मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

तेलंगाना में मुख्यमंत्री नहीं 'राजा' है: केसीआर पर राहुल गांधी का वार

वारंगल: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आज तेलंगाना दौरे पर पहुंचे है| यहाँ उन्होंने तेलंगाना की केसीआर सरकार और केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर हमला किया है| वारंगल में 'Raithu Sangarshana'' सभा'…

तेलंगाना में मुख्यमंत्री नहीं 'राजा' है: केसीआर पर राहुल गांधी का वार
तेलंगाना में मुख्यमंत्री नहीं 'राजा' है: केसीआर पर राहुल गांधी का वार | फ़ोटो: TVL News

वारंगल: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आज तेलंगाना दौरे पर पहुंचे है| यहाँ उन्होंने तेलंगाना की केसीआर सरकार और केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर हमला किया है| वारंगल में 'Raithu Sangarshana'' सभा' को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा  ,'BJP जानती है कि तेलंगाना में उन्हें रिमोट कंट्रोल की जरूरत है इसलिए बीजेपी चाहती है कि तेलंगाना में TRS की सरकार रहे।'



राहुल गांधी ने कहा  ,''आज तेलंगाना में कहा जाता है कि मुख्यमंत्री है लेकिन ये मुख्यमंत्री नहीं बल्कि ये राजा है। राजा और मुख्यमंत्री में क्या फर्क होता है..मुख्यमंत्री जनता की आवाज़ को सुनता है और राजा जनता की आवाज़ नहीं सुनता बल्कि वो जो करना चाहता है वो करता है|



आपके सीएम किसानों की आवाज़ नहीं सुनते हैं। तेलंगाना का किसान कह रहा है कि उनको मिर्ची और धान के लिए सही दाम चाहिए तथा कर्ज माफ होना चाहिए। कांग्रेस की जैसी ही यहां सरकार बनेगी वैसी ही किसानों का 2 लाख का कर्ज माफ होगा और सही MSP मिलेगी|



कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा  ,आज यहां पर किसानों की विधवा रो रही हैं ये ???िसकी जिम्मेदारी है? और ये अकेली नहीं है ऐसी तेलंगाना में हज़ारों बहने हैं जिनके पति ने आत्महत्या की..ये किसकी जिम्मेदारी है?



गांधी ने कहा  ,BJP जानती है कि तेलंगाना में उन्हें रिमोट कंट्रोल की जरूरत है इसलिए बीजेपी चाहती है कि तेलंगाना में TRS की सरकार रहे। इसका सबूत ये है कि यहां के सीएम जितना भी पैसा चोरी करना चाहते हैं वो कर सकते हैं और बीजेपी की सरकार न उनके पीछे ईडी लगाएगी और न ही CBI|



कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आत्महत्या करने वाले किसान की विधवा से मुलाकात की। कांग्रेस ने कहा,'' कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ है, किसानों के जीवन में बदलाव लाएगी, किसानों को M.S.P. दिलाएगी।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 6 मई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।