मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

Russia-Ukraine War: परमाणु संघर्ष का विचार 'अकल्पनीय'- UN Spokesperson

Russia-Ukraine War 4th day: रूस-यूक्रेन के छिड़ी जंग का आज चौथा दिन है। यूक्रेन पर लगातार चौथे दिन भी रूस का हमला जारी है। कीव पर कब्जे के लिए रूस ने हमले और भी ज्यादा तेज कर दिए हैं। रूसी हमलों में…

Russia-Ukraine War: परमाणु संघर्ष का विचार 'अकल्पनीय'- UN Spokesperson
Russia-Ukraine War: परमाणु संघर्ष का विचार 'अकल्पनीय'- UN Spokesperson | फ़ोटो: TVL News

Russia-Ukraine War 4th day: रूस-यूक्रेन के छिड़ी जंग का आज चौथा दिन है। यूक्रेन पर लगातार चौथे दिन भी रूस का हमला जारी है। कीव पर कब्जे के लिए रूस ने हमले और भी ज्यादा तेज कर दिए हैं। रूसी हमलों में अब तक सैकड़ों नागरिकों के मारे जाने की खबर है। उधर, रूस के सेंट्रल बैंक पर अमेरिका, यूरोपीय संघ और ब्रिटेन ने प्रतिबंध लगा दिया है। जर्मनी ने रूसी विमानों के लिए अपने एयरस्पेस को बंद कर दिया है| बेल्जियम ने सभी रूसी एयरलाइनों के लिए हवाई क्षेत्र बंद किया


रूस ने बेलारूस में यूक्रेन को बातचीत करने का ऑफर दिया। इस ऑफर को यूक्रेन ने ठुकरा दिया है। यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा- हम रूस के साथ बातचीत के लिए तैयार हैं, लेकिन बेलारूस में नहीं। बेशक हम शांति चाहते हैं, हम मिलना चाहते हैं, हम चाहते हैं कि युद्ध समाप्त हो। वारसॉ, ब्रातिस्लावा, बुडापेस्ट, इस्तांबुल, बाकू में बातचीत करने की पेशकश की है।



इस बीच रूस की सेना यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खार्किव में दाखिल हो गई है। इधर, राजधानी कीव के बाहर यूक्रेन ने रूसी सेना को कड़ी टक्कर दी है। यूक्रेनी सेना ने रूस की तरफ से लड़ रहे चेचेन स्पेशल फोर्स के टॉप जनरल को मार गिराया है।

यूक्रेन पर हमले का  चौथा दिन LIVE


फीफा ने अंतरराष्ट्रीय खेलों से रूसी राष्ट्रगान और अंतरराष्ट्रीय खेलों के झंडे पर प्रतिबंध लगाया: official



रूस ने घरेलू अंतरराष्ट्रीय मैच तटस्थ स्थानों पर खेलने का आदेश दिया: फीफा



संयुक्त राष्ट्र प्रवक्ता का कहना है कि परमाणु संघर्ष का विचार 'अकल्पनीय': AFP



इटली के प्रधान मंत्री ने यूरोपीय संघ से रूस के 'बर्बर' आक्रमण पर 'अत्यंत दृढ़ संकल्प' के साथ प्रतिक्रिया करने का आग्रह किया



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूक्रेन मुद्दे पर एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूक्रेन मुद्दे पर एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। यूक्रेन-रूस संघर्ष पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उच्च स्तरीय बैठक 2 घंटे से अधिक चली। प्रधानमंत्री ने भारतीय छात्रों की सुरक्षा और निकासी को प्राथमिकता दी। निकासी में तेजी लाने के लिए यूक्रेन के पड़ोसी देशों के साथ और ज़्यादा सहयोग बढ़ाया जाएगा|



विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला के साथ सौहार्दपूर्ण प्रारंभिक बैठक

विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला के साथ सौहार्दपूर्ण प्रारंभिक बैठक हुई। सामयिक द्विपक्षीय, अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों और यूक्रेन में भारतीय छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के तरीकों पर चर्चा की। इसके लिए अपना पूर्ण समर्थन व्यक्त किया: भारत में रूसी राजदूत, डेनिस अलीपोव



ब्रिटिश उच्चायुक्त ने यूक्रेन में अपनी जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की

दिल्ली: भारत में ब्रिटिश उच्चायुक्त, एलेक्स एलिस ने दिल्ली में यूक्रेन के दूतावास पर यूक्रेन में अपनी जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की। 




पोलैंड, रोमानिया, हंगरी और स्लोवाक गणराज्य के साथ सीमा पार करने वाले बिंदुओं के माध्यम से भारतीय नागरिकों को निकालने में सहायता के लिए 24x7 नियंत्रण केंद्र स्थापित किए गए हैं: विदेश मंत्रालय




