मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 सितंबर 2026

सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर बॉबी का विमान में सिगरेट फूंकने का वायरल वीडियो 'भ्रामक': बॉबी ने बताया 'डमी विमान', बीच सड़क पर दारू पीने का वीडियो उत्तराखंड का नहीं

नई दिल्‍ली: सोशल मीडिया इन्फ्लुएन्सर बॉबी कटारिया का दो वीडियो सामने आया है,एक वीडियो में सोशल मीडिया इन्फ्लुएन्सर को स्पाइसजेट के विमान के अंदर सिगरेट पीते देखा गया और दूसरा वीडियो सड़क के बीच दारू…

सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर बॉबी का विमान में सिगरेट फूंकने का वायरल वीडियो 'भ्रामक': बॉबी ने बताया 'डमी विमान', बीच सड़क पर दारू पीने का वीडियो उत्तराखंड का नहीं
सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर बॉबी का विमान में सिगरेट फूंकने का वायरल वीडियो 'भ्रामक': बॉबी ने बताया 'डमी विमान', बीच सड़क पर दारू पीने का वीडियो उत्तराखंड का नहीं | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्‍ली:  सोशल मीडिया इन्फ्लुएन्सर बॉबी कटारिया का दो वीडियो सामने आया है,एक वीडियो में सोशल मीडिया इन्फ्लुएन्सर को स्पाइसजेट के विमान के अंदर सिगरेट पीते देखा गया और दूसरा वीडियो सड़क के बीच दारू पीता देखा गया | बॉबी कटारिया का दोनों वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है| जिसके बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया|



हालाँकि, सोशल मीडिया इन्फ्लुएन्सर बॉबी कटारिया के स्पाइसजेट के विमान के अंदर सिगरेट पीने का वीडियो भ्रामक है, सीआईएसएफ ने खुद इसका खंडन किया है| वहीँ,उत्तराखंड के देहरादून में मसूरी-देहरादून रोड पर दारू पीने के वायरल वीडियो की अभी जांच की जा की रही है|



एयरक्राफ्ट में सिगरेट पीते हुए सामने आए सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बॉबी कटारिया (Bobby Kataria) के वायरल वीडियो पर सीआईएसएफ ने जवाब दिया है। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के मुताबिक ये वीडियो भ्रामक तरीके से फैलाया जा रहा है और ये लगभग 7 महीने पुराना है।  की तरफ से ये बयान जारी किया गया है।



‘रोड अपने बाप की…दादागीरी, अपुन की दादागीरी’...: बीच सड़क पर दारू पीने का वीडियो वायरल

दूसरे वीडियो में बॉबी कटारिया सड़क पर बैठकर दारू पीते हुए नजर आ रहे हैं| बॉबी कटारिया ने 28 जुलाई को अपने वेरिफाइड इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो अपलोड किया था.. जिसमें वह बीच सड़क पर दारू पीता दिख रहा है| इतना ही नहीं वीडियो में बैकग्राउंड में ‘रोड अपने बाप की…दादागीरी, अपुन की दादागीरी’ गाना चल रहा है| खबरों के मुताबिक इस वीडियो को बॉबी कटारिया ने मसूरी-देहरादून रोड पर बनाया गया, जिसके बाद अब उत्तराखंड पुलिस ने इस मामले को संज्ञान में लिया है|



बीच सड़क पर दारू पीने के मामले में बॉबी  के खिलाफ देहरादून कैंट थाने में केस दर्ज

उत्तराखंड पुलिस के मुताबिक,'' उत्तराखंड में एक सड़क के बीच कथित तौर पर शराब पीने के आरोप में सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर बॉबी कटारिया के खिलाफ देहरादून के कैंट थाने में मामला दर्ज किया गया है। धारा 342/336/290/510 आईपीसी और 67 आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज|



बीच सड़क पर दारू पीने के सोशल मीडिया पर वाइरल वीडियो के संबंध में उत्तराखंड पुलिस ने बताया,''सोशल मीडिया पर कुछ व्यक्तियों द्वारा सड़क पर अतिक्रमण कर खुले में शराब पीने संबंधी एक वीडियो प्रसारित हो रहा है। वीडियो का संज्ञान लेते हुए DGP अशोक कुमार ने वीडियो के संबंध में जांच कर सम्बन्धित के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही करने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून को निर्देशित किया है।


डमी विमान था: प्लेन में सिगरेट फूंकने पर बॉबी कटारिया

हरियाणा के  गुरुग्राम से सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर बॉबी कटारिया ने कहा,'' जिस वीडियो में मुझे धूम्रपान करते हुए दिखाया गया वो कोई सामान्य हवाई जहाज नहीं था बल्कि वो एक डमी विमान था जो मेरी शूटिंग का एक हिस्सा था|



वह वीडियो उत्तराखंड का नहीं है: बीच सड़क पर दारू पीने पर बॉबी कटारिया

बॉबी कटारिया ने कहा,उत्तराखंड वाला वीडियो कहां से लेकर पोस्ट किया गया ये मुझे नहीं पता क्योंकि मैं वीडियो देर से पोस्ट करता हूं। वो भी मेरे शूट का ही हिस्सा रहा होगा। मैंने शराब का सेवन नहीं किया था और वह वीडियो उत्तराखंड का नहीं है|




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 11 अगस्त 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 14 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।