मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

US: वाशिंगटन डीसी में महात्मा गांधी की मूर्ति को खालिस्तानी झंडे से ढके जाने पर इंडियन एंबेसी ने की कड़ी निंदा, केस दर्ज, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

वाशिंगटन: यूएस में प्रदर्शनकारियों ने भारतीय दूतावास के पास महात्मा गांधी की मूर्ति को रंग से पोत दिया और उसमें तोड़फोड़ की। वाशिंगटन डीसी में महात्मा गांधी की मूर्ति को खालिस्तानी झंडे से ढक दिया गय…

US: वाशिंगटन डीसी में महात्मा गांधी की मूर्ति को खालिस्तानी झंडे से ढके जाने पर इंडियन एंबेसी ने की कड़ी निंदा, केस दर्ज, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
US: वाशिंगटन डीसी में महात्मा गांधी की मूर्ति को खालिस्तानी झंडे से ढके जाने पर इंडियन एंबेसी ने की कड़ी निंदा, केस दर्ज, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग | फ़ोटो: TVL News

वाशिंगटन: यूएस में प्रदर्शनकारियों ने भारतीय दूतावास के पास महात्मा गांधी की मूर्ति को रंग से पोत दिया और उसमें तोड़फोड़ की। वाशिंगटन डीसी में महात्मा गांधी की मूर्ति को खालिस्तानी झंडे से ढक दिया गया| भारतीय दूतावास ने मेट्रोपोलिटन और नेशनल पार्क पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। मामले की जानकारी तुरंत विदेश विभाग को दी गई|


यूएस के वाशिंगटन डीसी में भारतीय दूतावास के पास महात्मा गांधी की मूर्ति पर खालिस्तान का झंडा लहराया गया। प्रदर्शनकारी फार्म के बिलों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। वाशिंगटन डीसी में भारतीय दूतावास ने कहा,'',12 दिसंबर, 2020 को खालिस्तानी तत्वों द्वारा दूतावास के सामने महात्मा गांधी मेमोरियल प्लाजा में महात्मा गांधी की प्रतिमा को खंडित कर दिया गया था।




भारतीय दूतावास ने कहा,'',दूतावास शांति और न्याय के प्रतिष्ठित सम्मान चिह्न के खिलाफ प्रदर्शनकारियों के रूप में गुंडागर्दी कर रहे इस शरारती कृत्य की कड़ी निंदा करता है| दूतावास ने अमेरिकी कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ एक मजबूत विरोध दर्ज कराया है और अमेरिकी राज्य विभाग के साथ इस मामले की जल्द जांच करने और लागू कानून के तहत दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने का भी मामला उठाया है।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 13 दिसंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।