जालौन: जालौन की थाना डकोर पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम को संयुक्त रूप से बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने 9 अंतरराज्यीय शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। जो पावर ग्रिड का कीमती सामान चुराकर उसे कम दामों में बेच देते थे। पुलिस ने इनके पास से चुराया गया पावर ग्रिड का 37 लाख का विद्यु सामान के साथ एक ट्रक, एक कार और तमंचे बरामद किए हैं। जबकि छह आरोपी पुलिस को चकमा देकर भाग गये जिनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
22 फरवरी को 2022 को वादी हजीबुल रहमान पुत्र दाउद अली नि0 गुदिया इंगलिया बाजार जनपद मालदा बेस्ट बंगाल द्वारा ग्राम टिमरौ की साइड़ से 05 अदद कन्डक्टर ड्रम चोरी होने के सम्बन्ध में तहरीर देकर थाना डकोर पर मुकदमा पंजीकृत कराया गया था।
इस सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा घटना का शीघ्र अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना डकोर पुलिस, एस.ओ.जी. एवं सर्विलांस की संयुक्त टीम को लगाया गया था। जिसका सफल अनावरण करते हुये चोरी करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह का खुलासा कर 09 अभियुक्तों को चोरी के 05 अदद कन्डक्टर ड्रम, 03 अदद देशी तमन्चा.01 अदद ट्रक 22 चक्का व 02 कार आदि के साथ गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी का स्थान व समय
आज , 22 फरवरी को थाना डकोर पुलिस, एसओजी व सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा थाना डकोर क्षेत्र के ग्राम सिमिरिया मे खदान की तरफ जाने वाले रास्ते पर प्राइमरी स्कूल के पास से समय करीब 4.30 बजे गिरफ्तार किया गया।
जालौन के पुलिस अधीक्षक
जालौन के पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने बताया कि 22 फरवरी को पश्चिम बंगाल के जनपद मालदा के गुदिया इंगलिया बाजार निवासी हबीबुर्रहमान पुत्र दाऊद अली ने डकोर कोतवाली में एक मुकदमा पंजीकृत कराया था, जिसमें उसने बताया था कि ग्राम टिमरों की साइड से पावर ग्रिड के 5 कंडक्टर ड्रम (विद्युत तार) चोरी हो गये, जिस पर पुलिस ने मामला पंजीकृत करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी थी। पुलिस टीम ने कड़ी मेहनत करते हुये, इस वारदात को अंजाम देने वाले भीम सिंह उर्फ चंदू पुत्र प्रहलाद निवासी ज्वालापुरी थाना मियांवाली नई दिल्ली, फारुख खान पुत्र बुद्ध सिंह निवासी ककरारी थाना अलवर राजस्थान, रामबाबू निषाद पुत्र रामभजन निषाद निवासी सावलगडेरा फतेहपुर, राजेंद्र साहू पुत्र कन्हैया साहू, शुक्ला खां पुत्र मोहर खान, जैकम खान पुत्र दीनू खान, अलीजान पुत्र शेर खान, शौकत खान पुत्र सुलेमान तथा शरीफ का पुत्र उमरदीन निवासीगण अलवर राजस्थान को खिरिया घाट की तरफ जाने वाली प्राइमरी स्कूल के पास से सुबह 4:30 बजे गिरफ्तार किया। वही मौके से शौकत खान पुत्र ममल खां, इमरान पुत्र इमरत निवासीगण अलवर राजस्थान राजेंद्र निषाद, छेदी निषाद निवासीगण फतेहपुर पूरन कबाड़ी तथा दो तीन अज्ञात लोग मौके से फरार हो गए।