भारतीय छात्रों को बिना किसी वीजा के पोलैंड में प्रवेश करने की अनुमति

पोलैंड यूक्रेन में रूसी आक्रमण से बचने वाले भारतीय छात्रों को बिना किसी वीजा के पोलैंड में प्रवेश करने की अनुमति दे रहा है: भारत में पोलैंड के राजदूत एडम बुराकोव्स्की 



रूस के साथ चेर्नोबिल अपवर्जन क्षेत्र के पास बातचीत करेंगे

यूक्रेन का कहना है कि वे रूस के साथ बेलारूस के साथ अपनी सीमा पर -चेर्नोबिल अपवर्जन क्षेत्र के पास बातचीत करेंगे|



जहां जंग चल रही है, वहां मुश्किल है बाकी जगहों से लोगों को निकाला जा रहा है

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि,'' PM मोदी इसे खुद मॉनिटर कर रहे हैं। विदेश मंत्रालय ने रोमानिया, हंगरी और पोलैंड में टीमें भेज दी हैं। जहां जंग चल रही है-जैसे खारकीव आदि, वहां मुश्किल है बाकी जगहों से लोगों को निकाला जा रहा है|



बेल्जियम ने अपने एयरस्पेस को रूसी उड़ानों के लिए किया बंद

बेल्जियम अपने हवाई क्षेत्र को रूसी उड़ानों के लिए बंद कर रहा है| देश के प्रधान मंत्री ने रविवार को कहा, यूरोपीय संघ के देशों की बढ़ती संख्या को जोड़ते हुए जिन्होंने ऐसा ही किया है|



यूक्रेन का दावा- हमने मार गिराए रूस के 4300 सैनिक

यूक्रेन की रक्षा मंत्री हैन्ना माल्यार ने दावा किया है कि हमले के दौरान रूस ने अब तक करीब 4300 सैनिकों को गंवाया है। हालांकि, उन्होंने इस संख्या की अभी पुष्टि न होने की भी बात कही। हैन्ना ने कहा कि रूसी सेना अब तक अपने 146 टैंक्स, 27 एयरक्राफ्ट्स और 26 हेलिकॉप्टर भी गंवा चुकी है।



बेल्जियम ने अपने एयरस्पेस को रूसी उड़ानों के लिए किया बंद

बेल्जियम ने सभी रूसी एयरलाइनों के लिए हवाई क्षेत्र बंद किया| इससे पहले जर्मनी ने  भी रूसी विमानों के लिए अपने एयरस्पेस को बंद कर दिया है| 



यूक्रेन के दूसरे शहर में घुसे रूसी सैनिक

यूक्रेन के दूसरे शहर में घुसे रूसी सैनिक, चल रही लड़ाई| क्षेत्रीय प्रशासन के प्रमुख ने कहा,''रूसी सैनिकों ने यूक्रेन के दूसरे शहर खार्किव में प्रवेश किया है और लड़ाई जारी है| उन्होंने कहा,'' "रूसी दुश्मन के हल्के वाहन खार्किव शहर में घुस गए ... यूक्रेनी सशस्त्र बल दुश्मन को खत्म कर रहे हैं,



केंद्र को फ्लाइटों की संख्या को भी बढ़ाना चाहिए

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा,''बच्चे सुरक्षित आए हैं। जो बच्चे खारकीव और कीव में फंसे हैं उनको भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मैं केंद्र सरकार से कहना चाहता हूं कि जो बच्चे फंसे हुऐ हैं, उनको किसी भी तरह से बॉर्डर के इलाकों तक पहुंचाने की व्यवस्था करें| अभी सिर्फ़ 1 फ्लाइट मदद के लिए जा रही है। केंद्र सरकार को फ्लाइटों की संख्या को भी बढ़ाना चाहिए|



यूक्रेन ने बेलारूस में वार्ता करने के रूस के प्रस्ताव को ठुकराया

यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने कहा है कि वो रूस के साथ बातचीत करने के लिए तैयार, लेकिन बेलारूस में बातचीत नहीं करेंगे| यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने कहा है कि जहां से हमारे देश पर हमले हुए, वहां हम बातचीत नहीं कर सकते|



यूक्रेन से वापस आए छात्रों से भूपेश बघेल ने की मुलाक़ात

दिल्ली: यूक्रेन से स्पेशल फ्लाइट के द्वारा भारत वापस आए छ्त्तीसगढ़ के छात्रों से प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुलाक़ात की।



