मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

Russia-Ukraine War Day 45: YouTube ने रूसी संसदीय चैनल का अकाउंट किया ब्लॉक, रूसी ने दी प्रतिशोध की चेतावनी

Russia-Ukraine War Day 45: : रूस-यूक्रेन जंग को 45वां दिन है। इस बीच रूसी सेना ने मध्य यूक्रेन में मिरहोरोड एयर बेस पर एक हथियार डिपो को ताबह कर दिया है। इंटरफैक्स समाचार एजेंसी ने शनिवार को रूसी रक्…

Russia-Ukraine War Day 45: YouTube ने रूसी संसदीय चैनल का अकाउंट किया ब्लॉक, रूसी ने दी प्रतिशोध की चेतावनी
Russia-Ukraine War Day 45: YouTube ने रूसी संसदीय चैनल का अकाउंट किया ब्लॉक, रूसी ने दी प्रतिशोध की चेतावनी | फ़ोटो: TVL News

Russia-Ukraine War Day 45:  रूस-यूक्रेन जंग को 45वां दिन है। इस बीच रूसी सेना ने मध्य यूक्रेन में मिरहोरोड एयर बेस पर एक हथियार डिपो को ताबह कर दिया है। इंटरफैक्स समाचार एजेंसी ने शनिवार को रूसी रक्षा मंत्रालय के हवाले से बताया कि पोल्टावा क्षेत्र में बेस पर हुए हमले में यूक्रेन की वायुसेना का एक मिग-29 लड़ाकू विमान और एक एमआई-8 हेलीकॉप्टर भी तबाह हो गया है।इधर, रूस और यूक्रेन के बीच 10 ह्यूमन कॉरिडोर पर सहमति बनी है। डोनेट्स्क, मारियुपोल, बेर्डिंस्क, सिविएरोडोनेट्सक जैसे शहरों में फंसे लोगों को इन ह्यूमन कॉरिडोर के जरिए बाहर निकाला जाएगा।


यूट्यूब ने रूसी संसदीय चैनल का अकाउंट ब्लॉक कर दिया है। मॉस्को के अनुसार, ड्यूमा-टीवी के 145,000 से अधिक सब्सक्राइबर हैं। यह संसदीय बहस और रूसी सांसदों के इंटरव्यू की क्लिप प्रसारित करता है।



 वहीं, यूक्रेन ने दावा किया है कि जिस मिसाइल से क्रामटोरस्क के रेलवे स्टेशन पर हमला हुआ था, उस पर रूसी भाषा में 'ये बच्चों के लिए' लिखा हुआ था। हालांकि रूस ने इस हमले से साफ इनकार कर दिया है। उल्टा उसने यूक्रेन पर ही इस हमले का आरोप लगाया है।यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने इस हमले को वॉर क्राइम बताया है। उन्होंने जोर देकर कहा है कि इस हमले की जवाबदेही तय की जाएगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।


यूक्रेन पर हमले का 44वां दिन



व्लादिमीर पुतिन और उनकी सरकार की प्रतिष्ठा प्रदूषित हो गई है

बोरिस जॉनसन ने संकल्प लिया है कि ब्रिटेन और उसके सहयोगी सहायता प्रदान करेंगे ताकि यूक्रेन पर फिर कभी आक्रमण न किया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि यूक्रेनी शहरों में नागरिकों के खिलाफ युद्ध अपराधों से व्लादिमीर पुतिन और उनकी सरकार की प्रतिष्ठा प्रदूषित हो गई है।


https://www.thevirallines.net/world-news-russia-ukraine-war-day-44-live-updates-ukraine-s-volodymyr-zelensky-vs-vladimir-putin-india-america



जेलेंस्की ने कहा बूचा शहर के हालात और बदतर हो सकते हैं

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि रूसियों के हमले से बुरी तरह प्रभावित बूचा शहर के लोगों के हालात और बदतर हो सकते हैं। साथ ही यूरोपीय समर्थक यूक्रेनी पार्टी गोलोस की नेता किरा रुडिक ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को अपने युद्ध को रोकने के पश्चिमी प्रयासों की निंदा की।


https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-day-27-ukraines-volodymyr-zelensky-vs-vladimir-putin-india-us



