मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

नाटो चीफ ने यूक्रेन के कई शहरों पर रूस के “भयानक और अंधाधुंध हमलों” की निंदा की, रूस बोला- यह हमले का 'पहला एपिसोड' था, अभी तो और होंगे...

Russia-Ukraine War: यूक्रेन की राजधानी कीव के बीचों-बीच सोमवार को 6 बड़े धमाकों की आवाज़ सुनी गई| सोमवार तड़के मध्य कीव में तीन जोरदार धमाकों की आवाज सुनी गई, विस्फोटों से एक घंटे से अधिक समय पहले हव…

नाटो चीफ ने यूक्रेन के कई शहरों पर रूस के “भयानक और अंधाधुंध हमलों” की निंदा की, रूस बोला- यह हमले का 'पहला एपिसोड' था, अभी तो और होंगे...
नाटो चीफ ने यूक्रेन के कई शहरों पर रूस के “भयानक और अंधाधुंध हमलों” की निंदा की, रूस बोला- यह हमले का 'पहला एपिसोड' था, अभी तो और होंगे... | फ़ोटो: TVL News

Russia-Ukraine War: यूक्रेन की राजधानी कीव के बीचों-बीच सोमवार को 6 बड़े धमाकों की आवाज़ सुनी गई| सोमवार तड़के मध्य कीव में तीन जोरदार धमाकों की आवाज सुनी गई, विस्फोटों से एक घंटे से अधिक समय पहले हवाई हमले के सायरन बज रहे थे। थोड़ी देर बाद शहर दो और धमाकों की आवाज सुनी गई| यह हमला एक दिन बाद हुआ है, जब रूस के नेता  व्लादिमिर पुतिन ने क्रीमिया के एक प्रमुख पुल पर विस्फोट के लिए यूक्रेन को दोषी ठहराया। 


यूक्रेन का कहना है कि रूस ने सोमवार को कुल 75 मिसाइलें दागीं हैं, जनता से सुरक्षित जगह छिपने को कहा गया | रूसी सेना की ओर से सोमवार को यूक्रेन के कई शहरों पर ताबड़तोड़ हमले किए गए हैं। इन हमलों में बड़ी संख्या में लोगों के मरने और घायल होने की खबरें सामने आ रही हैं। 


-नाटो चीफ ने यूक्रेनी नागरिकों के बुनियादी ढांचे पर रूस के “भयानक और अंधाधुंध हमलों” की निंदा की| संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने भी यूक्रेन पर रूस के हमले को 'अस्वीकार्य वृद्धि' बताया| वहीँ, यूक्रेन ने सोमवार को मास्को (रूस) पर आरोप लगाया कि वह यूक्रेन में रूसी बलों द्वारा शुरू किए गए कई घातक हमलों के हिस्से के रूप में पड़ोसी बेलारूस से भेजे गए ईरानी-निर्मित ड्रोन का उपयोग कर रहा है।



यूक्रेन के 'कई' शहरों में हमले की सूचना, हमलों में कई लोग मृत और घायल: यूक्रेन के राष्ट्रपति

यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने कहा कि देश भर के शहरों में हुए हमलों में कई लोग मारे गए हैं और घायल हुए हैं| ज़ेलेंस्की का कहना है कि रूस ने यूक्रेन पर सोमवार के हमलों में ईरानी ड्रोन का इस्तेमाल किया|


 रूसी हमलों की कुछ तस्वीरों को साझा करते हुए यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा कि,- दुनिया ने एक बार फिर एक आतंकवादी देश का असली चेहरा देखा, जो युद्ध के मैदान और शांतिपूर्ण शहरों में हमारे लोगों को मार रहा है।  एक ऐसा देश जो शांति की बात करके अपने असली खूनी लक्ष्य को ढक देता है। इससे सिद्ध होता है कि मुक्ति ही शांति और सुरक्षा का एकमात्र आधार है।



हम यूक्रेन के साथ खड़े रहेंगे : उर्सुला वॉन डेर लेयन

यूरोपीय संघ की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयन ने कहा, यूक्रेन के शहरों पर हुए शातिर हमलों स्तब्ध हूं। पुतिन के रूस ने फिर से दुनिया को दिखाया कि वह किसलिए खड़ा है- क्रूरता और आतंक। मुझे भरोसा है कि यूक्रेनियन मजबूती से डटे रहेंगे। उर्सुला वॉन ने आगे कहा, हम यूक्रेन के साथ तब तक खड़े रहेंगे जब तक हमारे पास सभी साधन हैं। 



कीव पर रूसी हमलों में कम से कम पांच की मौत, 12 घायल: पुलिस

राष्ट्रीय पुलिस सेवा ने एक बयान में कहा, "दुश्मन ने कीव पर बड़े पैमाने पर हमले किए। अधिकांश हमले राजधानी के केंद्र में हुए। फिलहाल, 12 लोगों के घायल होने की सूचना है। पांच लोगों की मौत हो गई।"



पश्चिमी यूक्रेन में लविवि पर हमले हुए हैं: लविवि के राज्यपाल

क्षेत्र के गवर्नर ने कहा कि यूक्रेन के पश्चिमी क्षेत्र ल्वीव में ऊर्जा सुविधाओं सहित महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को निशाना बनाकर हमले किए गए|



पुतिन 'युद्ध के मैदान में हार से हताश': यूक्रेन

यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने कहा, नहीं, क्रीमिया ब्रिज (पर एक विस्फोट) द्वारा पुतिन को मिसाइल आतंक फैलाने के लिए उकसाया नहीं गया था ... पुतिन युद्ध के मैदान में हार के कारण हताश हैं और युद्ध की गति को अपने पक्ष में बदलने के लिए मिसाइल आतंक का उपयोग कर रहे हैं|



यूक्रेन पर हमला 'फर्स्ट एपिसोड': रूस के पूर्व राष्ट्रपति ने कहा

क्रीमिया को रूस से जोड़ने वाले पुल पर हुए घातक विस्फोट के लिए मास्को द्वारा यूक्रेन को दोषी ठहराए जाने के एक दिन बाद बमबारी हुई| रूस के पूर्व राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव ने सोमवार को कहा कि यूक्रेन में रूस की जवाबी कार्रवाई केवल "पहली कड़ी" थी। यूक्रेन पर हमले का "फर्स्ट एपिसोड चलाया जा चुका है... कुछ और भी होंगे।"



इधर हमलों के बीच मॉस्को स्टॉक एक्सचेंज खुलने पर 12% गिरा




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 10 अक्टूबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।