मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

कानपुर: दहशत का पर्याय बने चार अभियुक्त दबोचे

कानपुर: अपने कुख्यात कारनामों से क्षेत्र में दहशत फैलाने वाले चार अभियुक्तों को थाना कल्याणपुर पुलिस ने दबोच लिया। चारों अभियुक्तों के खिलाफ अलग-अलग थाना क्षेत्रों में मुकदमे भी लिखे हैं। चारों अभियु…

कानपुर: दहशत का पर्याय बने चार अभियुक्त दबोचे
कानपुर: दहशत का पर्याय बने चार अभियुक्त दबोचे | फ़ोटो: TVL News

कानपुर: अपने कुख्यात कारनामों से क्षेत्र में दहशत फैलाने वाले चार अभियुक्तों को थाना कल्याणपुर पुलिस ने दबोच लिया। चारों अभियुक्तों के खिलाफ अलग-अलग थाना क्षेत्रों में मुकदमे भी लिखे हैं। चारों अभियुक्तों से पूछताछ कर पुलिस विधिक कारवाई कर रही है। 



दो दिन पहले 04 मई को अभियुक्तों द्वारा कच्ची बस्ती जय प्रकाश नगर थाना कल्यानपुर में रहने वाले वृद्धा बेबी पत्नी देशराज को घर के सामने गाली गलौज व जान से मारने की नियत से फायर कर दिया। जिससे वृद्धा घायल हो गई थी। 



इसके बाद मौके से फरार हुए अभियुक्तो को पुलिस ने दबोच लिया। क्षेत्र में दहशत फैलाने मारपीट करने वाले अभियुक्तों की पहचान शानू अख्तरी पुत्र असीत अख्तरी निवासी कच्ची मढ़िया जयप्रकाश नगर थाना कल्यानपुर, ऋषिकेश उर्फ रिक्कू यादव पुत्र कल्पनाथ यादव निवासी पांण्डू नगर थाना काकादेव, गौरव शर्मा पुत्र शशि कुमार शर्मा निवासी ग्राम गंगपुर थाना बिठूर, जितेंद्र उर्फ मिलन पुत्र श्री किशन निवासी डबल पुलिया नहर पट्टी थाना काकादेव के रूप में हुई। 


सभी को पुलिस ने रावतपुर कर्बला मैदान के पास से गिरफ्तार किया है। अभियुक्त शानु अख्तरी के कब्जे से एक तमंचा 12 बोर दो कारतूस बरामद हुए हैं। अभियुक्तों पर 147/ 504/ 506/307 IPC के पंजीकृत है। इसके अलावा सभी अभियुक्तों पर अलग-अलग थानों पर गंभीर धाराआ में मुकदमे लिखे हैं।




नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त...

1.शानू अख्तरी पुत्र असीत अख्तरी निवासी कच्ची मढ़िया जयप्रकाश नगर थाना कल्यानपुर कानपुर नगर उम्र करीब 30 वर्ष

2.ऋषिकेश उर्फ रिक्कू यादव पुत्र कल्पनाथ यादव निवासी 117 /H2/378 पांण्डू नगर थाना काकादेव कानपुर नगर उम्र करीब 30 वर्ष

 3. गौरव शर्मा पुत्र शशि कुमार शर्मा निवासी प्लाट नं0 109 ग्राम गंगपुर थाना बिठूर कानपुर नगर उम्र करीब 31 बर्ष 

4. जितेंद्र उर्फ मिलन पुत्र श्री किशन निवासी N-180 डबल पुलिया नहर पट्टी थाना काकादेव कानपुर नगर उम्र करीब 23 वर्ष 





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 6 मई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।