मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

कानपुर: रांची से गाजियाबाद जा रहा करीब 3 टन डोडा पकड़ा

● 13 लाख 755 रुपये है बरामद डोडा की कीमत● टाटा एश से ले जा रहे थे 275 कि0ग्रा0 डोडा● एसटीएफ और थाना रेलबाजार की कारवाईकानपुर: रांची से लाकर जनपद गाजियाबाद ले जाए जा रहे डोडा को एसटीएफ लखनऊ और थाना रे…

कानपुर: रांची से गाजियाबाद जा रहा करीब 3 टन डोडा पकड़ा
कानपुर: रांची से गाजियाबाद जा रहा करीब 3 टन डोडा पकड़ा | फ़ोटो: TVL News

● 13 लाख 755 रुपये है बरामद डोडा की कीमत

● टाटा एश से ले जा रहे थे 275 कि0ग्रा0 डोडा

● एसटीएफ और थाना रेलबाजार की कारवाई



कानपुर: रांची से लाकर जनपद गाजियाबाद ले जाए जा रहे डोडा को एसटीएफ लखनऊ और थाना रेलबाजार ने संयुक्त कारवाई करके बड़ी बरामदगी की है। पकड़े गये अभियुक्त से उसके अन्य साथियों व नेटवर्क के संबध में पुलिस पूछताछ कर रही है। 



28 को एसटीएफ टीम मुख्यालय लखनऊ व थाना रेलबाजार कानपुर कमिश्नरेट पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा अभियुक्त प्रशान्त चौधरी पुत्र मुरारीलाल निवासी महेन्द्र इनक्लेव थाना कविनगर जनपद गाजियाबाद के पास से 275 कि0ग्रा0 व 200 ग्राम डोडा बरामद कर एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया व आवश्यक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है। 



पकड़ा गया डोडा रांची से लाकर गाजियाबाद में सप्लाई के लिये ले जाया जा रहा था। बरामद माल की कीमत लगभग 13 लाख 755 रुपये है। 



गिरफ्तारी करने वाली टीम में एसटीएफ मुख्यालय लखनऊ से उ0नि0 शैलेन्द्र कुमार, हे0का0 चन्द्रप्रकाश मिश्रा, हे0का0 बरानाम सिंह, हे0का0 कवीन्द्र साहनी, हे0का0मृत्युन्जय कुमार सिंह, का0 कमाण्डो दिलीप कुमार यादव, हे0का0 चालक कृष्ण देव शुक्ला और थाना रेलबाजार कमिश्नरेट कानपुर नगर व0उ0नि0 मो0 नईम खां,उ0नि0 राजकुमार रावत, हे0का0 विपिन कुमार,का0 अमित कुमार, म0का0 विजयलक्ष्मी, चालक का0 अनिल कुमार शामिल रहे।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 28 मार्च 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।