यूक्रेनी एयर बेस पर रूस का हमला
रूसी सेना ने मध्य यूक्रेन में मिरहोरोड एयर बेस पर एक हथियार डिपो को ताबह कर दिया है। इंटरफैक्स समाचार एजेंसी ने शनिवार को रूसी रक्षा मंत्रालय के हवाले से बताया कि पोल्टावा क्षेत्र में बेस पर हुए हमले में यूक्रेन की वायुसेना का एक मिग-29 लड़ाकू विमान और एक एमआई-8 हेलीकॉप्टर भी तबाह हो गया है।


https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-day-26-ukraines-volodymyr-zelensky-vs-vladimir-putin-india-us


रूस की कैद से 12 सैनिक आ रहे घर

यूक्रेनी उप प्रधानमंत्री इरीना वीरेशचुक ने एक ऑनलाइन पोस्ट में कहा कि यूक्रेन ने शनिवार को रूस के साथ एक कैदी का आदान-प्रदान किया। वहीं युद्ध की शुरुआत के बाद से इस तरह की तीसरी अदला-बदली है और अब 12 सैनिक घर आ रहे हैं।



https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-day-25-ukraines-volodymyr-zelensky-vs-vladimir-putin-india-us


जॉनसन ने कही यह खास बात

ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन ने यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से कीव में मुलाकात के बाद कहा कि हम वित्तीय और सैन्य सहायता का एक नया पैकेज स्थापित कर रहे हैं, जो रूस के बर्बर अभियान के खिलाफ उनके देश के संघर्ष के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का एक वसीयतनामा है।


https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-day-23-live-update-ukraines-volodymyr-zelensky-vs-vladimir-putin-india-us



44 लाख से अधिक लोगों ने यूक्रेन छोड़ा

44 लाख से अधिक यूक्रेनियन लोगों ने युद्धग्रस्त देश छोड़ दिया है। संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक, संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी यूएनएचसीआर की ओर से शनिवार को प्रकाशित आंकड़े बताते हैं कि 24 फरवरी को रूस द्वारा यूक्रेन पर आक्रमण करने के बाद से 4,441,663 यूक्रेनी शरणार्थी देश छोड़कर जा चुके हैं। यह आंकड़ा पिछले दिन की तुलना में 59,347 अधिक था। यूक्रेन छोड़कर जाने वाले लोगों में लगभग 90% महिलाएं और बच्चे हैं।



https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-day-18-live-updates-ukraines-volodymyr-zelensky-vs-vladimir-putin-india-us


अचनाक यूक्रेन पहुंचे ब्रिटेन के पीएम

ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन अचनाक यूक्रेन की राजधानी कीव पहुंचे। यहां उन्होंने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोल्दोमिर जेलेंस्की से मुलाकात की। बाद में कहा- मैंने अपने दोस्त जेलेंस्की को भरोसा दिलाया है कि वो खुद को अकेला न समझें। ब्रिटेन और तमाम पश्चिमी देश उनके साथ खड़े हैं।




https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-day-17-ukraines-volodymyr-zelensky-vs-vladimir-putin-india-us


● यूट्यूब ने रूसी संसदीय चैनल का अकाउंट ब्लॉक कर दिया है

स्लोवाकिया ने यूक्रेन को S-300 एयर डिफेंस सिस्टम दिया है।

रूसी सेना लगातार यूक्रेन के शहरों को निशाना बना रही है। यूक्रेनी शहर मकारिव के मेयर वादिम तोकर का कहना है कि रूसी सैनिकों ने शहर पर कब्जे के बाद 132 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। शहर का 40% तबाह हो चुकी है।

● रूसी अधिकारियों ने शनिवार को अमेरिकी वीडियो होस्टिंग सेवा YouTube पर संसद के निचले सदन के चैनल को अवरुद्ध करने का आरोप लगाया और प्रतिशोध की चेतावनी दी


https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-day-15-ukraines-volodymyr-zelensky-vs-vladimir-putin-india-us



