वाराणसी: कोरोना के कारण उत्तर प्रदेश के वाराणसी में फूल की खेती करने वाले किसानों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। एक महिला किसान ने बताया, "एक बीघा खेत में गेंदे के फूल की फसल लगाई है। कोरोना फैल गया है और फूल मंडी में नहीं जा रहा है तो बिकेगा कैसे? हमारा चूल्हा नहीं जल रहा है।"
उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। यूपी में आज सर्वाधिक 27426 नए मामलों की पुष्टि हुई है और 103 मरीजों की मौत हुई है| उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक,''प्रदेश में पिछले 24 घंटों में COVID19 के 27,426 नए मामले सामने आए हैं। 6,429 लोग डिस्चार्ज हुए और 103 लोगों की मृत्यु दर्ज़ की गई।
उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या राज्य में 7,93,720 हो गई है| वहीं अब तक 9,583 मरीजों की मौत हुई है| बुधवार को राज्य में कोविड-19 के 20,510 मामले जबकि बृहस्पतिवार को रिकॉर्ड 22,439 नये मामले सामने आए थे|