मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

वैशाली में अवैध शराब सप्लायर को गिरफ़्तार करने पहुंची आबकारी विभाग की टीम पर लोगों ने किया हमला, फायरिंग भी की; आरोपी को भगा ले गए हमलावर

वैशाली: बिहार के वैशाली में अवैध शराब आपूर्तिकर्ता को गिरफ़्तार करने पहुंची आबकारी विभाग की टीम पर लोगों ने हमला किया। घटना वैशाली जिले के देसरी थाना क्षेत्र के तैयबपुर खरजामा की है। गिरफ़्तार करने प…

वैशाली में अवैध शराब सप्लायर को गिरफ़्तार करने पहुंची आबकारी विभाग की टीम पर लोगों ने किया हमला, फायरिंग भी की; आरोपी को भगा ले गए हमलावर
वैशाली में अवैध शराब सप्लायर को गिरफ़्तार करने पहुंची आबकारी विभाग की टीम पर लोगों ने किया हमला, फायरिंग भी की; आरोपी को भगा ले गए हमलावर | फ़ोटो: TVL News

वैशाली: बिहार के वैशाली में अवैध शराब आपूर्तिकर्ता को गिरफ़्तार करने पहुंची आबकारी विभाग की टीम पर लोगों ने हमला किया।  घटना वैशाली जिले के देसरी थाना क्षेत्र के तैयबपुर खरजामा की है। गिरफ़्तार करने पहुंची आबकारी विभाग की टीम पर लोगों ने ईंट-पत्थर, लाठी-डंडे से हमला किया और कई राउंड फायरिंग भी कर दी| घटना में आधा दर्जन से ज्यादा उत्पाद विभाग के अधिकारी और कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को निकट के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।



इंस्पेक्टर शंकर कुमार सिंह ने कहा, "लोगों की तरफ से फायरिंग की गई, आरोपी ने लोगों को इकट्ठा कर पुलिस पर हमला किया। हमले के दौरान हमलावर आरोपी को भगाकर ले गए।"



बताया जाता है कि उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर रामाशंकर सिंह उत्पाद विभाग के अन्य कर्मी और सैफ जवान के साथ देसरी थाना क्षेत्र के नयागांव पश्चिमी पंचायत के तयबपुर खारजमा में दामोदर पासवान के घर पर छापेमारी करने पहुंचे थे। उत्पाद विभाग को सूचना मिली थी कि दामोदर ने बड़े पैमाने पर देसी विदेशी शराब को जमा किया है। मौके पर पहुंचकर उत्पाद इंस्पेक्टर रमाशंकर सिंह ने दामोदर पासवान को गिरफ्तार भी कर लिया था और ज़ब्त शराब को लेकर आगे बढ़ी ही थी कि ईंट-पत्थर, लाठी-डंडे से उत्पाद विभाग की टीम पर ग्रामीणों के सहयोग से दामोदर के गुर्गों ने हमला कर दिया।



हमले में उत्पाद विभाग के कई कर्मी और जवान घायल

इस हमले में उत्पाद विभाग के कई कर्मी और जवान घायल हो गए। वहीं कई गाड़ियों के शीशे टूटने की बात सामने आई है। इसके बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया। सैफ के जवानों ने जवाबी कार्रवाई करनी चाहिए तो शराब माफियाओं की ओर से कई राउंड फायरिंग कर पकड़े गए दामोदर पासवान को मौके से ही छुड़ा लिया गया। इसके बाद किसी तरह उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर रामाशंकर से अपने कर्मियों के साथ जान बचाकर बाहर निकले और तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।




आरोपी को छुड़ा ले गए हमलावर: इंस्पेक्टर

घटना की जानकारी देते हुए उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर रामाशंकर सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर वे शराब जब्त करने दामोदर पासवान के घर पर गए थे, जहां उनके ऊपर हमला कर दामोदर पासवान को छुड़ा लिया गया। वहीं फायरिंग के सवाल पर जवाब देते हुए रामाशंकर सिंह ने कहा कि ग्रामीणों की ओर से फायरिंग की गई है। उन्होंने आगे बताया कि इस हमले में आधे दर्जन से ज्यादा लोगों को गंभीर चोट आई है। जिनका इलाज करवाया जा रहा है।



वहीं ,उत्पाद अधीक्षक विजय शेखर दुबे ने बताया कि घटनास्थल पर बड़े पैमाने पर पुलिस आगे की कार्रवाई के लिए गई है। मामले में एक दर्जन से ज्यादा नामजद के अलावा कई अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 28 मार्च 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।