मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

ब्रेकिंग न्यूज: इंदौर कपल केस में नया ट्विस्ट, सोनम रघुवंशी UP के गाजीपुर के ढाबे से बरामद, पति की हत्या में शामिल

गाजीपुर/मेघालय/इंदौर | 4 जून 2025:17 दिन से लापता सोनम रघुवंशी यूपी के गाजीपुर के नंदगंज थाना क्षेत्र में एक ढाबे पर मिली है। सोनम रघुवंशी मेघालय से लापता हुई थी। मेघालय में सोनम के पति राजा की लाश म…

ब्रेकिंग न्यूज: इंदौर कपल केस में नया ट्विस्ट, सोनम रघुवंशी UP के गाजीपुर के ढाबे से बरामद, पति की हत्या में शामिल
ब्रेकिंग न्यूज: इंदौर कपल केस में नया ट्विस्ट, सोनम रघुवंशी UP के गाजीपुर के ढाबे से बरामद, पति की हत्या में शामिल — Ghazipur, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

गाजीपुर/मेघालय/इंदौर | 4 जून 2025:


17 दिन से लापता सोनम रघुवंशी यूपी के गाजीपुर के नंदगंज थाना क्षेत्र में एक ढाबे पर मिली है। सोनम रघुवंशी मेघालय से लापता हुई थी। मेघालय में सोनम के पति राजा की लाश मिली थी।


इंदौर के लापता कारोबारी दंपत्ति केस में बड़ा खुलासा हुआ है। 17 दिन से लापता सोनम रघुवंशी को यूपी के गाजीपुर जिले के नंदगंज थाना क्षेत्र में एक ढाबे से जिंदा बरामद किया गया है। सोनम की बरामदगी के साथ ही यह मामला एक हत्याकांड में तब्दील हो गया है।


राजा रघुवंशी की मेघालय में मिली लाश


बताया जा रहा है कि इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी, जो अपनी पत्नी सोनम रघुवंशी के साथ घूमने के लिए मेघालय गए थे, वहां से लापता हो गए थे। कुछ दिन बाद राजा की लाश मेघालय के एक पर्यटन स्थल के पास बरामद हुई, जबकि सोनम का कोई सुराग नहीं लग पाया था।


हत्या की साजिश में सोनम का हाथ, चार गिरफ्तार


जांच में यह सनसनीखेज खुलासा हुआ है कि पति की हत्या की साजिश में खुद सोनम रघुवंशी शामिल थी। इस साजिश में उसके साथ चार और लोग शामिल थे, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।


कैसे हुई गिरफ्तारी?


सूत्रों के अनुसार, सोनम पिछले 17 दिनों से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में नंदगंज के एक ढाबे पर छिपकर रह रही थी। एक चश्मदीद की सूचना पर पुलिस ने ढाबे पर दबिश दी और सोनम को गिरफ्तार कर लिया।



क्या बोले गाइड?


मेघालय पुलिस के अनुसार, घटनास्थल के पास तैनात एक गाइड ने बताया कि


    “राजा के साथ तीन अन्य पर्यटक भी देखे गए थे। इनमें एक महिला सोनम के जैसी दिखती थी।”


पुलिस जांच में तेजी, हाई प्रोफाइल केस बना


यह मामला अब हाई प्रोफाइल मर्डर केस बन चुका है। मेघालय पुलिस, मध्य प्रदेश पुलिस और यूपी पुलिस तीनों की संयुक्त जांच टीम इस केस की तह तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है।

Powered by Froala Editor

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 9 जून 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 23 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

Ghazipur की और खबरें कहाँ पढ़ें?

Ghazipur की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।