Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन के छिड़ी जंग का आज चौथा दिन है। यूक्रेन पर लगातार चौथे दिन भी रूस का हमला जारी है। कीव पर कब्जे के लिए रूस ने हमले और भी ज्यादा तेज कर दिए हैं। रूसी हमलों में अब तक सैकड़ों नागरिकों के मारे जाने की खबर है। उधर, रूस के सेंट्रल बैंक पर अमेरिका, यूरोपीय संघ और ब्रिटेन ने प्रतिबंध लगा दिया है। जर्मनी ने रूसी विमानों के लिए अपने एयरस्पेस को बंद कर दिया है।
रूस ने बेलारूस में यूक्रेन को बातचीत करने का ऑफर दिया। इस ऑफर को यूक्रेन ने ठुकरा दिया है। यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा- हम रूस के साथ बातचीत के लिए तैयार हैं, लेकिन बेलारूस में नहीं। बेशक हम शांति चाहते हैं, हम मिलना चाहते हैं, हम चाहते हैं कि युद्ध समाप्त हो। वारसॉ, ब्रातिस्लावा, बुडापेस्ट, इस्तांबुल, बाकू में बातचीत करने की पेशकश की है।
इस बीच रूस की सेना यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खार्किव में दाखिल हो गई है। इधर, राजधानी कीव के बाहर यूक्रेन ने रूसी सेना को कड़ी टक्कर दी है। यूक्रेनी सेना ने रूस की तरफ से लड़ रहे चेचेन स्पेशल फोर्स के टॉप जनरल को मार गिराया है।
ज़ेलेंस्की ने यूक्रेन को अपने अंतरराष्ट्रीय सहयोगियों से मिल रही सहायता की सराहना की। उन्होंने कहा,''"हमें हथियार, दवा, भोजन, डीजल और पैसा मिल रहा है," । "यूक्रेन के समर्थन में एक शक्तिशाली गठबंधन बनाया गया है -युद्ध विरोधी गठबंधन।"ज़ेलेंस्की ने यूक्रेन समर्थक 'अंतर्राष्ट्रीय गठबंधन' की स्थापना की सराहना की|
क्षेत्रीय प्रमुख ने कहा,''''यूक्रेन के दूसरे शहर में रूसी सैनिक घुस गए है, लड़ाई| चल रही है| वहीँ,''यूक्रेन का दावा है कि अब तक रूसी हमले में 198 लोगों की जान जा चुकी है, जिसमें 33 बच्चे भी शामिल हैं। इसके अलावा 1,115 लोग घायल हो गए हैं। संयुक्त राष्ट्र के एक अधिकारी ने बताया कि अब तक 1.50 लाख से ज्यादा यूक्रेनी शरणार्थी पोलैंड, मोल्दोवा और रोमानिया पहुंच चुके हैं।
जब रूस ने यूक्रेन पर हमला बोला था, तब हर कोई यह मान रहा था कि पुतिन के सैनिक एक से दो दिन में राजधानी कीव को अपने कब्जे में ले लेंगे। हालांकि, यूक्रेनी सैनिकों ने गजब की जीवटता दिखाते हुए पिछले 80-85 घंटे से रूसी फौज को कीव के बाहर रोक रखा है। चौतरफा हमले और भारी बमबारी के बाद भी यूक्रेन घुटने टेकने के लिए तैयार नहीं है।
इसका नतीजा यह हुआ है कि, रूस बातचीत के लिए मेज पर आने को तैयार हो गया है। रूस की ओर से जंग के बीच बातचीत की पेशकर की गई है। उसने बेलारूस में अपना प्रतिनिधमंडल भेजा है। हालांकि, यूक्रेन अब भी अड़ा हुआ है। उसकी ओर से बेलारूस में बातचीत से इंकार कर दिया गया है।
खबरों के मुताबिक, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की ने बेलारूस में बातचीत से इंकार कर दिया है। उन्होंने कहा है कि बेलारूस का इस्तेमाल यूक्रेन के खिलाफ लांचपैड की तरह किया जा रहा है। इसलिए, वहां पर बातचीत नहीं होगी। अगर रूस को सच में बातचीत करनी है तो वह कहीं और आकर बात करे। वोलोडिमीर जेलेंस्की की ओर से रूस को पांच देशों के नाम भेजे गए हैं। जेलेंस्की ने कहा है कि अगर रूस बातचीत करना चाहता है तो वह, पोलैंड, तुर्की, हंगरी, अजरबैजान, स्लोवाकिया में अपने प्रतिनिधिमंडल को भेजे।