यूक्रेन को बख्तरबंद वाहन देगा ब्रिटेन

रूसी हमले का सामना करने के लिए पश्चिमी देशों यूक्रेन को लगातार मदद भेज रहे हैं। इस क्रम में ब्रिटेन ने यूक्रेन को मास्टिफ बख्तरबंद वाहन देने का फैसला किया है। ब्रिटेन के रक्षा सचिव बेन वालेस ने 8 अप्रैल को इस बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही ब्रिटिश सैनिक ट्रेनिंग देने यूक्रेन जाएंगे।


https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-day-14-live-update-ukraines-volodymyr-zelensky-vs-vladimir-putin-india-us


मिसाइल हमले पर यूक्रेन-रूस आमने-सामने

यूक्रेन के राष्ट्रपति वालोदिमीर जेलेंस्की ने क्रैमेतोर्स्क स्थित रेलवे स्टेशन पर हुए मिसाइल हमले की एक बार फिर निंदा की। इस हमले में करीब 50 लोगों की मौत हो गई थी। उन्होंने और अन्य नेताओं ने रूस की सेना पर स्टेशन पर जानबूझकर हमला करने का आरोप लगाया। वहीं, रूस ने यूक्रेन को यह कहते हुए दोषी ठहराया कि उसकी सेना ने उस तरह की मिसाइल का इस्तेमाल नहीं किया, जो स्टेशन से टकराई।



https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-day-13-live-update-ukraines-volodymyr-zelensky-vs-vladimir-putin-india-us


अमेरिकी मंत्री बोले- रूस का साथ छोड़े भारत

अमेरिकी उप विदेश मंत्री वेंडी शर्मन ने कहा है कि अमेरिका चाहेगा कि भारत गुटनिरपेक्ष समूह में शामिल रहे देशों के संगठन जी-77 के तहत रूस के साथ अपने संबंधों और साझेदारी को घटाए और गुटनिरपेक्षता का सिद्धांत छोड़ दे। शर्मन ने अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की विदेश मामलों की समिति के समक्ष यह बात कही और साथ ही इस बात पर भी जोर दिया कि भारत और अमेरिका के बीच साझेदारी बेहद महत्वपूर्ण है।



बाइडन प्रशासन ने सांसदों से कहा है कि यह समय भारत और अमेरिका के बीच रक्षा साझेदारी को और अधिक मजबूत करने का है, क्योंकि दोनों ही देशों ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र को समृद्ध और सुरक्षित बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। शर्मन ने कहा, "भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र हैं। उसके साथ हमारे मजबूत रक्षा संबंध हैं। वे ऑस्ट्रेलिया और जापान के साथ क्वाड का भी हिस्सा हैं। हमने साथ मिलकर कई ऐसे कदम उठाए हैं, जो हिंद-प्रशांत क्षेत्र की समृद्धि और सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण हैं।"



https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-day-12-live-update-ukraines-volodymyr-zelensky-vs-vladimir-putin-india-us 


रूस बोला- हमने नहीं किया यूक्रेन के ट्रेन स्टेशन पर हमला

रूसी रक्षा मंत्रालय ने यूक्रेन के ट्रेन स्टेशन पर हमला करने से इनकार किया है, लेकिन यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने आरोप लगाया कि रूसी सैनिकों ने जान-बूझकर ऐसे स्थान को निशाना बनाया जहां आम नागरिक एकत्र थे। रूस ने घटना के लिए यूक्रेन को दोषी ठहराते हुए कहा कि जिस तरह की मिसाइल से स्टेशन पर हमला किया गया वह ऐसी मिसाइल का उपयोग नहीं करता है। हालांकि, रूस के इस दावे को विशेषज्ञों ने खारिज कर दिया।


https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-day-11-live-update-ukraines-volodymyr-zelensky-vs-vladimir-putin-india-us 


