मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

बवाल फिल्म के लखनऊ सेट से लीक हुआ वरुण धवन का लुक, देखते ही देखते हुआ वायरल

हाल ही में निर्माता साजिद नादियाडवाला ने एक जबरदस्त कास्टिंग का एलान किया और नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित लव स्टोरी 'बवाल' के लिए जेन-जेड सेंसेशंस वरुण धवन और जाह्नवी कपूर को उसके लिए फाइनल किया। ऐस…

बवाल फिल्म के लखनऊ सेट से लीक हुआ वरुण धवन का लुक, देखते ही देखते हुआ वायरल
बवाल फिल्म के लखनऊ सेट से लीक हुआ वरुण धवन का लुक, देखते ही देखते हुआ वायरल — लखनऊ, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

हाल ही में निर्माता साजिद नादियाडवाला ने एक जबरदस्त कास्टिंग का एलान किया और नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित लव स्टोरी 'बवाल' के लिए जेन-जेड सेंसेशंस वरुण धवन और जाह्नवी कपूर को उसके लिए फाइनल किया।  


ऐसे में यह पहली बार है कि वरुण और जाह्नवी, दोनों को एक दूसरे के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करते देखा जाएगा। इस उत्साह को और ज्यादा बढ़ा रहा है यह फैक्ट कि इस फिल्म को प्रशंसित फिल्ममेकर नीतेश तिवारी डायरेक्ट कर रहें है। हाल ही में फिल्म के सेट से वरुण धवन की कुछ पिक्चर्स लीक हो गई है, जिसने सबको एक्साइटेड कर दिया है।


बवाल के सेट की इन लीक तस्वीरों में वरुण रॉयल एनफील्ड पर बैठे रिप्पड जीन्स में बेहद डैसिंग लग रहें है। बता दें, फिल्म की शूटिंग इन दिनों लखनऊ में चल रही है और यह तस्वीरें भी लखनऊ की सड़कों पर ली गई है।


दिलचस्प बात यह है कि मेगा-कैनवास फिल्म की शूटिंग 3 भारतीय लोकेशन्स और 5 यूरोपीय देशों में की जाएगी, जिसमें पेरिस भी शामिल है।


ऐसे में फिल्म जाह्नवी कपूर और वरुण धवन के बीच इलेक्ट्रिक केमिस्ट्री का वादा करती यह फिल्म खूबसूरत विसुअल्स के साथ एक ग्रेट स्टोरी लाइन पेशस करेगी, जिसके पीछे नितेश तिवारी जैसे शानदार निर्देशक हैं। वहीं साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित 'बावल' 7 अप्रैल, 2023 को स्क्रीन पर आएगी।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 18 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 26 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

लखनऊ की और खबरें कहाँ पढ़ें?

लखनऊ की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।