मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

युद्ध जीतेंगे नहीं पुतिन, यह रूसियों के जीवन को बचाने का समय: यूक्रेन ने की पीएम मोदी से अपील- पुतिन को समझाएं कि युद्ध रोक दें, यह युद्ध किसी के हित में नहीं

कीव: Russia-Ukraine War: रूस की ओर से यूक्रेन पर शुरू किए गए हमलों को अब 10 दिन हो चुके हैं। इस बीच यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबास ने कहा कि,''पुतिन यूक्रेन को अकेला छोड़ दें। आप यह युद्ध न…

युद्ध जीतेंगे नहीं पुतिन, यह रूसियों के जीवन को बचाने का समय: यूक्रेन ने की पीएम मोदी से अपील- पुतिन को समझाएं कि युद्ध रोक दें, यह युद्ध किसी के हित में नहीं
युद्ध जीतेंगे नहीं पुतिन, यह रूसियों के जीवन को बचाने का समय: यूक्रेन ने की पीएम मोदी से अपील- पुतिन को समझाएं कि युद्ध रोक दें, यह युद्ध किसी के हित में नहीं | फ़ोटो: TVL News

कीव: Russia-Ukraine War:  रूस की ओर से यूक्रेन पर शुरू किए गए हमलों को अब 10 दिन हो चुके हैं। इस बीच यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबास ने कहा कि,''पुतिन यूक्रेन को अकेला छोड़ दें। आप यह युद्ध नहीं जीतेंगे। यह रूसियों के जीवन को बचाने और इस लड़ाई को खत्म करने का समय है... 113 कंपनियों ने रूस के साथ या रूस में काम करना बंद कर दिया है। मैं उन कंपनियों के फैसलों की सराहना करता हूं|



साथ ही विदेश मंत्री ने कहा कि,''भारत के साथ विशेष संबंधों को साझा करने वाले सभी देश प्रधानमंत्री मोदी से अपील कर सकते हैं कि वह राष्ट्रपति पुतिन से संपर्क करना जारी रखें और उनको समझाएं कि यह युद्ध किसी के हित में नहीं है। रूस के लोगों को भी इसमें कोई दिलचस्पी नहीं है|



विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबास ने कहा कि,''भारत यूक्रेन के कृषि उत्पादों के सबसे बड़े उपभोक्ताओं में से एक है। अगर यह युद्ध जारी रहा तो हमारे लिए नई फसल बोना मुश्किल होगा। वैश्विक और भारतीय खाद्य सुरक्षा के मामले में भी इस युद्ध को रोकना सबके हित में है| कुलेबास ने कहा कि,''भारत में रूसी दूतावास पर भारतीय लोग दबाव बनाकर रूस से युद्ध रोकने की मांग कर सकते हैं। यूक्रेन केवल इसलिए लड़ रहा है क्योंकि हम पर हमला किया गया था और हमें अपनी जमीन की रक्षा करनी है। पुतिन हमारे अस्तित्व के अधिकार को नहीं पहचानते हैं|


https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-day-10-ukraines-volodymyr-zelensky-vs-vladimir-putin-india-us-britain


यूक्रेन के विदेश मंत्री डी कुलेबा ने रूस से विदेशी छात्रों सहित नागरिकों को सुरक्षित निकलने के लिए शूटिंग बंद करने का आग्रह किया। साथ ही उन्होंने कहा कि 30 सालों से यूक्रेन अफ्रीका, एशिया के हजारों छात्रों के लिए एक घर जैसा रहा है। विदेशी छात्रों के लिए यहां व्यवस्था सुविधाजनक बनाने के लिए, यूक्रेन ने ट्रेनों की व्यवस्था की, हॉटलाइन स्थापित की, दूतावासों के साथ काम किया। यूक्रेनी सरकार अपना सर्वश्रेष्ठ कर रही है।



रूस और यूक्रेन सोमवार को करेंगे तीसरे दौर की वार्ता

सशस्त्र सैन्य संघर्ष के बीच रूस और यूक्रेन सोमवार (सात मार्च) को तीसरे दौर की वार्ता कर सकते हैं। यूक्रेन की ओर से इसे लेकर बातचीत करने वाले डेविड अरखमिया ने कहा कि युद्ध को समाप्त करने के लिए वार्ता जारी रहेगी लेकिन उन्होंने इस बारे में कुछ और जानकारी नहीं दी।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 5 मार्च 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।