यूक्रेन के समर्थन में आए विदेशी सुपरस्टार्स, चलाया हस्ताक्षर अभियान

ब्रूस स्प्रिंगस्टीन, ह्यूज जैकमैन, एल्टन जॉन, जोन बोन जोवी, जोनास ब्रदर्स और बिली एलिश समेत फिल्म, टीवी, खेल व संगीत जगत के कई सितारों ने यूक्रेन के समर्थन में एक सोशल मीडिया अभियान पर हस्ताक्षर किए हैं। ‘ग्लोबल सिटीजन’ ने शुक्रवार को सोशल मीडिया रैली का आयोजन कर सरकारों, संस्थानों, निगमों और व्यक्तियों से यूक्रेन व दुनिया के अन्य क्षेत्रों में मानवीय प्रयासों के लिए वित्त पोषण में मदद करने का अनुरोध किया। मशहूर हस्तियों से हैशटैग ‘स्टैंड अप फॉर यूक्रेन’ का इस्तेमाल कर इस प्रयास का प्रचार करने के लिए अपने सोशल मीडिया अकाउंट का इस्तेमाल करने की अपील की जा रही है। स्प्रिंगस्टीन ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर ‘यूक्रेन और दुनियाभर में शरणार्थियों को अब हमारी मदद की जरूरत होगी’ नामक अभियान के प्रति समर्थन जताया।


https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-day-10-ukraines-volodymyr-zelensky-vs-vladimir-putin-india-us-britain


बाल काटकर बदसूरत दिखने ???ी कोशिश कर रहीं यूक्रेनी महिलाएं, जानें वजह

रूस के हमले के बाद अब यूक्रेन में महिलाएं जान के साथ-साथ अस्मिता बचाने के लिए भी जूझ रही हैं। खबर है कि इवानकीव शहर में महिलाएं बलात्कार से बचने के लिए अपने बाल काटने को मजबूर हो गई हैं। हालांकि, यह पहली बार नहीं है, जब युद्धग्रस्त देश में महिलाओं के साथ रेप की खबरें सामने आई हैं। इससे पहले एक महिला ने दावा किया था कि रूसी सैनिकों ने उनके साथ दुष्कर्म किया था।


https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-day-9-ukraines-volodymyr-zelensky-vladimir-putin-india-us-british-indian-student



ट्रेन स्टेशन हमले को लेकर आया जेलेंस्की का बयान

रूसी सेना की तरफ से यूक्रेन के क्रैमेतोर्स्क स्थित रेलवे स्टेशन पर हमले में 52 लोगों की मौत की खबर है। इसे लेकर अब यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की का बयान आया है। उन्होंने जोर देकर कहा है कि इस हमले की जवाबदेही तय की जाएगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।


https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-8th-day-live-vladimir-putin-volodymyr-zelensky-russia-ukraine-india-us-britain



यूक्रेनी नागरिकों को ब्रिटेन में शरण मिलने में देरी पर गृहमंत्री ने जताई निराशा

ब्रिटेन की गृह मंत्री प्रीति पटेल ने शुक्रवार को रूसी संघर्ष से भाग रहे यूक्रेन के शरणार्थियों के पुनर्वास की धीमी प्रक्रिया पर ‘‘निराशा’’ जाहिर की। भारतीय मूल की मंत्री ब्रिटेन के गृह विभाग के नवीनतम आंकड़ों के संदर्भ में बोल रही थीं, जो दिखाते हैं कि सरकार ने युद्ध क्षेत्र से भागने वाले यूक्रेनी नागरिकों को 41,000 वीजा दिए हैं, लेकिन उनमें से केवल एक चौथाई 12,500 ही ब्रिटेन पहुंचे हैं। पटेल ने कहा, "मैं बहुत स्पष्ट हूं, इसमें समय लगा है। किसी भी नई योजना में समय लगता है, किसी भी नई वीजा प्रणाली में समय लगता है।" उन्होंने कहा, "यह निराशाजनक रहा है। मैं निराशा के साथ खुद से माफी मांगती हूं।"


https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-7th-day-live-updates-vladimir-putin-vs-volodymyr-zelensky-russia-ukraine-india-us 


