मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

ताजा रूसी हमलों पर चर्चा करने के लिए कल इमरजेंसी मीटिंग करेंगे जी-7 के नेता और यूक्रेनी राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की

Russia-Ukraine War: बर्लिन (जर्मनी) ने कहा कि जी-7 के नेता और यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की यूक्रेन पर नवीनतम रूसी हमलों पर चर्चा करने के लिए कल मंगलवार को आपात वार्ता करेंगे। जर्मन चांसलर ओलाफ स्…

ताजा रूसी हमलों पर चर्चा करने के लिए कल इमरजेंसी मीटिंग करेंगे जी-7 के नेता और यूक्रेनी राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की
ताजा रूसी हमलों पर चर्चा करने के लिए कल इमरजेंसी मीटिंग करेंगे जी-7 के नेता और यूक्रेनी राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की | फ़ोटो: TVL News

Russia-Ukraine War:  बर्लिन (जर्मनी) ने कहा कि जी-7 के नेता और यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की यूक्रेन पर नवीनतम रूसी हमलों पर चर्चा करने के लिए कल मंगलवार को आपात वार्ता करेंगे। जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज़ ने ज़ेलेंस्की को "जर्मनी और अन्य जी 7 राज्यों की एकजुटता का आश्वासन दिया"|



क्रेमलिन (रूस) ने आज कहा कि यूक्रेन में उसके बलों द्वारा लॉन्च किया गया एक विशाल मिसाइल साल्वो उस ढांचे के भीतर था जिसे रूस यूक्रेन में अपने "स्पेशल मिलिट्री ऑपरेशन" कहता है।



जबकि, यूरोपीय संघ का कहना है कि रूस नागरिकों को 'युद्ध अपराध के बराबर' निशाना बना रहा है| वही, संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने यूक्रेन पर रूस के हमले को 'अस्वीकार्य वृद्धि' (unacceptable escalation) बताया है।



यूक्रेन की राजधानी कीव के बीचों-बीच सोमवार को तीन बड़े धमाकों की आवाज़ सुनी गई| यूक्रेन के अन्य शहरों में भी धमाकों की खबर है| यूक्रेन का कहना है कि रूस ने सोमवार को कुल 75 मिसाइलें दागीं हैं, जनता से सुरक्षित जगह छिपने को कहा गया है|



यूक्रेन राष्ट्रपति दफ्तर के डिप्टी हेड कीरिलो तिमोशेंको ने कहा कि यूक्रेन पर मिसाइलें बरस रही हैं|" ताजा हमलों में कई लोगों के मारे जाने की खबर है| इससे पहले शनिवार को यूक्रेन के जापोरिझझिया पर हुए रॉकेट हमले में 17-20 लोग मारे गए थे और 40-50 घायल हुए थे| जापोरिझझिया के एक्टिंग मेयर एनाटोली कुर्तेव ने कहा था कि इन हमलों में पांच घर तबाह हुए और एक अपार्टमेंट की इमारत को नुकसान पहुंचा|



सोमवार को रूसी हमलों की कुछ तस्वीरों को साझा करते हुए यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा कि,- दुनिया ने एक बार फिर एक आतंकवादी देश का असली चेहरा देखा, जो युद्ध के मैदान और शांतिपूर्ण शहरों में हमारे लोगों को मार रहा है।  एक ऐसा देश जो शांति की बात करके अपने असली खूनी लक्ष्य को ढक देता है। इससे सिद्ध होता है कि मुक्ति ही शांति और सुरक्षा का एकमात्र आधार है।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 10 अक्टूबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।