Russia-Ukraine War 7th Day: यूक्रेन के खिलाफ रूसी हमला बुधवार को सातवें दिन भी जारी है। खार्किव समेत कई प्रमुख शहरों लगातार हमले हो रहे हैं। यहां 24 घंटे में हुए हमलों में कम से कम 21 लोग मारे गए हैं और 112 घायल हो गए हैं। आज सुबह रूसी पैराट्रूपर्स ने खार्किव में एक अस्पताल पर हमला किया। वहीं, यूक्रेन ने दावा किया है कि जंग में अब तक लगभग 6000 रूसी सैनिक मारे गए हैं। इधर रूस खेर्सोन शहर पर कब्जा करने का दावा कर रहा है।
यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की ने कहा कि युद्ध के 6 दिनों में लगभग 6000 रूसी मारे गए| यूक्रेन और रूस के बीच बातचीत का दूसरा दौर आज यानी बुधवार को पोलैंड में होगा। बातचीत से पहले जेलेंस्की ने कहा कि जब तक यूक्रेन के शहरों पर रूसी हमला जारी रहेगा, तब तक शांति की कोई गुंजाइश नहीं है।
वही,''अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा,'अमेरिका यूक्रेन के साथ खड़ा है। अमेरिका और हमारे सहयोगी सामूहिक शक्ति के साथ नाटो क्षेत्र के हर इंच की रक्षा करेंगे। यूक्रेनियन साहस के साथ लड़ रहे हैं। पुतिन को युद्ध के मैदान में लाभ हो सकता है, लेकिन उन्हें लंबे समय तक इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी| 'हम सभी रूसी उड़ानों के लिए अमेरिकी हवाई क्षेत्र को बंद करने में अपने सहयोगियों के साथ शामिल होंगे|