रूस और भारत के संबंधों का लंबा इतिहास, हम यह समझते हैं: अमेरिका

अमेरिका की विदेश उपमंत्री विंडी शर्मन ने रूस और भारत के रिश्तों को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हम अपनी चिंताए बड़ी साफगोई से रख रहे हैं लेकिन भारत का रूस के साथ संबंध का एक इतिहास है। उसके ज्यादातर रक्षा उपकरण मूल रूप से रूस से थे। वह उर्वरक के लिए रूस पर निर्भर करता है, जो उसके कृषि विकास के लिए अहम है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह कहना ठीक नहीं है कि उसने जो चुनाव किया, उससे हम खुश हैं। हमने उनसे कहा कि पाबंदियों के चलते वह रूसी उपकरण हासिल नहीं कर पायेंगे। वह अपने उपकरण या हथियारों की मरम्मत नहीं करवा पाएंगे।’’ शर्मन ने सांसदों से कहा कि अमेरिका ने भारत के साथ मजबूत रक्षा संबंध बनाया है, जो अमेरिकी रक्षा समुदाय, उसकी रक्षा बिक्री एवं भारत के साथ संयुक्त सहयोग के लिए अहम है।


 https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-6th-day-russo-ukraine-war-continues-russias-nuclear-triad-preparations 


अमेरिका का दावा रूस ने क्रेमाटोरस्क पर दागी SS-21 स्क्रब मिसाइल

क्रेमाटोरस्क रेलवे स्टेशन पर हुए हमले में 5 बच्चों समेत 50 लोग लोगों की मौत हो गई। जबकि 16 बच्चों समेत 98 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। द कीव इंडिपेंडेंट के मुताबिक, अमेरिकी सेना को लगता है कि इस हमले में SS-21 स्क्रब मिसाइल का इस्तेमाल किया गया था। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं है कि क्लस्टर हथियारों का इस्तेमाल किया गया था या नहीं।


https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-5th-day-live-russia-ukraine-talks-in-belarus-to-end-the-war



यूक्रेन का जीवन नष्ट हो गया है: पेंटागन

पेंटागन प्रेस सचिव जॉन किर्बी ने कहा,''हम चाहते हैं कि यूक्रेनियन इस युद्ध को जीतें। हम पुतिन और रूसी सेना को हारते हुए देखना चाहते हैं। यूक्रेन का जीवन नष्ट हो गया है इसलिए हम चाहते हैं कि इस युद्ध का अंत हो|


https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-4th-day-live-russias-fourth-day-of-attack-on-ukraine-russian-troops-enter-other-city 


यूक्रेनियन अपनी बहादुरी और साहस के कारण युद्ध लड़ने में सक्षम हैं:US

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने कहा,'हम यूक्रेन को जो सुरक्षा सहायता प्रदान कर रहे हैं, उससे उन्हें रूसी-आक्रमणकारी बल के खिलाफ युद्ध के मैदान में सफलता मिल रही है। यूक्रेनियन अपनी बहादुरी और साहस के कारण युद्ध लड़ने में सक्षम हैं|


https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-3rd-day-russias-biggest-attack-on-ukraines-capital-kiev-heavy-damage-to-many-buildings 


भारत-अमेरिका 2+2 वार्ता पर व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने कहा,'' राष्ट्रपति बाइडेन का मानना है कि भारत के साथ हमारी साझेदारी दुनिया में हमारे सबसे महत्वपूर्ण संबंधों में से एक है। उन्हें उम्मीद है कि ये वार्ता भारत के साथ हमारे काम और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में साझा लक्ष्यों को आगे बढ़ाता रहेगा


https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-second-day-of-attack-on-ukraine-ukraine-army-continues-to-fight-with-russian-army  


Russia Ukraine War

रूस की ओर से यूक्रेन के खिलाफ युद्ध शुरू किए अब 44 दिन हो चुके हैं। इस बीच यूक्रेन में रूसी सेना की तरफ से जबरदस्त तबाही मचाने का दौर जारी है। एक दिन पहले ही यूक्रेन के एक रेलवे स्टेशन में मिसाइल गिरने से कम से कम 52 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि दर्जनों अन्य घायल हुए थे। मृतकों में ज्यादातर देश छोड़कर भागने की कोशिश कर रहे बच्चे और महिलाएं थीं। सामने आया है कि जिस रॉकेट से यह हमला हुआ, उसके एक साइड पर रूसी में लिखा था- 'यह बच्चों के लिए है'। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिस वक्त यह हमला हुआ उस वक्त स्टेशन और उसके आसपास करीब चार हजार लोग मौजूद थे। 


https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-7-ukrainians-killed-9-injured-in-russian-shelling 






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 9 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।