मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

बहराइच में बम धमाकों से सहमे ग्रामीण, 90 किलो विस्फोटक जब्त, 30 से अधिक लोग हिरासत में

बहराइच | 4 जून 2025:उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के हरदी थाना क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत सिकंदरपुर रविवार को तीन से चार तेज धमाकों से दहल उठा। खेतों में अचानक हुए धमाकों से ग्रामीण दहशत में आ गए और ला…

बहराइच में बम धमाकों से सहमे ग्रामीण, 90 किलो विस्फोटक जब्त, 30 से अधिक लोग हिरासत में
बहराइच में बम धमाकों से सहमे ग्रामीण, 90 किलो विस्फोटक जब्त, 30 से अधिक लोग हिरासत में — Bahraich, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बहराइच | 4 जून 2025:

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के हरदी थाना क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत सिकंदरपुर रविवार को तीन से चार तेज धमाकों से दहल उठा। खेतों में अचानक हुए धमाकों से ग्रामीण दहशत में आ गए और लाठी-डंडा लेकर खेतों की ओर दौड़ पड़े।


घटना के मुख्य बिंदु:


    खेतों में अचानक तीन से चार बम धमाके, गांव में अफरा-तफरी


    90 किलो से अधिक विस्फोटक सामग्री बरामद


    मौके पर जुटे हजारों ग्रामीण, गांव बना छावनी


    अल्फा जियो प्रा. लि. कंपनी कर रही थी खुदाई


    मुख्यमंत्री दौरे से ठीक 48 घंटे पहले विस्फोटक मिलने से सियासी उबाल


    30+ लोगों को हिरासत में लिया गया, पूछताछ जारी


बम धमाके, ग्रामीणों में दहशत


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रविवार सुबह खेतों में एक के बाद एक कई धमाके हुए। तेज आवाज और धुएं से ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। लोग सुरक्षा उपकरणों और लाठी-डंडों के साथ खेत की ओर दौड़े और वहां मौजूद 40 से ज्यादा लोगों को घेर लिया।


कंपनी द्वारा गैस और डीजल की खोज में धमाके


जानकारी में आया कि यह कार्यवाही अल्फा जियो प्राइवेट लिमिटेड नामक एक कंपनी द्वारा की जा रही थी, जो प्राकृतिक गैस व पेट्रोल-डीजल की खोज में लगी थी। लेकिन बिना पर्याप्त सुरक्षा व जानकारी के विस्फोटक का उपयोग, ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गया।


90 किलो से ज्यादा विस्फोटक बरामद


पुलिस और प्रशासन ने कंपनी कर्मियों के पास से लगभग 90 किलो से अधिक विस्फोटक पदार्थ बरामद किया है। इसके अलावा अन्य संदिग्ध उपकरण और दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं।


30 से अधिक लोग हिरासत में, विधायक ने जताई नाराजगी


सूचना मिलते ही एडीएम, एएसपी और एसडीएम घटनास्थल पर पहुंचे और 30 से अधिक कंपनी कर्मियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।

स्थानीय विधायक सुरेश्वर सिंह भी मौके पर पहुंचे और इस लापरवाही पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा:


    "मुख्यमंत्री के आगमन से पहले इस तरह भारी मात्रा में विस्फोटक मिलना प्रशासन की बड़ी चूक है। हम मुख्यमंत्री का दौरा रद्द करने की मांग करेंगे।"

Powered by Froala Editor

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 9 जून 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 जून 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

Bahraich की और खबरें कहाँ पढ़ें?

Bahraich की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।