''यूक्रेन में फंसे बिहार के लगभग 273 छात्रों की सूची आई

बिहार के डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने कहा है कि,''यूक्रेन में फंसे बिहार के लगभग 273 छात्रों की सूची आई है और ये  संख्या बढ़ सकती है। वो सब बिहार वापस कैसे आए इसके लिए हम चिंतित हैं। बिहार सरकार उन्हें सरकारी खर्च में घर पहुंचाएगी|



यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्र पटना पहुंचे

यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्र पटना पहुंचे। एक छात्र ने बताया, "हम वापस आ गए है तो बहुत खुशी हो रही है। यूक्रेन में हालात बहुत खराब है।"



रूस ने फिर की बातचीत की पेशकश

यूक्रेन में जंग छेड़ चुका रूस एक बार फिर से बातचीत के लिए तैयार है। रूस ने खुद यूक्रेन से वार्ता की पेशकश की है। इसके लिए रूसी प्रतिनिधमंडल को बेलारूस भी भेजा गया है। खबर है कि, इस बार रूस बिना शर्त बातचीत के लिए तैयार हो गया है। 



यूक्रेन के दो बड़े शहरों का घेराव: रूस

रूस की ओर से दावा किया गया है कि उसने यूक्रेन के दो बड़े शहरों का घेराव कर लिया है। इसमें से एक शहर दक्षिण और दूसरा दक्षिण-पूर्व में है। इस बीच यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव में रूसी सेना के दाखिल होने की भी खबर सामने आई है। 



रूस के हमले में 240 आम नागरिकों की मौत

रूस-यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग में सैंकड़ों लोग मारे गए हैं। संयुक्त राष्ट्र की ओर से पुष्टि की गई है कि रूस की ओर से किए गए हमले में अभी तक 240 लोगों की मौत हुई है। हालांकि, यह संख्या और भी ज्यादा हो सकती है। 



दिल्ली के लिए चौथी फ्लाइट बुखारेस्ट (रोमानिया) से रवाना

ऑपरेशन गंगा चल रहा है| 198 भारतीय नागरिकों को सुरक्षित दिल्ली लाने के लिए चौथी फ्लाइट बुखारेस्ट (रोमानिया) से रवाना हुई है|



रूस-यूक्रेन के बीच जंग हुई और खतरनाक

रूस- यूक्रेन के बीच जंग खतरनाक मोड़ पर आ गई है। रूस हमलावर है तो यूक्रेन भी पूरी ताकत से मैदान में उतर चुका है। इस बीच यूक्रेन की ओर से दावा किया गया है कि, उसने कीव के बाहर 56 टैंकों वाली चेचन विशेष बलों की मजबूत दीवार को भी तोड़ दिया है।



यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्र हैदराबाद एयरपोर्ट पहुंचे

तेलंगाना: यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्र हैदराबाद एयरपोर्ट पहुंचे।भारतीय छात्रों का एयरपोर्ट पर स्वागत किया गया।



यूक्रेन में फंसे भारतीय सुरक्षित दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे

दिल्ली: रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के बीच यूक्रेन में फंसे भारतीय सुरक्षित दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे।  एक युवती ने बताया, "मैं सरकार का धन्यवाद करना चाहतीं हूं कि उन्होंने हमें अच्छी सेवाएं दी। अभी भी वहां पर बहुत सारे भारतीय बंकरों में फंसे हुए हैं। एक छात्र ने बताया, "वापस आकर बहुत अच्छा लग रहा है, यूक्रेन में काफी डरावना माहौल है। हमने काफी मुश्किलों का सामना किया।"



यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्र बेंगलुरु एयरपोर्ट पहुंचे

कर्नाटक: रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध में यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्र बेंगलुरु एयरपोर्ट पहुंचे।  भारत वापस आईं एक छात्रा ने बताया, "रोमानिया और यूक्रेन में भारतीय दूतावासों ने शानदार काम किया, वे सक्रिय हैं। हम प्रधानमंत्री समेत पूरी भारत सरकार का बुहत धन्यवाद करते हैं।"



250 भारतीय नागरिकों को लेकर दूसरी उड़ान दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंची

दिल्ली: बुखारेस्ट से 250 भारतीय नागरिकों को लेकर दूसरी उड़ान दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंची। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और विदेश राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन ने बुखारेस्ट (रोमानिया) के रास्ते यूक्रेन से सुरक्षित निकाले गए 250 भारतीय नागरिकों का दिल्ली हवाईअड्डे पर स्वागत किया। इससे पहले कल यानि शनिवार को यूक्रेन में फंसे 219 भारतीयों को लेकर एयर इंडिया की पहली निकासी उड़ान मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंची थी|



