कोलकाता/आसनसोल: सीबीआई ने पशु तस्करी मामले में टीएमसी बीरभूम के जिला प्रमुख अनुब्रत मंडल को गिरफ्तार किया है| CBI ने तृणमूल कांग्रेस बीरभूम के जिला अध्यक्ष अनुब्रत मंडल को पश्चिम बंगाल के आसनसोल की विशेष CBI अदालत में पेश किया। CBI की विशेष अदालत ने मवेशी तस्करी मामले में गिरफ्तार तृणमूल कांग्रे के कद्दावर नेता अनुब्रत मंडल को 20 अगस्त तक हिरासत में भेज दिया है| इसके बाद पशु तस्करी मामले में गिरफ्तार TMC बीरभूम जिलाध्यक्ष अनुब्रत मंडल को आसनसोल CBI कोर्ट से कोलकाता के निजाम पैलेस स्थित CBI कार्यालय ले जाया गया|
इससे पहले, आसनसोल की विशेष CBI अदालत के बाहर TMC बीरभूम जिलाध्यक्ष अनुब्रत मंडल को पेश करने के दौरान लोगों में गुस्सा देखा गया, लोगों ने इस दौरान जूते दिखाए और 'चोर-चोर' के नारे लगाए। अनुब्रत मंडल को CBI ने पशु तस्करी के एक मामले में गिरफ्तार किया है।
सीबीआई अधिकारियों ने मंडल को गुरुवार (11 अगस्त, 2022) सुबह करीब 11 बजे बीरभूम जिले के बोलपुर स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया| मेडिकल जांच के बाद उन्हें सीबीआई की विशेष अदालत में पेश किया गया| अदालत में सीबीआई के वकील ने मंडल की 14 दिन की हिरासत की मांग की| कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद मंडल को 20 अगस्त तक सीबीआई हिरासत में रखने का आदेश दिया|
पश्चिम बंगाल में पशु तस्करी मामले में सीबीआई (CBI) द्वारा तृणमूल कांग्रेस के कद्दावर नेता और बीरभूम के जिला प्रमुख अनुब्रत मंडल (Anubrata Mondal) की गिरफ्तारी के बाद पार्टी नेतृत्व ने उनसे दूरी बनानी शुरू कर दी है ।
TMC बीरभूम जिलाध्यक्ष अनुब्रत मंडल आसनसोल स्पेशल कोर्ट से कोलकाता के सीबीआई ऑफिस निजाम पैलेस लाया गया|। पशु तस्करी मामले में TMC नेता अनुब्रत मंडल को 10 दिन के लिए CBI हिरासत में भेजा गया।