मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

Russia-Ukraine War: यूक्रेन को 1000 एंटी-टैंक हथियार और 500 'स्टिंगर' मिसाइल भेजेगा जर्मनी, नीदरलैंड और पोलैंड समते कई देश भेज रहे हथियार

नई दिल्‍ली: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रूसी सेना को यूक्रेन पर पूरी ताकत से हमले का आदेश दिया है, तो उसके जवाब में कई यूरोपीय देश यूक्रेन को मदद दे रहे हैं| इसमें जर्मनी भारी हथियार, मिसाइल…

Russia-Ukraine War: यूक्रेन को 1000 एंटी-टैंक हथियार और 500 'स्टिंगर' मिसाइल भेजेगा जर्मनी, नीदरलैंड और पोलैंड समते कई देश भेज रहे हथियार
Russia-Ukraine War: यूक्रेन को 1000 एंटी-टैंक हथियार और 500 'स्टिंगर' मिसाइल भेजेगा जर्मनी, नीदरलैंड और पोलैंड समते कई देश भेज रहे हथियार | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्‍ली:  रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रूसी सेना को यूक्रेन पर पूरी ताकत से हमले का आदेश दिया है, तो उसके जवाब में कई यूरोपीय देश यूक्रेन को मदद दे रहे हैं| इसमें जर्मनी भारी हथियार, मिसाइल, एंटी-टैंक हथियार दे रहा है, तो पोलैंड ने गोला-बारूद का सामान भेजा है| ग्रीस, यूके जैसे देशों ने मेडिकल हेल्प भेजी है तो अमेरिका ने नकदी 350 मिलियन डॉलर भेजे हैं| एक तरह से कह सकते हैं कि रूस को रोकने के लिए बहुत सारे देश एकजुट हो रहे हैं| ऐसे में यूक्रेन से पार पाना रूस के लिए भी आसान नहीं रह गया है|



जर्मनी ने कहा है कि वे यूक्रेन को 1,000 एंटी-टैंक हथियार, 500 'स्टिंगर' मिसाइल भेजेंगे| जर्मनी ने घोषणा की है कि वो यूक्रेन को एंटी-टैंक हथियारों की बड़ी खेप देगा ताकि यूक्रेनी शहरों में बढ़ रहे रूसी टैंकों को नष्ट किया जा सके| इसके अलावा जर्मनी 500 स्टिंगर सरफेस-टू-एयर मिसाइल भी यूक्रेन को दे रहा है| ताकि वो रूसी फाइटर जेट्स को नीचे से ही ढेर कर सके|ये यूक्रेन को हथियारों की सबसे बड़ी मदद में से एक है|



यूक्रेनी सेना को जर्मनी ने दिए हेलमेट

जर्मनी ने युद्ध का सामना कर रहे यूक्रेन की सेना को पांच हजार हेलमेट भेजे हैं| सेना के एक प्रवक्ता ने जर्मनी की ओर से यूक्रेनी सेना के लिए हेलमेट भेजे जाने की जानकारी दी है|



https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-3rd-day-russias-biggest-attack-on-ukraines-capital-kiev-heavy-damage-to-many-buildings 


पोलैंड ने भेजी मदद

पोलैंड के राष्ट्रपति मारिउज़ ब्लेस्ज़्ज़ाक ने इस संबंध में शुक्रवार को ट्वीट करते हुए लिखा- हम गोला-बारूद के साथ यूक्रेन को अपना काफिला सौंपते हैं, जो वहां पहुंच चुका है| हम यूक्रेनियन का समर्थन करते हैं, हम एकजुट होकर खड़े हैं और रूसी आक्रमण का दृढ़ता से विरोध करते हैं|



यूक्रेन को 200 एयर डिफेंस रॉकेट्स देगा नीदरलैंड

नीदरलैंड ने युद्ध का सामना कर रहे यूक्रेन को अपने हवाई क्षेत्र की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 200 एयर डिफेंस रॉकेट्स देने का ऐलान किया है|नीदरलैंड सरकार की ओर से शनिवार को देश की संसद में इस बात की जानकारी दी गई है|



https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-second-day-of-attack-on-ukraine-ukraine-army-continues-to-fight-with-russian-army 


अमेरिका भी कर रहा है यूक्रेन की मदद

इस बीच अमेरिका ने कहा है कि वो रूस के खिलाफ यूक्रेन को नई सैन्य सहायता प्रदान करने के लिए अतिरिक्त $350 मिलियन डॉलर देगा| अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने शनिवार को कहा कि रूस के "क्रूर और अकारण हमले" से लड़ने के लिए अमेरिका यूक्रेन को अतिरिक्त 35 करोड़ डॉलर के नए सैन्य उपकरण मुहैया कराएगा|




बता दें कि यूक्रेन पर रूसी सैनिक भारी पड़ रहे हैं| इस बीच कई देशों ने यूक्रेन को मदद की पेशकश की है.|अमेरिका, ब्रिटेन समेत 28 देशों ने यूक्रेन को मेडिकल सप्लाई के साथ सैन्य सहायता देने पर सहमति जताई है| इसके साथ ही इन देशों ने यूक्रेन को हथियार भी मुहैया कराने की बात कही है| रूसी सैनिकों की ओर से किए जा रहे हमले में भारी संख्या में लोग हताहत हुए हैं| यूक्रेन में नागरिकों के साथ-साथ सैन्य ठिकानों को भी निशाना बनाया जा रहा है|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 26 फ़रवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।