21 फरवरी की रात्रि में लूट लिये थे 5 कन्ड्रक्टर ड्रम
पूछताछ में अभियुक्तगणों द्वारा बताया गया कि हम लोगों ने अपने साथी शौकत खान पुत्र ममल खान, राजेन्द्र निषाद , छेदी निषाद, इमरान पुत्र इमरत, पूरन कबाडी व 02-03 अज्ञात लोगो के साथ मिलकर दिनांक 21.02.2022 की रात्रि में हम लोगो ने ग्राम टिमरो के पास बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस वे के निकट 05 कन्ड्रक्टर ड्रम जिसकी सुरक्षा में 02 चौकीदार लगे थे जिनको असलहा दिखाकर भगाने के बाद 5 कन्ड्रक्टर ड्रम लूट लिये थे।
हम लोगो ने ट्रक नं0 HR-74A-3393 पर 02 ड्रम रख तथा ट्रक नं0 RJ-14 GH-1321 पर 03 ड्रम रखे रास्ते में ट्रक नं0 HR-74 A-3393 के खराब होने के कारण दोनो ड्रमों को उतार कर ट्रक नं0 RJ-14 GH-1321 पर रखा गया कानपुर- झांसी हाइवे पर पुलिस की चैकिंग होने के कारण आगे चल रही कार चालक राजेन्द्र साहू व भीम सिंह उर्फ चन्द के बताने पर अपने ट्रक को राठ रोड से यहां ले आये थे और हम लोग इधर-उधर घूम रहे थे आज फिर हम सभी लोग इस ट्रक को ले जाने के लिये इकट्ठा हये थे कि साहब आप लोगों ने पकड़ लिया।
गिरफ्तार चोरों का विवरण
1. भीम सिंह उर्फ चन्दू पुत्र प्रहलाद सिंह निO R785 ज्वालापुरी कैम्प नं0 5 थाना मियांवाली नई दिल्ली 87
2. फारूख खान पुत्र बुद्ध सिंह नि० ककरारी थाना अलवर सदर जनपद अलवर राजस्थान
3. रामबाबू निषाद पुत्र रामभजन निषाद नि0 ग्राम सावल गडेरा थाना असोधर जनपद फतेहपुर
4. राजेन्द्र साहू पुत्र कन्हैयालाल साहू नि0 मु0 अलवर गेट थाना मालाखेडा जनपद अलवर राजस्थान
5. शुक्ला खांन पुत्र मोहर खांन नि0 वंदीपुरा थाना मालाखेडा जनपद अलवर राजस्थान
6. जैकम खांन पुत्र दीनू खान नि0 ग्राम खेडलीचन्द्रावत थाना लक्ष्मनगढ़ जनपद अलवर राजस्थान
7. अलीजान पुत्र शेर खान नि0 ग्राम सोहनपुर थाना मालाखेडा जनपद अलवर राजस्थान
8. शौकत खान पुत्र सुलेखान नि0 ककरारी थाना अलवर सदर जनपद अलवर राजस्थान
9. शरीफ खां पुत्र उमरदीन नि0 ककरारी थाना अलवर सदर जनपद अलवर राजस्थान
फरार अभि0गण का विवरण
1. शौकत ???ान पुत्र ममल खांन नि० सोहनपुर थाना मालाखेडा जनपद अलवर राजस्थान
2. राजेन्द्र निषाद पुत्र अज्ञात नि0 भावनापुर थाना किशनपुर जनपद फतेहपुर
3. छेदी निषाद पुत्र अज्ञात नि0 भावनापुर थाना किशनपुर जनपद फतेहपुर
4. इमरान पुत्र इमरत नि० खेडलीचन्द्रावत थाना लक्ष्मणगढ़ अलवर राजस्थान
5. पूरन कबाडी
6. 02-03 अज्ञात
बरामदगी का विवरण:
1. 5 अदद कन्डक्टर ड्रम चोरी के (कीमत करीब 37 लाख रूपये - )
2. 3 अदद देशी तमन्चा 315 बोर
3. 5 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर
4. एक अदद ट्रक 22 चक्का नं0 RJ-14 GH-1321
5. एक अदद कार स्विफट ग्रे कलर नं0 HR-500-5563
6. एक अदद कार मारूति डिजायर सफेद रंग नं0 RJ-02 CE-2135
7. 06 अदद चाकू नाजायज