीव को लगी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से चार खोखा बरामद किया है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। चुनावी रंजिश में गोली मारने की बात सामने आ रही है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 9 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।