जबतक की सभी नागरिक सुरक्षित भारत वापस ना आ जाए, तब तक जारी रहेगा अभियान 

दिल्ली हवाईअड्डे पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया  ने कहा,  हमने कई बच्चों से बात की, वीरता व साहस से उन्होंने अपनी ज़िम्मेदारी निभाई है हमने इसकी सराहना की। उनसे अनुरोध किया कि अपने सहभागियों-मित्रों से ज़रूर कहें कि सरकार का ये अभियान तब तक जारी रहेगा जबतक की सभी नागरिकों को सुरक्षित भारत ना ले आएं| प्रधानमंत्री ने खुद यूक्रेन के राष्ट्रपति के साथ बात हुई है, भारत सरकार रूस की सरकार के साथ भी बात कर रही है|



 पिकअप पॉइंट तक पहुंचने के लिए अपना सामान लेकर 9-10 किमी पैदल चलकर आए छात्र

एयर इंडिया के विशेष विमान से छात्रों को लेकर आई केबिन क्रू प्रभारी रजनी पॉल ने कहा,''हमें गर्व है कि हम भारतीयों को वापस उनके घर पहुंचाने के लिए इस ऑपरेशन का हिस्सा बने हैं। कुछ छात्र पिकअप पॉइंट तक पहुंचने के लिए अपना सामान लेकर 9-10 किमी पैदल चलकर आए|



यूक्रेन के पीएम ने पश्चिम देशों को जताया आभार

पश्चिमी देशों द्वारा रूस के बैंकों को स्विफ्ट मैसेजिंग सिस्टम से प्रतिबंधित करने के फैसले का यूक्रेन ने स्वागत किया है। यूक्रेन के प्रधानमंत्री डेनिस श्यामल ने ट्विटर पर लिखा है कि, आप सभी का आभार। आपने इस समय में हमारा समर्थन किया। यूक्रेन के लोग इसे कभी नहीं भूलेंगे।



कीव में जहरीले धुएं की चेतावनी
कीव में तेल डिपो पर मिसाइल हमले के बाद जहरीला धुआं फैल गया है। इससे लोगों को सांस लेने तक में समस्या हो रही है। इस बीच चेतावनी जारी की गई है कि, लोग घरों से बाहर न निकलें और घर की खिड़की तक न खोलें।



https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-7-ukrainians-killed-9-injured-in-russian-shelling


बुडापेस्ट (हंगरी) से तीसरी उड़ान दिल्ली के लिए रवाना

बुडापेस्ट (हंगरी) से 240 भारतीय नागरिकों को लेकर ऑपरेशन गंगा के तहत तीसरी उड़ान दिल्ली के लिए रवाना हुई।



https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-second-day-of-attack-on-ukraine-ukraine-army-continues-to-fight-with-russian-army 


रूस के बैंकों को 'स्विफ्ट' (SWIFT) से बाहर करने की सहमति

यूरोप आयोग, फ्रांस, जर्मनी, इटल, यूके, कनाडा और संयुक्त राज्य अमेरिका ने यूक्रेन पर हुए हमले के ख़िलाफ नए वित्तीय प्रतिबंधों पर मानते हुए रूस के बैंकों को 'स्विफ्ट' (SWIFT) से बाहर करने के लिए सहमति है।



https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-3rd-day-russias-biggest-attack-on-ukraines-capital-kiev-heavy-damage-to-many-buildings 


सीधे लड़ाई का मतलब तीसरे विश्व युद्ध की शुरुआत

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि, हमारे पास दो ही विकल्प हैं एक यह है कि हम रूस से सीधे लड़ें। यह तीसरे विश्व युद्ध की शुरुआत होगी। दूसरा यह है कि, यह सुनिश्चित किया जाए कि जो भी देश अंतरराष्ट्रीय काूनन का उल्लंघन करने उसे इसकी कीमत चुकानी पड़े। 



https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-4th-day-ukraine-turns-down-russias-offer-to-hold-talks-in-belarus 


रूसी विमानों के लिए एयरस्पेस को बंद: जर्मनी

जर्मनी ने रूसी विमानों के लिए अपने एयरस्पेस को बंद कर दिया है। जर्मनी ने कहा कि वह अपने हवाई क्षेत्र से रूस के लिए जाने वाली उड़ानों को रद्द करेगा|



तेल डिपो पर मिसाइल हमला, गैस पाइपलाइन उड़ाई

रूस ने यूक्रेन के खारकीव में एक गैस पाइपलाइन को उड़ा दिया है। वहीं वासिल्किव शहर में रूसी बैलिस्टिक मिसाइलों से एक तेल डिपो को भी टारगेट किया गया है। 


https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-4th-day-russias-attack-on-ukraine-continues-for-the-fourth-day 


रूस में हमले के ख़िलाफ प्रदर्शन कर रहे 3,000 से अधिक लोग हिरासत में

रूस में यूक्रेन पर हमले के ख़िलाफ प्रदर्शन कर रहे 3,000 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 27 फ़रवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।