वाराणसी:संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव मे NSUI ने लहराया परचम| संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव मे NSUI के चारो प्रत्याशियों ने दर्ज की जीत| चुनाव मे ABVP का सूपड़ा साफ| हाल मे ही महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ चुनाव मे NSUI ने संघ पोषित विद्यार्थी परिषद को चटाई थी धूल, और आज संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव मे| यूपी कांग्रेस ने ट्वीट किया|
यूपी कांग्रेस ने कहा,''वाराणसी स्थित काशी विद्यापीठ के बाद संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित सभी सीटों पर एनएसयूआई की जीत ने यह बता दिया है कि भाजपा और आरएसएस के नफरत भरी राजनीति के दिन ढलने वाले हैं। सभी को बधाई व संघर्ष को सलाम। जय कांग्रेस
वाराणसी कांग्रेस ने कहा,''हाल मे ही महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ चुनाव मे NSUI ने संघ पोषित विद्यार्थी परिषद को चटाई थी धूल. और आज संपूर्णानंद संस्कृत विवि मे राछास ने सभी विरोधियों को धूल चटाते हुए चारो पदो पर कब्जा कर लिया.
प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भाजपा का किला एक एक कर रोज भसकता जा रहा है. विद्यापीठ के बाद आज संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय की जीत ने बीजेपी की रुखसती की घंटी कायदे से बजा दी है. छात्रों के बीच मोदी योगी टाइप की राजनीति के दिन अब गिनती के ही शेष हैं.
छात्रसंघ चुनाव की खासियत ये है कि इनके वोटर पढ़ी लिखी बिरादरी के ही होते हैं. और छात्रों और युवाओं ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद को जबरदस्त पटखनी देकर और एनएसयूआई में लगातार भरोसा जता कर "भविष्य कांग्रेस" का स्पष्ट संदेश दे दिया है.
वैसे NSUI के क्लीन स्विप का अंदाजा ABVP को कुछ रोज पहले ही हो चुका था. चंद रोज पहले प्रदेश महासचिव वलय दत्त पर कातिलाना हमला और बीती रात NSUI के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव, प्रभारी अविनाश यादव और विवि महामंत्री पद के प्रत्याशी पर ईंट पत्थरों से हमला और गाडियों को क्षतिग्रस्त कर विद्यार्थी परिषद ने अपनी आसन्न हार की खीज उतारी थी. हांलांकि यह कोई नयी बात नहीं. उसकी यह प्रवृत्ति उसे उसके पितृसंगठन संघ से विरासत में मिली है. जेएनयू से लेकर आज संपूर्णानंद तक हर जगह इन दक्षिणपंथियो का यही चरित्र समरुप है.एनएसयूआई के सभी विजयी प्रत्याशियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं ढेरों बधाई.